प्रदेश की बड़ी खबरें

Haryana Oath Ceremony Live Update : नायब कैबिनेट में राजेश नागर को मिला मंत्री पद, दूसरी बार बने विधायक

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Oath Ceremony Live Update: हरियाणा के जिला पंचकूला में हुए शपथ ग्रहण समारोह में तिगांव के विधायक राजेश नागर को भी मंत्री पद मिला है। आज उन्होंने शपथ ग्रहण की। जी हां, समारोह पंचकूला के दशहरा ग्राउंड में आयोजित हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में देश के पीएम नरेंद्र मोदी शामिल रहे।

इनके अलावा शपथ ग्रहण में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्‌डा, केंद्रीय मंत्री अमित शाह, नितिन गडकरी और राजनाथ सिंह के साथ कई राज्यों के CM व डिप्टी CM भी शामिल हुए। समारोह के बाद नायब सिंह सैनी ने एक बार फिर से हरियाणा की कमान संभाल ली है। सैनी हरियाणा के दूसरी बार मुख्यमंत्री बने हैं। हरियाणा की नई सरकार में  मुख्यमंत्री समेत 14 मंत्री बनाए गए हैं।


राजेश नागर केंद्रीय मंत्री मनोहरलाल और नायब सिंह सैनी के करीबी माने जाते हैं। वर्ष 2019 में भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था और पहली बार विधायक बने लेकिन इससे पहले वर्ष 2014 में पहली बार चुनाव लड़े थे, लेकिन हार का सामना करना पड़ा।

मूल रूप से यहां के निवासी हैं नागर, एक प्रसिद्ध व्यवसायी

जी हां वे मूल रूप से तिगांव हैं और वर्तमान में भतौला में रहते हैं। राजेश नागर गुर्जर समाज से आते हैं। 2019 में उन्हें यहां से भाजपा ने टिकट दी थी जिसमें विधायक राजेश नागर ने कांग्रेस के ललित नागर को 33,841 वोटों के अंतर से हरा दिया था। इनका कारोबार बिल्डर और डेवेलपर का है। 2024 में भाजपा ने दोबारा से इन पर विश्वास जताया। नागर को चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी ललित नागर को 37401 मतों से करारी हार दी और विधायक के पद पर विराजमान हुए।

Haryana Oath Ceremony Live Update : अंबाला कैंट से 7वीं बार विधायक बने विज भी नायब कैबिनेट में शामिल, ली शपथ, मंच पर ये दिग्गज भी मौजूद

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Cabinet Minister Mahipal Dhanda ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में विकास को गति मिलेगी  

नायब सैनी के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर विधायक ने हल्का वासियों को…

2 hours ago