प्रदेश की बड़ी खबरें

Haryana Oath Ceremony Live Update : राव इंद्रजीत की लाडली आरती राव पहली बार बनीं विधायक, … और मिल गया बड़ा पद

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Oath Ceremony Live Update: हरियाणा के जिला पंचकूला में हुए शपथ ग्रहण समारोह में राव इंद्रजीत की लाडली आरती राव ने भी दिग्गजों की उपस्थिति में शपथ ग्रहण की। जी हां, समारोह पंचकूला के दशहरा ग्राउंड में आयोजित हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल रहे। इनके अलावा शपथ ग्रहण में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्‌डा, केंद्रीय मंत्री अमित शाह, नितिन गडकरी और राजनाथ सिंह के साथ कई राज्यों के CM व डिप्टी CM भी शामिल हुए।

समारोह के बाद नायब सिंह सैनी ने एक बार फिर से हरियाणा की कमान संभाल ली है। सैनी हरियाणा के दूसरी बार मुख्यमंत्री बने हैं। हरियाणा की नई सरकार में  मुख्यमंत्री समेत 14 मंत्री बनाए गए हैं। हरियाणा की अटेली विधानसभा सीट से चुनाव जीतीं आरती राव को नायब सिंह सैनी सरकार में मंत्री बनाया गया है।

Haryana Oath Ceremony Live Update : जानिए कौन हैं आरती राव

आपको एक बार फिर पुन: बता दें कि आरती राव सिंह (46) राव इंद्रजीत सिंह की पुत्री हैं। आरती राव काफी समय से हरियाणा बीजेपी में सक्रिय थीं। आरती खिलाड़ी भी रह चुकी हैं। पिछली बार भी उन्होंने टिकट की मांग की थी लेकिन उन्हें टिकट नहीं मिल पाया था। इस बार वह अटेली से खड़ी हुईं। उन्होंने इस चुनाव में जीत हासिल की। आरती राव ने 12वीं की पढ़ाई दिल्ली के वसंत विहार स्थित मॉडर्न स्कूल से पूरी की है। इसके बाद उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बीए की परीक्षा उत्तीर्ण की।

Nayab Singh Saini Oath Ceremony: CM नायब सिंह सैनी के साथ 13 मंत्रियों ने ली शपथ, जानें सारे दिग्गजों के नाम

करोड़ों की मालकिन, नहीं कोई आपराधिक मामला

आरती राव 66 करोड़ रुपए की चल-अचल संपत्ति की मालकिन हैं। उन पर कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है। उनके पास दिल्ली में 5 करोड़ रुपए से ज्यादा के दो बड़े फ्लैट हैं। साथ ही 77 लाख रुपए से ज्यादा की ज्वेलरी है। 2023-24 में उनके द्वारा दिए टेक्स की बात करें तो आरती राव ने 22,23,600 रुपए बतौर टैक्स अदा किए।

पति की चल-अचल संपत्ति भी करोड़ों रुपए

वहीं उनके पति भी करोड़पति हैं। उनकी चल-अचल संपत्ति भी करोड़ों रुपए हैं। आरती राव के खुद के पास कोई कृषि योग्य जमीन नहीं है, लेकिन पति के पास रेवाड़ी में काफी कृषि भूमि है, जिसकी कीमत 35 करोड़ 11 लाख 38 रुपए है। कुल मिलाकर उनके पति अथाह संपति के मालिक हैं।

Haryana Oath Ceremony Live Update : अंबाला कैंट से 7वीं बार विधायक बने विज भी नायब कैबिनेट में शामिल, ली शपथ, मंच पर ये दिग्गज भी मौजूद

Nayab Singh Saini Oath Ceremony : और नायब सैनी ने ली हरियाणा के सीएम पद की शपथ, ये तस्वीर आई सामने

Nayab Singh Saini Swearing-in Ceremony Live: शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी, जेपी नड्डा संग कई अन्य नेता भी मौजूद

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Cabinet Minister Mahipal Dhanda ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में विकास को गति मिलेगी  

नायब सैनी के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर विधायक ने हल्का वासियों को…

2 hours ago

Haryana Oath Ceremony Live Update : नायब कैबिनेट में राजेश नागर को मिला मंत्री पद, दूसरी बार बने विधायक

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Oath Ceremony Live Update: हरियाणा के जिला पंचकूला में…

2 hours ago