प्रदेश की बड़ी खबरें

Haryana Oath Ceremony Live Update : धमाकेदार जीत के बाद राव नरबीर भी बने हरियाणा सरकार में मंत्री, भाजपा सरकार में पहले भी थे मंत्री

  • सैनी सरकार 2.0 का आगाज, मंत्रिमंडल में शामिल हुए कई चेहरे

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Oath Ceremony Live Update:  हरियाणा में विधानसभा चुनाव में भाजपा ने तीसरी बार ऐतिहासिक जीत हासिल की है। शपथ ग्रहण समारोह में राव नरबीर सिंह ने भी हरियाणा की नई सरकार में अपनी अहम जगह बनाई है, दिग्गजों की उपस्थित में उन्होंने शपथ ग्रहण की है। समारोह पंचकूला के दशहरा ग्राउंड में हुआ जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल रहे। इनके अलावा नायब सैनी शपथ ग्रहण में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्‌डा, केंद्रीय मंत्री अमित शाह, नितिन गडकरी और राजनाथ सिंह के साथ कई राज्यों के CM व डिप्टी CM भी शामिल हुए।

बादशाहपुर से की धमाकेदार जीत हासिल, यहांं भी गाड़े झंडे

आपको बता दें कि राव नरबीर सिंह ने इस विधानसभा चुनाव में बादशाहपुर सीट से धमाकेदार जीत हासिल की है। इतना ही नहीं, सन 1987 में जाटूसाना और 1996 में सोहना से चुनाव लड़ा था और बड़ी जीत हासिल की थी। 1987 के पहले चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद प्रदेश के गृह मंत्री बने थे। फिर तदोपरांत 1996 में दूसरी बार जीत दर्ज की औरहरियाणा सरकार में परिवहन, खाद्य और आपूर्ति और सहकारिता मंत्री का पद संभाला। 26 साल की उम्र में राज्य गृह मंत्रालय का पद संभालने वाले देश के सबसे कम उम्र के निर्वाचित प्रतिनिधि बन गए, आज भी उनके यह रिकॉर्ड बना हुआ है। उनके पास 1996 में खेल और मुद्रण और स्टेशनरी मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार भी था। उन्होंने 2009 में गुरुग्राम से लोकसभा चुनाव लड़ा, लेकिन असफल रहे थे।

Haryana Oath Ceremony Live Update : श्रुति चौधरी ने ली शपथ, बना पाई हरियाणा सरकार में अपनी जगह

क्रिय सामाजिक और राजनीतिक सुधारक

राव नरबीर वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी के सदस्य हैं। वह एक सक्रिय राजनीतिक और सामाजिक सुधारक भी हैं। वर्ष 2014 में बादशाहपुर से तीसरी बार जीत दर्ज करने बाद वह भाजपा सरकार में लोक निर्माण विभाग (बीएंड आर) और लोक स्वास्थ्य इंजीनियरिंग (जल आपूर्ति और स्वच्छता), हरियाणा विभाग में कैबिनेट मंत्री (2014-19) तक रहे थे। उन्होंने 2014 के हरियाणा विधान सभा चुनाव के दौरान बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी प्रत्याशी के रूप में विजय हासिल की थी।

Haryana Oath Ceremony Live Update : महिपाल ढांडा को हरियाणा की नई सरकार में मिला मंत्री पद, दिग्गजों की उपस्थित में शपथ की ग्रहण

Haryana Oath Ceremony Live Update : इसराना से कृष्ण लाल पंवार ने भी नायब कैबिनेट में बनाई जगह, ली मंत्री पद की शपथ

Haryana Oath Ceremony Live Update : अंबाला कैंट से 7वीं बार विधायक बने विज भी नायब कैबिनेट में शामिल, ली शपथ, मंच पर ये दिग्गज भी मौजूद

Nayab Singh Saini Oath Ceremony : और नायब सैनी ने ली हरियाणा के सीएम पद की शपथ, ये तस्वीर आई सामने

Nayab Singh Saini Swearing-in Ceremony Live: शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी, जेपी नड्डा संग कई अन्य नेता भी मौजूद

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Cabinet Minister Mahipal Dhanda ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में विकास को गति मिलेगी  

नायब सैनी के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर विधायक ने हल्का वासियों को…

37 mins ago

Haryana Oath Ceremony Live Update : नायब कैबिनेट में राजेश नागर को मिला मंत्री पद, दूसरी बार बने विधायक

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Oath Ceremony Live Update: हरियाणा के जिला पंचकूला में…

1 hour ago

Haryana Oath Ceremony Live Update : राव इंद्रजीत की लाडली आरती राव पहली बार बनीं विधायक, … और मिल गया बड़ा पद

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Oath Ceremony Live Update: हरियाणा के जिला पंचकूला में…

2 hours ago