इंडिया न्यूज, Haryana News: वर्ष 2024 के लिए लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी ने आखिर अपनी कमर कस ली है। पार्टी ने वार्षिक बैठक में कार्यकर्ताओं से सुझाव मांगे और पार्टी का पुनर्गठन कर नए जोश और उत्साह के साथ मिशन के लिए ब्लू प्रिंट तैयार कर लिया है। कुरुक्षेत्र की बैरागी धर्मशाला में लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी की वार्षिक बैठक में पार्टी को एक बार फिर पुनर्जीवित करने के लिए पुनर्गठन किया है। इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में राजकुमार सैनी पूर्व सांसद को जिम्मेवारी दी गई।
वहीं पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष पाल सैनी अब पार्टी के संरक्षक के तौर पर पार्टी के साथ काम करेंगे। इसके साथ-साथ हरियाणा प्रदेश इकाई का भी पुनर्गठन किया गया है, करता राम कश्यप को प्रदेश अध्यक्ष, युवा प्रदेश अध्यक्ष की जिमेदारी दोबारा से सुरेंद्र पांचाल को दी गई है।
वहीं पार्टी की महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी दोबारा से पुष्पा जागड़ा को दी गई है। हरियाणा प्रदेश इकाई के लिए पार्टी के पूर्व कैशियर के तौर पर काम कर रहे मनजीत को उप प्रधान बनाया गया है, इसके साथ रामकुमार प्रजापति, हंसराज बैरागी व लक्ष्मी कश्यप को भी उपप्रधान बनाया गया है। प्रदेश एससी मोर्चा की जिम्मेवारी दोबारा से राजकुमार खटक की सौंपी गई है।
यह भी पढ़ें : देश में एक बार फिर बढ़ा कोरोना, आज इतने केस
10 साल बाद सत्ता का सपना देख रही कांग्रेस का सपना चकनाचूर नायब सैनी ही…
मंत्रियों पर भारी पड़ी लोगों की नाराज़गी India News Haryana (इंडिया न्यूज), CM Nayab Saini :…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), JP Nadda Attacks Congress : जम्मू कश्मीर और हरियाणा विधानसभा…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), PM Narendra Modi : हरियाणा में मिली शानदार जीत का…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Election Results : हरियाणा विधान सभा चुनाव के परिणाम…
नायब सिंह सैनी ने उस समय में पार्टी को बड़ी जीत दिलाई है, जब प्रदेश…