प्रदेश की बड़ी खबरें

Haryana News : हरियाणा कांग्रेस के कोऑर्डिनेटर को दीपक बाबरिया ने दिए मंत्र, जल्द बनेंगे जिलाध्यक्ष, 10 सितंबर तक सौपेंगे रिपोर्ट

India News (इंडिया न्यूज़) : हरियाणा विधानसभा चुनाव में करीब एक साल का समय रह गया है। ऐसे में तमाम राजनीतिक दल जनता के बीच अपने संगठन को मजबूत करने में जुट गए है। वहीं कांग्रेस पार्टी में भी संगठन बनाने की बहस तेज हो चुकी है। हरियाणा कांग्रेस प्रदेश प्रभारी दीपक बाबरिया ने 11 कोऑर्डिनेटर नियुक्त किए हैं।

11 कोऑर्डिनेटर्स की लिस्ट

खबर की मानें तो, 24 घंटे पहले नियुक्त हुए कोऑर्डिनेटर को प्रदेश दीपक बाबरिया ने दिल्ली में तलब कर लिया है। जहां उनके साथ बैठक दिशा निर्देश देने के साथ साथ पूरे काम को भी समझाया। दीपक बाबरिया ने सभी कोर्ओडिनेटर बोला कि, आपकी रिपोर्ट के अनुसार ही प्रदेश में संगठन की नींव रखी जाएगी। बता दें, 11 तारीख को AICC कोऑर्डिनेटर की बैठक चंडीगढ़ में होने वाली है।

हरियाणा संगठन में नियुक्त कोऑर्डिनेटर में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा दबदबा है। अधिकांश कॉर्डिनेटर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के साथ देने वाले लोग है। प्रभारी दीपक बाबरिया की मंजूरी के बाद लिस्ट जारी हो गई। पूर्व में जारी लिस्टों पर कुमारी शैलजा किरण चौधरीऔर रणदीप सुरजेवाला सवाल उठा चुके हैं।फरीदाबाद और पलवल जिले के लिए हंसमुख चौधरी को कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया गया। उनके साथ पूर्व शिक्षा मंत्री गीता भुक्कल और चक्रवर्ती शर्मा भी शामिल है।

धीरु भाई पटेल रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ जिलों के कोऑर्डिनेटर बनाए गए। बादली के विधायक कुलदीप वत्स और भिवानी के पवन बुवानीवाला उनके पक्ष में है। भिवानी और चरखी दादरी जिलों की जिम्मेदारी अनिल यादव को पर है यादव के सहयोग के लिए कांग्रेस नेता विजय प्रताप सिंह व लाल बहादुर खोहल को नियुक्त किया गया है। रोहतक और झज्जर जिलों के लिए हाईकमान ने दीपक पाठक को कोऑर्डिनेटर बनाया है। प्रदेश कांग्रेस ने उनके साथ रणधीर सिंह तथा पूर्व स्वास्थ्य मंत्री राव नरेंद्र सिंह शामिल है। सोनीपत और जींद जिलों में मयंक पटेल कोऑर्डिनेटर ​​​​​​ बनेंगे। पानीपत और करनाल जिलों के लिए योगराज भादोरिया मोर्चा संभालेंगे। पूर्व विधायक जरनैल सिंह तथा एसएल शर्मा इनका सहयोग करेंगे।

सिरसा और फतेहाबाद जिलें में कोऑर्डिनेटर ​​​​​​ की जिम्मेदारी कुलजीत बचैल को दी गई। खरखौदा के विधायक जयवीर सिंह वाल्मीकि और कालका के विधायक प्रदीप चौधरी को प्रदेश कांग्रेस की ओर से उनका सहयोग करने के लिए नियुक्त किया गया है। कुरुक्षेत्र और कैथल जिलों के कोऑर्डिनेटर की जिम्मेदारी राजकुमार इंदौरिया को दिया गया। सहयोग करने के लिए गोहाना विधायक जगबीर सिंह मलिक और सढ़ोरा विधायक रेणु बाला मैदान में आए है। अंबाला और पंचकूला में शाहबीर खान पठान कोऑर्डिनेटर नियुक्त हुए है।

पूर्व विधायक रघुबीर तेवतिया और जयपाल लाली को उनके साथ जोड़ा गया है। हिसार के कोऑर्डिनेटर कांती भाई बारवर होंगे। बेरी विधायक डा. रघबीर सिंह कादियान और नारायणगढ़ विधायक शैली चौधरी सहयोग करेंगी।

News Desk

Share
Published by
News Desk

Recent Posts

BJP Manifesto 2024 : भाजपा ने संकल्प पत्र के जरिए मास्टर स्ट्रोक लगाया, नॉन स्टॉप 20 बड़े वादे

भाजपा के संकल्प पत्र ने बढ़ाई कांग्रेस की मुश्किलेंं संकल्प पत्र के सामने कांग्रेस की…

5 hours ago

Weather And Agriculture : बारिश ने अगेती धान उत्पादक किसानों की बढ़ाई मुश्किलें

आगामी दो दिन तक मौसम रहेगा परिवर्तनशील : डा. राजेश India News Haryana (इंडिया न्यूज),…

6 hours ago

JP Nadda : 10 साल पहले हरियाणा में जाति को जाति से लड़ाना, भाई भतीजावाद की राजनीति चलती थी : जेपी नड्डा

कांग्रेस के समय खास वर्ग की सरकार होती थी और खास लोगों को नौकरियां मिलती…

6 hours ago