होम / Haryana Nuh Braj Mandal Yatra : कर्फ्यू जैसे हालात में निकाली जा रही ब्रजमंडल यात्रा, चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात

Haryana Nuh Braj Mandal Yatra : कर्फ्यू जैसे हालात में निकाली जा रही ब्रजमंडल यात्रा, चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात

• LAST UPDATED : July 22, 2024
  • यात्रा 80 किलोमीटर लंबी 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Nuh Braj Mandal Yatra : हरियाणा के नूंह में आज फिर पांडवकालीन शिव मंदिरों में कर्फ्यू जैसे हालात के बीच ब्रजमंडल यात्रा निकाली जा रही है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात किया हुआ है, क्योंकि बीते वर्ष की हिंसा आज भी सभी को मालूम है। आज यह यात्रा नलहड़ेश्वर मंदिर में जलाभिषेक के बाद शुरू हुई और फिरोजपुर झिरका के झिरकेश्वर मंदिर पहुंचेगी। वहां जलाभिषेक के बाद पुन्हाना के सिंगार श्रृंगेश्वर महादेव मंदिर में संपन्न होगी। आपको जानकारी दे दें कि यह यात्रा 80 किलोमीटर लंबी है, जिसके लिए प्रशासन की तरफ से 5 घंटे का समय तय किया गया है।

यात्रा को शांतिपूर्ण तरीके से करवाने के लिए प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। उल्लेखनीय है कि नूंह जिले के अधिकार क्षेत्र में शांति और सार्वजनिक व्यवस्था में किसी भी तरह की गड़बड़ी को रोकने के लिए 21 जुलाई से 22 जुलाई तक इंटरनेट सेवाएं बंद करने का आदेश दिया गया है।

Haryana Nuh Braj Mandal Yatra : ये बोले ऑल इंडिया इमाम ऑर्गेनाइजेशन के चेयरमैन डॉ. इमाम

वहीं ऑल इंडिया इमाम ऑर्गेनाइजेशन के चेयरमैन डॉ. इमाम उमेर अहमद इलियासी ने कल कहा कि पिछली बार हिंसा की वजह से मुस्लिमों पर दाग लगा। इस यात्रा को कामयाब बनाकर दाग धोने का यह अच्छा समय है।

बीते साल नूंह में ब्रज मंडल यात्रा के दौरान हिंसा भड़क गई थी

गृह विभाग के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने आदेश जारी किया है कि वॉयस कॉल को छोड़कर पूरे नूंह जिले में सभी प्रकार की इंटरनेट सेवाएं बंद रहेगी। सावन में होने वाली ब्रज मंडल यात्रा के मद्देनजर ये फैसला लिया गया है। नूंह में 21 जुलाई शाम 6 बजे से 22 जुलाई तक एक दिन के लिए इंटरनेट बंद रहेगा। हरियाणा के गृह सचिव ने किए ऑर्डर जारी। बता दें कि बीते साल नूंह में ब्रज मंडल यात्रा के दौरान हिंसा भड़क गई थी। जिसमें कई जानें चली गई थी और बड़े स्तर पर जानमाल का नुकसान हुआ था।

यह भी पढ़ें : Internet Services Closed In Nuh : ब्रजमंडल यात्रा के दृष्टिगत नूंह जिला में 21 जुलाई से 22 जुलाई तक इंटरनेट सेवाएं बंद 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox