प्रदेश की बड़ी खबरें

Haryana News : हरियाण सरकार की नशा मुक्ति साइकिल यात्रा पहुंची झज्जर, भाजपा दिग्गजों ने किया जोरदार स्वागत

India News (इंडिया न्यूज़) Haryana News : हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने 1 सितंबर को करनाल से नशा मुक्ति साइकिल यात्रा को हरी झंडी दिखाई। फिलहाल यह यात्रा हरियाणा के झज्जर शहर पहुंची है। झज्जर शहर पहुंचते ही साइकिल यात्रा में शामिल लोगों का जिला प्रशासन और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने स्वागत किया।

साइकिल यात्रा शुरु करने का उद्देश्य

बता दें की मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने 1 सितंबर को करनाल से यात्रा को शुरू किया था। इस साइकिल यात्रा का स्वागत करने भारतीय जनता पार्टी के सांसद डॉक्टर अरविंद शर्मा पहुंचे है। इस साइकिल यात्रा को शुरु करने का उद्देश्य हरियाणा के युवा वर्ग को नशा मुक्त करना है और नशे के खिलाफ जागरुक करना है।

भाजपा दिग्गजों ने किया स्वागत

सूत्रों के अनुसार नशा मुक्ति साइकिल यात्रा हरियाणा में झज्जर शहर के महर्षि दयानंद सरस्वती खेल स्टेडियम तक पहुंच चुकी है। जहां भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ और रोहतक से भारतीय जनता पार्टी के सांसद डॉक्टर अरविंद शर्मा ने हरियाणा सरकार की चलाई गई इस यात्रा का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान झज्जर जिला के उपायुक्त कैप्टन शक्ति सिंह और पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अर्पित जैन के साथ अन्य जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहें।

ओमप्रकाश धनखड़ ने युवाओं को दिया संदेश

बता दें, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने महर्षि दयानंद सरस्वती खेल स्टेडियम से हरियाणा के युवा वर्ग से अपील किया कि, युवाओं को नशे से दूर रहना चाहिए। इसके साथ ही हरियाणा सरकार की सराहना करते हुए कहा की, मनोहर लाल द्वारा हरियाणा नशा मुक्ति साइकिल यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, यह साइकिल यात्रा सभी जिलों से गुजरते हुए रवाना होगी। इसका उद्देश्य प्रदेश के सभी जिले में जाकर युवाओं को नशे के प्रति जागरूक करना है।

Also Read

Haryana Crime: पिता ने सोते हुए बेटे पर किया कुल्हाड़ी से वार, शराब के कारण उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार

News Desk

Share
Published by
News Desk

Recent Posts

Haryana Election-BJP: भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ लौटेगी, बीजेपी नेता किरण चौधरी ने किया बड़ा दावा

Haryana Election-BJP: भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ लौटेगी, बीजेपी नेता किरण चौधरी ने किया बड़ा…

2 seconds ago

Haryana Election 2024: कांग्रेस में वापस आई खटपट की अटकलें, प्रचार में क्यों नहीं दिख रही कुमारी शैलजा

Haryana Election 2024: कांग्रेस में वापस आई खटपट की अटकलें, प्रचार में क्यों नहीं दिख…

18 mins ago

Haryana Polls 2024 : सांसद नवीन जिंदल ने किया दावा- नहीं बननी कांग्रेस की सरकार, 8 को भाजपा का पलड़ा ही होगा भारी

कहा- कांग्रेस काघोषणा पत्र जाली... भाजपा ने जो वादे किए, वो पूरा करेगी दुष्यन्त वीडियो…

38 mins ago

Haryana Election : चुनाव आचार संहिता के दौरान पुलिस ने यहां बरामद किया इतने करोड़ का कैश

हरियाणा-दिल्ली बॉर्डर पर पकड़ी 2.84 करोड़ रुपए की नगदी पुलिस ने आयकर विभाग की टीम…

57 mins ago