होम / Haryana Oath Ceremony Live Update : इसराना से कृष्ण लाल पंवार ने भी नायब कैबिनेट में बनाई जगह, ली मंत्री पद की शपथ

Haryana Oath Ceremony Live Update : इसराना से कृष्ण लाल पंवार ने भी नायब कैबिनेट में बनाई जगह, ली मंत्री पद की शपथ

• LAST UPDATED : October 17, 2024

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Oath Ceremony Live Update:  हरियाणा में विधानसभा चुनाव में भाजपा ने तीसरी बार ऐतिहासिक जीत हासिल की थी। हरियाणा में नायब सैनी के दूसरी बार CM पद की शपथ लेने के बाद कृष्ण लाल पंवार ने भी मंत्री पद की शपथ ली। कृष्ण लाल पंवार हरियाणा के पानीपत की इसराना सीट से चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे। बीते सोमवार को इन्होंने राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया। पंवार ने कहा था कि वे इसराना से विधायक चुने जाने के बाद हरियाणा में नई पारी शुरू कर रहे हैं। आइए जानते हैं उनके बारे में-

जानिए कौन हैं कृष्ण लाल पंवार

कृष्ण लाल पंवार पानीपत जिले के मतलोडा के रहने वाले हैं। कृष्ण लाल पंवार ने कुल 7 विधानसभा चुनाव लड़े और 5 में जीत दर्ज की। जबकि दो चुनाव वह हार गए। 2024 में विधानसभा चुनाव जीतने के बाद उन्होंने राज्यसभा सदस्य पद से इस्तीफा दे दिया। गौर करने वाली बात यह है कि कृष्ण लाल पंवार 2014 में बनी बीजेपी सरकार में परिवहन और जेल मंत्री हरियाणा भी रहे। पंवार ने पानीपत थर्मल प्लांट में कभी बिजली बोर्ड के कर्मचारी के रूप में काम किया। वह छोटी उम्र में ही राजनीति में सक्रिय हो गए थे। कृष्ण लाल पंवार ने इनेलो पार्टी से राजनीति में कदम रखा। 2014 के चुनाव में वह इनेलो छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए।

कितने वोट से जीत विधानसभा पहुंचे कृष्ण लाल पंवार

बीजेपी ने कृष्ण लाल पंवार को इसराना विधानसभा सीट से उतारा। पंवार ने कांग्रेस के बलबीर वाल्मीकि को 13578 वोटों से हराया था। कृष्ण लाल पंवार को कुल 67,538 वोट मिले। वहीं बलबीर सिंह बाल्मीकि को कुल 53,643 वोट मिले। तीसरे नंबर पर निर्दलीय राकेश सरोहा रहे। उनको 4,283 वोट मिले।

हरियाणा में किसे कितनी सीट?

हरियाणा में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे आठ अक्टूबर को घोषित किए गए थे। राज्य में बीजेपी ने तीसरी बार जीत हासिल की है। हरियाणा की 90 सदस्यीय विधानसभा में बीजेपी को 48 सीटें मिलीं, जबकि कांग्रेस ने 37 सीटें प्राप्त की हैं।

Haryana Oath Ceremony Live Update : अंबाला कैंट से 7वीं बार विधायक बने विज भी नायब कैबिनेट में शामिल, ली शपथ, मंच पर ये दिग्गज भी मौजूद

Nayab Singh Saini Oath Ceremony : और नायब सैनी ने ली हरियाणा के सीएम पद की शपथ, ये तस्वीर आई सामने

Nayab Singh Saini Swearing-in Ceremony Live: शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी, जेपी नड्डा संग कई अन्य नेता भी मौजूद