छोरों से कम नहीं हरियाणा की 2 दादियां

इंडिया न्यूज, Haryana News:हरियाणा में वैसे तो कई बड़े किस्से सुनने में आते हैं, लेकिन अबकी बार प्रदेश में 2 दादियों के किस्से बड़े चर्चा का विषय बने हुए हैं। जी हां ये दो दादियां चरखी दादरी और जींद की रहने वाली हैं। मालूम रहे कि 100 मीटर की दौड़ 45.4 सेकंड में पूरी करने वाली 105 वर्षीय रामबाई की सेहत का राज देसी खुराक और नियमित सैर है। रामबाई वडोदरा में हुई मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की दौड़ स्पर्धा में नेशनल रिकॉर्ड भी बना चुकी है। रामबाई हरियाणा के जिला चरखी-दादरी के गांव कादमा की रहने वाली हैं।

रामबाई की सेहत का राज

स्वास्थ्य के बारे में जानकारी देती हुई रामबाई का कहना है कि वह बचपन से ही देसी खुराक (दही, चूरमा, घी और मैसी रोटी) की शौकीन हैं। यही उनक स्वस्थ जीवन का आधार है। 100 वर्ष का पड़ाव पार करने के बाद भी उन्हें किसी प्रकार की कोई शारीरिक परेशानी नहीं है। वह इस बस उम्र भी नित्य 3-4 किलोमीटर सैर करती हैं। सुबह-शाम आधा किलो दूध पीती हैं। दिन में चूरमा या फिर रोटियों पर देसी नूनी घी रखकर खाती हैं। वहीं सब्जियां उनके घर में ही पैदा की जाती हैं जोकि पूरी तरह से स्वास्थ्यवर्धक होती हैं।

यह भी पढ़ें : हरियाणा में छाए बादल, तापमान में आई गिरावट

70 वर्षीय दादी का भी जलवा

वहीं, हरियाणा की एक और दादी इंटरनेट पर छाई हुई हैं। हरिद्वार में हरकी पैड़ी स्थित पुल से गंगा में छलांग लगाते हुए जींद निवासी दादी (70) का स्टंट भी इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसमें दादी गंगा स्नान करने हरिद्वार पहुंची थीं। इस दौरान दादी उफनती गंगा में छलांग लगाकर तैरती नजर आई जोकि सभी के लिए एक आश्चर्यकजन बात रही।

यह भी पढ़ें : भारत में आज 14506 कोरोना के केस

Connect With Us: Twitter Facebook

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Postal Department द्वारा 7 से 10 अक्तूबर तक विशेष जागरूकता कैंप किए जाएंगे आयोजित 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Postal Department :  डाक विभाग द्वारा आम व्यक्ति को डाकघर…

7 hours ago

Martyr Mahendra Singh का सैनिक सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार, ग्रामीणों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Martyr Mahendra Singh : जिला के गांव लावण निवासी लगभग…

8 hours ago

Haryana Assembly Election Counting : यही रात अंतिम….यही रात भारी….8 अक्तूबर 8 बजे खुलेगी किस्मत की पिटारी 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Election Counting : हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कल…

8 hours ago

Accident In Bhiwani : ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से एक महिला की मौत, तीन की हालत गंभीर

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Accident In Bhiwani : भिवानी जिला के गांव बलियाली में…

9 hours ago

Rewari News : रेवाड़ी में 21 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Rewari News : रेवाड़ी जिले के गांव गुरावड़ा में एक…

9 hours ago