प्रदेश की बड़ी खबरें

Haryana Oath Ceremony Live Update : पूर्व सीएम मनोहर लाल के राजनीतिक सचिव रहे कृष्ण कुमार बेदी भी बने मंत्री, सैनी सरकार में बनाई अपनी जगह

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Oath Ceremony Live Update:  हरियाणा में विधानसभा चुनाव में भाजपा ने तीसरी बार ऐतिहासिक जीत हासिल की है। आज हुए शपथ ग्रहण समारोह में पूर्व सीएम मनोहर लाल के राजनीतिक सचिव रहे कृष्ण कुमार बेदी ने भी दिग्गजों की उपस्थित में शपथ ली है। समारोह पंचकूला के दशहरा ग्राउंड में हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल रहे। इनके अलावा शपथ ग्रहण में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्‌डा, केंद्रीय मंत्री अमित शाह, नितिन गडकरी और राजनाथ सिंह के साथ कई राज्यों के CM व डिप्टी CM भी शामिल हुए।

Haryana Oath Ceremony Live Update : 20 वर्षों से भाजपा की कर रहे सेवा

आपको बता दें कि कृष्ण कुमार बेदी 11499 वोटों से नरवाना विधानसभा क्षेत्र से भाजपा की जीत का प्रचम लहराया है। बेदी गत 20 वर्षों से भाजपा से जुड़े हुए हैं। इतना ही नहीं, वे पूर्व मुख्यमंत्री मनोहरलाल के राजनीतिक सचिव भी रह चुके हैं। आज भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता कृष्ण कुमार बेदी को नायब सैनी सरकार में मंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

मनोहर सरकार में इस मंत्री के रूप में भी कर चुके हैं सेवा

कृष्ण कुमार बेदी, जो कि नरवाना विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के एमएलए हैं, इससे पहले मनोहर लाल सरकार में भी सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। अपनी कड़ी मेहनत और समर्पण से पार्टी में एक बड़ा स्थान बनाया हुआ है।

पार्टी के प्रति समर्पण को देख सौंपी गई अहम भूमिका

2014 में कुरुक्षेत्र के शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने जाने के बाद, उन्होंने अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाया। हालांकि, 2019 के विधानसभा चुनाव में वे हार गए थे लेकिन पार्टी ने उनके राजनीतिक कौशल को देखते हुए उन्हें लगातार महत्वपूर्ण भूमिकाएं सौंपी हैं। कृष्ण कुमार बेदी महापुरुषों के जन्मदिवस पर होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करते रहे हैं। अब, मंत्री के रूप में उनसे भाजपा को और भी उम्मीदें रहेंगी।

Haryana Oath Ceremony Live Update : अंबाला कैंट से 7वीं बार विधायक बने विज भी नायब कैबिनेट में शामिल, ली शपथ, मंच पर ये दिग्गज भी मौजूद

Nayab Singh Saini Oath Ceremony : और नायब सैनी ने ली हरियाणा के सीएम पद की शपथ, ये तस्वीर आई सामने

Nayab Singh Saini Swearing-in Ceremony Live: शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी, जेपी नड्डा संग कई अन्य नेता भी मौजूद

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Cabinet Minister Mahipal Dhanda ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में विकास को गति मिलेगी  

नायब सैनी के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर विधायक ने हल्का वासियों को…

49 mins ago

Haryana Oath Ceremony Live Update : नायब कैबिनेट में राजेश नागर को मिला मंत्री पद, दूसरी बार बने विधायक

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Oath Ceremony Live Update: हरियाणा के जिला पंचकूला में…

2 hours ago

Haryana Oath Ceremony Live Update : राव इंद्रजीत की लाडली आरती राव पहली बार बनीं विधायक, … और मिल गया बड़ा पद

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Oath Ceremony Live Update: हरियाणा के जिला पंचकूला में…

2 hours ago