राज्यसभा चुनाव में कार्तिकेय शर्मा की एंट्री से रोचक हुआ मुकाबला

इंडिया न्यूज, Rajya Sabha Elections News: हरियाणा की राज्यसभा सीटों के लिए आज नामांकन का अंतिम दिन है। बड़ी जानकारी आई है कि पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद शर्मा के बेटे कार्तिकेय शर्मा निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ेंगे जिसको लेकर आज उन्होंने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। सीटों के लिए मतदान 10 जून को होगा। वहीं बता दें कि भाजपा से पूर्व कैबिनेट मिनिस्टर कृष्ण लाल पंवार ने नामांकन भरा है, वहीं कांग्रेस की तरफ से अजय माकन ने नामांकन भरा।

विनोद शर्मा के पुत्र हैं कार्तिकेय शर्मा

बता दें कि कार्तिकेय शर्मा पूर्व मंत्री विनोद शर्मा के बेटे हैं। विनोद शर्मा पहले कांग्रेस में थे, लेकिन किन्हीं कारणों से विनोद शर्मा ने कांग्रेस को अलविदा कह दिया था और अपनी अलग पार्टी हरियाणा जनचेतना पार्टी बना ली थी।

हरियाणा की इतनी सीटें होंगी खाली

मालूम रहे कि हरियाणा में राज्यसभा की दो सीटें खाली होने जा रही हैं। एक सीट निर्दलीय सांसद सुभाष चंद्रा की और दूसरी भाजपा सांसद दुष्यंत गौतम की सीट है। दोनों का कार्यकाल इसी जुलाई में खत्म हो होने जा रहा है। जीत के लिए 31 विधायकों का मतदान जरूरी है। भाजपा के पास 40 विधायक हैं। सहयोगी पार्टी जजपा के पास 10, 7 निर्दलीय, 1 इनेलो, 1 हलोपा और कांग्रेस के पास 31 विधायक हैं।

कार्तिकेय शर्मा जीतेंगे चुनाव : अजय चौटाला

पार्टी के सीनियर नेता अजय चौटाला ने कहा कि उनकी पार्टी के सभी 10 विधायकों का समर्थन कार्तिकेय शर्मा को है और उन्हें उम्मीद है कि वह चुनाव जीत जाएंगे। ऐसे में साफ है कि कहीं न कहीं कांग्रेस बैकफुट पर नजर आ रही है। कार्तिकेय शर्मा ने कहा कि वो राज्यसभा में हरियाणा के लोगों की आवाज उठाएंगे और प्रदेश के मुद्दों को सबके बीच रखेंगे।

ये बोले पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद शर्मा

वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद शर्मा ने कहा कि कांग्रेस के अजय माकन बाहरी उम्मीदवार हैं। उन्होंने कहा कि बेटे कार्तिकेय शर्मा के नामांकन के वक्त कैबिनेट मिनिस्टर व निर्दलीय रणजीत सिंह चौटाला मौजूद रहे। रणजीत सिंह ने भी साफ कर दिया है कि वो कार्तिकेय शर्मा के साथ हैं और वो राज्यसभा चुनाव में जरूरी जीतेंगे।

इन सीटों के लिए होगा मतदान

हरियाणा-पंजाब सहित 15 राज्यों में 57 राज्यसभा सीटों के लिए 10 जून को मतदान होगा। उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा 11 सीटों के लिए वोटिंग होगी। अन्य 12 राज्यों में आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, ओडिशा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, कर्नाटक, राजस्थान, उत्तराखंड, बिहार, और झारखंड शामिल हैं।

सीटों पर एक नजर, हरियाणा में विधानसभा की 90 सीटें

90 सदस्यों वाली हरियाणा विधानसभा में राज्यसभा की पहली सीट जीतने के लिए भाजपा को 31 विधायकों की जरूरत होगी। पार्टी के खुद के 40 विधायक हैं। इसलिए कृष्ण लाल पंवार को किसी तरह का जोखिम अजय माकन की जीत सुनिश्चित करने के बाद कांग्रेस को 30 विधायक चाहिएं। पार्टी के पास 31 विधायक हैं। आदमपुर विधायक कुलदीप बिश्नोई लंबे से पार्टी से खफा चल रहे हैं जो कि कांग्रेस के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। जजपा के 10 और 7 निर्दलीय विधायक हैं। ऐलनाबाद से इनेलो के अभय सिंह चौटाला और सिरसा से गोपाल कांडा विधायक हैं। बता दें कि भाजपा के 40 विधायक हैं। वहीं 10 विधायक जजपा के पास हैं। इनके अलावा 7 निर्दलीय विधायक हैं। इनके अलावा इनेलो से अभय चौटाला और हलोपा से गोपाल कांडा विधायक हैं। कार्तिकेय शर्मा के चुनाव में उतरने के बाद कांग्रेस बैकफुट पर नजर आ रही है। जजपा द्वारा उनको समर्थन दिए जाने से कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है।

Connect With Us : Twitter Facebook

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Kumari Selja’s Statement : हम कांग्रेस पार्टी के सिपाही हैं, अब कांग्रेस की जीत के लिए काम करेंगे

मैं कैसे जानकारी दूं कि नाराजगी की बातें हुई है या नहीं, हम टिकट वितरण…

11 mins ago

MP Ramchandra Jangra : दलितों का अपमान कर रही कांग्रेस और कांग्रेसी उम्मीदवार अभी से ही बेच रहे नौकरियां

कभी दलित नेता पर टिप्पणी तो कभी दुष्प्रचार कर रहे कांग्रेसी कांग्रेस की दो जीभ,…

41 mins ago

Panipat Police की 76 टीमों ने 6 घंटे के दौरान 25 आरोपी किए गिरफ्तार

कार से 2 लाख 98 हजार कैश, 2 किलो 820 ग्राम चांदी बरामद 63 बोतल…

1 hour ago

PM Narendra Modi के संवाद कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर भाजपा के बड़े नेताओं ने किया मंथन

26 सितंबर को आडियो ब्रिज के माध्यम से साढ़े चार लाख कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे…

2 hours ago

Haryana Polls 2024 : महेंद्रगढ़ के चुनावी रण में भाजपा व कांग्रेस में सीधा मुकाबला होने के आसार, तेजी से बदल रहे राजनीतिक समीकरण

चुनाव प्रचार में निर्दलीय संदीप सिंह बरकरार नहीं रख पाए शुरुआती बढ़त, इनेलो-बसपा प्रत्याशी भी…

2 hours ago

CM Nayab Saini की धर्मपत्नी सुमन सैनी ने हलके में तेजी से चलाया अपना जनसंपर्क अभियान

लाडवा हलके के गांव रामपुरा, सुनारियो, मंगोली रॉगडान, बीड़ मंगोली में भाजपा को मिला भारी…

2 hours ago