प्रदेश की बड़ी खबरें

Haryana Oath Ceremony Live Update : अंबाला कैंट से 7वीं बार विधायक बने विज भी नायब कैबिनेट में शामिल, ली शपथ, मंच पर ये दिग्गज भी मौजूद

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Oath Ceremony Live Update:  हरियाणा में विधानसभा चुनाव में भाजपा ने तीसरी बार ऐतिहासिक जीत हासिल की थी। हरियाणा में नायब सैनी ने दूसरी बार CM पद की शपथ लेने के बाद अनिल विज ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। मालूम रहे कि विज अंबाला कैंट से सातवीं बार विधायक बने हैं। विज मनोहर सरकार में गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री थे। शपथ ग्रहण समारोह पंचकूला के दशहरा ग्राउंड में हो रहा है। मुख्य अतिथि के रूप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्‌डा, केंद्रीय मंत्री अमित शाह, नितिन गडकरी और राजनाथ सिंह भी मौजूद हैं।

Haryana Oath Ceremony Live Update : अनिल विज का राजनीतिक कैरियर

अनिल विज का जन्म 15 मार्च 1953 को हुआ था। वे भारतीय जनता पार्टी से संबंधित एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं। जब विज अंबाला कैंट के एसडी कॉलेज में पढ़ रहे थे, तब वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की छात्र शाखा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में शामिल हुए थे । 1970 में वे एबीवीपी के महासचिव बने। इतना ही नहीं विज ने विश्व हिंदू परिषद, भारत विकास परिषद (BMS) और ऐसे अन्य संगठनों के साथ सक्रिय रूप से काम किया । 1974 में विज भारतीय स्टेट बैंक में शामिल हो गए।

इस सीट के रिक्त होने पर 1990 में कैंट से लड़ा था चुनाव

सन् 1990 में जब सुषमा स्वराज राज्यसभा के लिए चुनी गई थी तो अंबाला छावनी से सीट रिक्त हो गई। विज को भाजपा पार्टी द्वारा उपचुनाव लड़ने के लिए कहा गया। जिसमें विज ने जीत हासिल की। ​​1991 में वे भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बने । 1996 और 2000 में उन्होंने स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा और दोनों बार जीत हासिल की। ​​

2024 में भी चित्रा सरवार को दी मात

2005 में विज पुनः चुनाव हार गए। 2009 में वे हरियाणा विधान सभा में अंबाला छावनी निर्वाचन क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के विधान सभा सदस्य (एमएलए) के रूप में चुने गए। 2014 में विज फिर से अंबाला छावनी से भारतीय जनता पार्टी के विधायक चुने गए । 2019 में विज छठी बार फिर भारतीय जनता पार्टी के विधायक अंबाला छावनी के रूप में चुने गए। इतना ही नहीं, 20 नवंबर, 2020 को विज अपने राज्य में कोविड-19 वैक्सीन के लिए स्वेच्छा से आगे आने वाले पहले व्यक्ति बने। उन्हें अंबाला छावनी के एक अस्पताल में ट्रायल डोज़ दी गई। और इस दौरान भी कैंट से चुनाव जीते। इस बारे के यानि 2024 के हरियाणा विधानसभा चुनाव में भी विज ने फिर से अंबाला छावनी सीट से 7,248 वोटों से जीत हासिल चित्रा सरवारा को कड़ी मात दी।

Nayab Singh Saini Oath Ceremony : और नायब सैनी ने ली हरियाणा के सीएम पद की शपथ, ये तस्वीर आई सामने

Nayab Singh Saini Swearing-in Ceremony Live: शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी, जेपी नड्डा संग कई अन्य नेता भी मौजूद

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Fire Accident: भीषण दुर्घटना! चार फैक्टरियों में लगी भीषण आग, अफरातफरी का बना माहौल

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Fire Accident: बहादुरगढ़ के एचएसआईडीसी सेक्टर 16 में सोमवार की…

21 mins ago

Haryana Oath Ceremony Live Update : 2014 के बाद फिर मंत्रिमंडल में शामिल हुए विपुल गोयल, मोदी की उपस्थित में ली शपथ

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Oath Ceremony Live Update:  हरियाणा में विधानसभा चुनाव में…

29 mins ago

Free Bus Service: समालखा में पूर्व विधायक ने शुरू की फ्री बस सेवा, इस कारण बंद की थी सेवा

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Free Bus Service: पानीपत के हल्का समालखा से कांग्रेस के…

47 mins ago