प्रदेश की बड़ी खबरें

Haryana Oath Ceremony Live Update : 2014 के बाद फिर मंत्रिमंडल में शामिल हुए विपुल गोयल, मोदी की उपस्थित में ली शपथ

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Oath Ceremony Live Update:  हरियाणा में विधानसभा चुनाव में भाजपा ने तीसरी बार ऐतिहासिक जीत हासिल की है। शपथ ग्रहण समारोह में विपुल गोयल ने भी दिग्गजों की उपस्थित में शपथ ग्रहण की है। समारोह पंचकूला के दशहरा ग्राउंड में हुआ जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल रहे। इनके अलावा नायब सैनी शपथ ग्रहण में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्‌डा, केंद्रीय मंत्री अमित शाह, नितिन गडकरी और राजनाथ सिंह के साथ कई राज्यों के CM व डिप्टी CM भी शामिल हुए।

विधानसभा 2014 में चुनाव जीतने के बाद फरीदाबाद विधानसभा से विधायक विपुल गोयल दिन रात सेवा में जुट गए थे। यही वजह है कि हरियाणा सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार में विपुल गोयल को दूसरी बार भी कैबिनेट मंत्री बनाया गया।

राजनीतिक सफर

मंत्री विपुल गोयल के जन्म की बात करें तो उनका जन्म 25 अप्रैल 1972 को हुआ, उनके पिताजी एक बड़े व्यापारी थे। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कॉमर्स की डिग्री प्राप्त करके बिजनेस में घुस गए। बिजनेस के साथ-साथ उनके अंदर समाज के लिए कुछ नया करने का उत्साह रहता था, जिसके चलते विपुल गोयल ने पर्यावरण को लेकर कई मुहिम शुरू की थी। इतना ही नहीं, पशु पक्षियों के लिए भी किया। इस कारण लोग इन्हें पर्यावरण प्रेमी भी बोलते हैं।

Haryana Oath Ceremony Live Update : महिपाल ढांडा को हरियाणा की नई सरकार में मिला मंत्री पद, दिग्गजों की उपस्थित में शपथ की ग्रहण

भाजपा की नीतियों से हुए काफी प्रभावित, पहली बार में यहां से जीता चुनाव

विपुल गोयल ने भाजपा की नीतियों से काफी प्रभावित थे इसी कारण वे नीतियों पर चलने लगे और भाजपा की नीतियों को जनता तक पहुंचाने में लगे। 2014 के हरियाणा विधानसभा चुनावों में पार्टी ने ओल्ड फरीदाबाद सीट से इन्हें चुनाव लड़ाया। जहां से विपुल गोयल ने अपने पहले ही चुनाव में 48,000 वोटों से जीत हासिल कर ली थी।

Haryana Oath Ceremony Live Update : इसराना से कृष्ण लाल पंवार ने भी नायब कैबिनेट में बनाई जगह, ली मंत्री पद की शपथ

Haryana Oath Ceremony Live Update : अंबाला कैंट से 7वीं बार विधायक बने विज भी नायब कैबिनेट में शामिल, ली शपथ, मंच पर ये दिग्गज भी मौजूद

2016 में पहली बार कैबिनेट में बनाई जगह

विपुल गोयल की ईमानदारी और कार्यशैली को देखते हुए इनसे प्रदेश की भाजपा सरकार काफी प्रभावित हुई और इसी कारण भाजपा की मनोहर सरकार ने 2016 में विपुल को कैबिनेट उद्योग और पर्यावरण मंत्रालय सौंपा।कैबिनेट मंत्री रहते हुए गोयल ने हरियाणा को ईज ऑफ डूइंग बिज़नेस में 14वें स्थान से तीसरे स्थान पर लाकर एक बड़ा रिकॉर्ड बना सबको आश्चर्यचकित कर दिया। इन्हें चैंपियन ऑफ चैंपियन के अवॉर्ड से नवाजा गया.

पूरे 5 वर्ष विपुल गोयल ने भाजपा की नीतियां जन-जन तक पहुंचाईं और यही वजह है कि 2024 हरियाणा विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने फिर एक बार विपुल गोयल  पर विश्वास दिखाते हुए उन्हें फरीदाबाद विधानसभा से अपना प्रत्याशी बनाया और विपुल गोयल ने फिर से विजय हासिल कर साबित कर दिया कि वह भले ही 5 वर्ष बिल्कुल शांत रहे, लेकिन लोग अभी भी उनसे बहुत ज्यादा प्यार करते हैं । इसी कारण सरकार ने एक बार फिर विपुल गोयल को कैबिनेट मंत्री बनाया है।

Haryana Oath Ceremony: हरियाणा में शपथ समारोह हुआ समाप्त, जानिए किन-किन नेताओं ने ली मंत्री पद की शपथ

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Cabinet Minister Mahipal Dhanda ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में विकास को गति मिलेगी  

नायब सैनी के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर विधायक ने हल्का वासियों को…

36 mins ago

Haryana Oath Ceremony Live Update : नायब कैबिनेट में राजेश नागर को मिला मंत्री पद, दूसरी बार बने विधायक

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Oath Ceremony Live Update: हरियाणा के जिला पंचकूला में…

1 hour ago

Haryana Oath Ceremony Live Update : राव इंद्रजीत की लाडली आरती राव पहली बार बनीं विधायक, … और मिल गया बड़ा पद

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Oath Ceremony Live Update: हरियाणा के जिला पंचकूला में…

2 hours ago