होम / सर्वे भवन्तु सुखिन के मंत्र पर काम कर रही सरकार : मनोहर लाल

सर्वे भवन्तु सुखिन के मंत्र पर काम कर रही सरकार : मनोहर लाल

• LAST UPDATED : June 4, 2022

इंडिया न्यूज, Haryana News: आज का दिन हरियाणा के लिए न केवल खेलों के नजरिए से खास है, बल्कि राज्य को 2366 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं की सौगात भी मिली है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने लगभग 997 करोड़ रुपए की लागत से यमुनानगर में बनने वाले श्री गुरु तेग बहादुर साहिब राजकीय मेडिकल कॉलेज तथा लगभग 945 करोड़ रुपए की लागत से राजकीय मेडिकल कॉलेज, कैथल का शिलान्यास किया।इसके अलावा, उन्होंने हरियाणा द्वारा जिला फतेहाबाद में 2800 मेगावाट गोरखपुर हरियाणा अनु विद्युत परियोजना के लिए जलापूर्ति चैनल प्रणाली के निर्माण की भी आधारशिला रखी।

इस परियोजना पर लगभग 394 करोड़ रुपए की लागत आएगी। इन 3 प्रमुख विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखने के लिए केंद्रीय मंत्री का धन्यवाद करते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि सरकार का प्रयास और विजन प्रदेश के हर नागरिक को सर्वोत्तम स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है। मनोहर लाल ने कहा “सर्वे भवन्तु सुखिन: के मंत्र पर काम करते हुए केंद्र और राज्य सरकार दोनों ने नागरिकों के लिए कई स्वास्थ्य पहल की हैं।

2025 तक हर जिले में एक मेडिकल कॉलेज होगा

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि हमने प्रदेश के हर जिले में मेडिकल कॉलेज खोलने की घोषणा की थी। अब प्रदेश का कोई जिला ऐसा नहीं होगा, जहां मेडिकल कॉलेज न हो। वर्ष 2014 में जब मनोहर लाल के कुशल नेतृत्व में राज्य सरकार बनी थी तो उस समय एमबीबीएस की 750 सीटें थी। अपने 8 साल के कार्यकाल के दौरान नए मेडिकल कॉलेज खुलने से एमबीबीएस की सीटें 1650 हो गई हैं और जब प्रदेश के सभी जिलों में मेडिकल कॉलेज खुल जाएंगे तो यह सीटें 2900 हो जाएंगी। इससे प्रदेश में डॉक्टरों की कमी नहीं रहेगी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक परिवार को अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए समर्पित प्रयास किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें : शाहाबाद में खेलो इंडिया यूथ गेम्स में पुरुष हॉकी के लीग मैच का शुभारंभ

Connect With Us : Twitter Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox