Har Ghar Tiranga Campaign: हरियाणा में हर घर पर 11 से 17 अगस्त तक फहराया जाएगा तिरंगा

इंडिया न्यूज, Haryana News: आजादी के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में देशभर में मनाए जा रहे आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत केंद्र सरकार द्वारा शुरू किए गए ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत हरियाणा में भी हर घर पर 11 से 17 अगस्त 2022 तक तिरंगा फहराया जाएगा। राज्य सरकार ने इस अभियान को जन अभियान बनाने के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं। इस संबंध में मुख्य सचिव संजीव कौशल ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबंधित विभागों के प्रशासनिक सचिवों, जिला उपायुक्तों और विश्वविद्यालयों के रजिस्ट्रार के साथ बैठक कर उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। Har Ghar Tiranga Campaign

Har Ghar Tiranga Campaign

तिरंगा हर भारतीय का गर्व : मुख्य सचिव

मुख्य सचिव ने कहा कि यह एक राष्ट्रीय पर्व है और देश के सभी नागरिक सौभाग्यशाली हैं कि उन्हें अपने घर पर तिरंगा फहराने का शुभ अवसर प्राप्त हो रहा है। तिरंगा हर भारतीय का गर्व है, इसी जज्बे के साथ देश के सम्मान में हरियाणावासी ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत तिरंगा फहराकर हरियाणा को देश में नंबर वन बनाएंगे।

अभियान में जनता की भागीदारी सुनिश्चित करें

वहीं कौशल ने जिला उपायुक्तों को निर्देश दिए कि वे इस अभियान में जनता की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सभी राजनीतिक दलों, जनप्रतिनिधियों, जिला परिषदों इत्यादि के साथ बैठकें करें। साथ ही, हर जिले में तिरंगे की आपूर्ति सुनिश्चित करेंगे। इसके अलावा, जिन सरकारी भवनों पर तिरंगा नहीं फहराया जा रहा, वहां भी फहराया जाए। उन्होंने कहा कि सभी का यह परम कर्तव्य है कि तिरंगे का सम्मान करें। nectar festival of freedom

घरों, संस्थानों और प्रतिष्ठानों पर अवश्य फहराएं तिरंगा

nectar festival of freedom

देशभक्ति को बढ़ावा देने और देश के प्रति अपने जज्बे को सलाम करने के लिए यह अहम अभियान शुरू किया गया है। इसलिए सभी सरकारी अधिकारी व कर्मचारी भी अपने घरों, संस्थानों और प्रतिष्ठानों पर तिरंगा अवश्य फहराएं।

तिरंगा भारत की आन-बान-शान

बैठक में मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव तथा सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक डॉ. अमित अग्रवाल ने इस अभियान की रूपरेखा रखी। उन्होंने कहा कि तिरंगा भारत की आन-बान-शान है। इसलिए संयुक्त प्रयासों से हमें इस अभियान को सफल बनाना है और नागरिकों में देशप्रेम की भावना का संचार करना है।

उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के लिए विकास एवं पंचायत विभाग को तिरंगे की उपलब्धता और वितरण के लिए नोडल विभाग बनाया गया है। पोस्ट आफिस, पंचायत घर, सामान्य सेवा केंद्रों, आंगनबाड़ी केंद्रों इत्यादि पर तिरंगे उपलब्ध करवाए जाएंगे। तिरंगे बनाने में स्वयं सहायता समूहों के मदद ली जाएगी। इसी प्रकार, शहरी क्षेत्रों में शहरी स्थानीय निकाय विभाग तिरंगे की उपलब्धता और वितरण की जिम्मेवारी संभालेगा।

यह भी पढ़ें : Bhagwant Mann’s Wedding : विवाह के बंधन में बंधे पंजाब के सीएम भगवंत मान

Connect With Us: Twitter Facebook

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Haryana Assembly Election : हरियाणा की चर्चित सीटें, जिन पर टिकी हैं सबकी निगाहें 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Election : हरियाणा में 5 अक्टूबर को मतदान की…

11 hours ago

Rohtak Crime News : जागरण में गया था परिवार, पीछे से चोरों ने किया लाखों की नगदी और जेवरों पर हाथ साफ

चोर करीब 10.50 लाख रुपए की नगदी और करीब दो लाख रुपये के गहने और…

11 hours ago

Road Accident : तेज रफ्तार कार की टक्कर से तीन वर्षीय बच्ची की मौत

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Road Accident : पानीपत में एक तेज रफ्तार कार की टक्कर से…

12 hours ago

Panipat Crime : जान से मारने की नीयत से पति ने पत्नी की गर्दन पर तवे से छह बार किए वार, गंभीर चोटें आई

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Panipat Crime : पानीपत के गांव नरायणा में देर रात को पति…

12 hours ago