हरियाणा सरकार जल्द लाएगी फिल्म एवं एंटरटेनमेंट पॉलिसी : मुख्यमंत्री

इंडिया न्यूज, Haryana News: हरियाणा सरकार फिल्म निर्माताओं एवं कलाकारों की सुविधाओं के लिए फिल्म एवं एंटरटेनमेंट पॉलिसी बना रही है। इसके अलावा, पिंजौर में लगभग 60-70 एकड़ भूमि फिल्म सिटी के लिए चिह्नित की गई है। इस फिल्म सिटी के माध्यम से विशेष तौर पर हरियाणा और पंजाब की संस्कृति को बढ़ावा देने का प्रयास किया जाएगा। हरियाणा सरकार कलाकारों के साथ है, उनके हित के लिए आगे भी कार्य करते रहेंगे, कलाकारों को हरियाणा में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आएगी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने यह बात शुक्रवार को चंडीगढ़ के होटल माउंट व्यू में पंजाब व हरियाणा के दिग्गज कलाकारों को आश्वस्त करते हुए कही। मौका प्रसिद्ध गायक दलेर महेंदी द्वारा हरियाणा सरकार की उपलब्धियों पर बनाए गए गीतों को रिलीज़ करने का। इस दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल, दलेर मेहंदी व उनकी पत्नी, फिल्म अभिनेता हॉबी धालीवाल, गायक पम्मी बाई, अभिनेत्री निशा, दिलबाग सिंह, सपना चौधरी इत्यादि कलाकारों ने गीतों को रिलीज किया।

हरियाणा वासियों के संघर्ष और उनकी मेहनत की बदौलत आज प्रदेश कर रहा विकास

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब-हरियाणा पहले एक ही प्रांत हुआ करता था, बाद में 1966 में हरियाणा अस्तित्व में आया। उस समय लगता था कि पंजाब बहुत विकसित है, हरियाणा विकास की राह पर कैसे आगे बढ़ पाएगा। लेकिन हरियाणावा‌सियों के संघर्ष और उनकी मेहनत के बलबूते आज हरियाणा विकास के मामले में पंजाब से कहीं आगे निकल चुका है। भारतीय सेना में संख्या बल के मामले में भी हरियाणा पंजाब से आगे है।
मनोहर लाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज विश्व पटल पर भारत की जो छवि बनी है, उससे बड़े-बड़े देश भी अब यह मानने लगे हैं कि भारत ही दुनिया को शांति और सद्भाव की राह दिखा सकता है। इसलिए समाज को ‌सही दिशा दिखाने में एक कलाकार की बहुत अहम भूमिका होती है, क्योंकि कलाकार किसी जाति या प्रांत का नहीं होता, उसकी पहचान सिर्फ एक कलाकार के तौर पर होती है। कलाकारों को राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देते हुए आमजन को देश व समाज सेवा के प्रति जागरूक और प्रेरित करते रहना चाहिए।

मुख्यमंत्री के व्यक्तित्व और उनकी सोच से वे बहुत प्रभावित थे : दलेर मेहंदी

इस मौके पर प्रतिसद्ध गायक दलेर मेहंदी ने कहा कि जब वे हरियाणा से गुजरते थे तो रास्तों पर मुख्यमंत्री के हॉर्डिंग लगे हुए देखकर उन्हें बेहद अच्छा महसूस होता था। हालांकि वे कभी मुख्यमंत्री से मिले नहीं थे, परंतु उनके व्यक्तित्व और राज्य के कल्याण के लिए उनकी सोच और कार्यशाली से वे बहुत प्रभावित थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल को जानकर समझ आया कि वे मिट्टी से जुड़े व्यक्ति हैँ, इसलिए जरूरतमंदों से भावानात्मक रूप से जुड़कर उनके कल्याण के लिए कार्य कर रहे हैं।
हरियाणवी कलाकार सपना चौधरी ने कहा कि राज्य सरकार ने पिछले 7 वर्षों में विकास के काफी कार्य किए हैं। 7 वर्ष पूर्व शौचालय न होने और खुले में शौच करने की आदत के कारण महिलाओं को बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल के प्रयासों से आज शौचालयों की व्यवस्था के कारण महिलाओं को सही मायने में राहत मिली है। इसके लिए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का धन्यवाद।

हरियाणा सरकार जन कल्याण के कार्य कर रही 

कार्यक्रम में आए पंजाबी गायक पम्मी बाई ने कहा कि ऐसा पहली बार है कि किसी राज्य के मुख्यमंत्री सभी कलाकारों को इस प्रकार एक मंच पर लाकर उनसे मुलाकात कर रहे हैं। कलाकारों को अपनी बात रखने का मौका मिला है। हरियाणा विकास के नाते से निरंतर आगे बढ़ रहा है और इसका सबसे बड़ा कारण है कि राज्य सरकार हर वर्ग का ध्यान रखते हुए जन कल्याण के कार्य कर रही है।
Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Ratan Tata Hospitalised: अचानक रतन टाटा की बिगड़ी तबीयत, मुंबई के हॉस्पिटल ICU में भर्ती

Ratan Tata Hospitalised: अचानक रतन टाटा की बिगड़ी तबीयत, मुंबई के हॉस्पिटल ICU में भर्ती…

10 mins ago

Farmers Protest: धान की खरीद ना होने से सड़को पर उतरे किसान, हाइवे किया जाम, जमकर की नारेबाजी

Farmers Protest: धान की खरीद ना होने से सड़को पर उतरे किसान, हाइवे किया जाम,…

20 mins ago

Haryana Elections 2024: चुनावी नतीजों से पहले क्या बोल गए हरियाणा के CM सैनी? जलेबी को लेकर दीपेंद्र हुड्डा का दावा

Haryana Elections 2024: चुनावी नतीजों से पहले क्या बोल गए हरियाणा के CM सैनी? जलेबी…

24 mins ago

kurukshetra Election News : लाडवा सबसे हॉट सीट, यहां की जानी है काउंटिंग, मतगणना केंद्र के आसपास कड़ी सुरक्षा

India News Haryana (इंडिया न्यूज), kurukshetra Election News : हरियाणा में 15वीं विधानसभा आम चुनाव-2024 के…

25 mins ago

Karnal Mandi: मंडी के बाहर लगा ताला, करनाल में किसानों की बड़ी चेतावनी, पढ़ें पूरी खबर

Karnal Mandi: मंडी के बाहर लगा ताला, करनाल में किसानों की बड़ी चेतवानी, पढ़ें पूरी…

49 mins ago