कार्तिकेय शर्मा के राज्य सभा सांसद बनने पर ब्राह्मण समाज ने सीएम का जताया आभार

इंडिया न्यूज, Haryana News: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल के भिवानी प्रवास के दौरान ब्राह्मण समाज के प्रबुद्ध व्यक्तियों ने कार्तिकेय शर्मा के राज्य सभा सांसद की जीत सुनिश्चित करवाने पर सीएम को शॉल व पुष्प गुच्छ भेंट कर आभार जताया। मुख्यमंत्री ने सभी को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की बधाई देते हुए मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की। इस मौके पर उनके साथ सांसद धर्मबीर सिंह, युवा आयोग के चेयरमैन मुकेश गौड़ भी उपस्थित रहे।

प्रदेश का अब होगा विकास : जय भगवान शर्मा

ब्राह्मण समाज की तरफ से भगवान परशुराम जनकल्याण समिति के अध्यक्ष पं. जय भगवान शर्मा मित्ताथल ने कहा कि कार्तिकेय शर्मा के राज्यसभा सांसद बनने से हरियाणा प्रदेश के विकास में अहम सहयोग मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहरलाल और राज्य सभा सांसद कार्तिकेय शर्मा की सोच प्रदेश को विकास के क्षेत्र में पूरे देश में प्रथम स्थान पर ले जाने की है। उन्होंने कहा कि जब से मुख्यमंत्री ने प्रदेश की बागडोर अपने हाथों में ली है, तब से चहुंमुखी विकास हो रहा है।

यह भी पढ़ें: अग्निवीरों को हरियाणा में गारंटिड मिलेगी नौकरी : मुख्यमंत्री

ये रहे उपस्थित

मुख्यमंत्री का आभार जताने वालों में समाजसेवी प्रो. सुरेन्द्र शास्त्री, पं. दिदार भारद्वाज, नगर व्यापार मंडल के प्रधान भानुप्रकाश शर्मा, प्राचार्य डॉ. सुधीर शर्मा, लोक सेवा पंचायत समिति के अध्यक्ष अधिवक्ता देवकांत शर्मा, ब्राह्मण विकास परिषद के अध्यक्ष पूर्व प्राचार्य शीलकराम शर्मा, संपुर्ण हरियाणा योजना के जिला कॉर्डिनेटर प्रो. राजकुमार शर्मा, सीएम विंडो एमीनेंट अधिवक्ता रविन्द्र कौशिक, विनोद शर्मा लोहानी, जिले सिंह शर्मा, संतोष शर्मा, पूर्व प्राचार्य डॉ. साधुराम, परिषद के महामंत्री देवेन्द्र अत्री, अधिवक्ता अंकुर कौशिक, बैंक अधिकारी दयानंद शर्मा, प्राचार्य डा. अनिल गौड़, संजय वशिष्ठ, शिवनारायण शर्मा पुर, प्रो. राजबीर धारेडू, सतबीर भारद्वाज, प्राचार्य राजेश अत्री, प्रो. राजेन्द्र शर्मा आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2022: योग पार्ट ऑफ लाइफ नहीं, वे ऑफ लाइफ बन गया : मोदी

Connect With Us : Twitter Facebook

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Kumari Selja: ‘ऐतिहासिक क्षण आ गया है, जब…’,चुनावी नतीजों से पहले कुमारी सैलजा का बड़ा बयान

Kumari Selja: 'ऐतिहासिक क्षण आ गया है, जब...',चुनावी नतीजों से पहले कुमारी सैलजा का बड़ा…

15 mins ago

Haryana Election Result: क्या सत्ता में वापसी करेगी कांग्रेस? आखिर किसको मिलेगी सीएम की कुर्सी? बड़े दिग्गज ठोक रहे दावा

Haryana Election Result: क्या सत्ता में वापसी करेगी कांग्रेस? आखिर किसको मिलेगी सीएम की कुर्सी?…

55 mins ago

Haryana Election Result: हरियाणा में Congress और BJP के बीच सीधी टक्कर, आखिर किसके हाथ आएगी सत्ता की चाबी?

Haryana Election Result: हरियाणा में Congress और BJP के बीच सीधी टक्कर, आखिर किसके हाथ…

56 mins ago

Haryana Assembly Election Results 2024 Live: आज आएंगे हरियाणा विधानसभा चुनाव के परिणाम! मतदान की गिनती शुरू, जल्द देखें पहले रुझान

Haryana Assembly Election Results 2024 Live: आज आएंगे हरियाणा विधानसभा चुनाव के परिणाम! किसके सिर…

1 hour ago

Haryana Assembly Election Result: हरियाणा में किसकी होगी जीत और किसको मिलेगी मात? नतीजे आएंगे आज

Haryana Assembly Election Result: हरियाणा में किसकी होगी जीत और किसको मिलेगी मात? नतीजे आएंगे…

1 hour ago