प्रदेश की बड़ी खबरें

Haryana Oath Ceremony Live Update : महिपाल ढांडा को हरियाणा की नई सरकार में मिला मंत्री पद, दिग्गजों की उपस्थित में शपथ की ग्रहण

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Oath Ceremony Live Update:  हरियाणा में विधानसभा चुनाव में भाजपा ने तीसरी बार ऐतिहासिक जीत हासिल की है। हरियाणा में नायब सैनी के दूसरी बार CM पद की शपथ लेने के बाद महिपाल ढांडा ने भी मंत्री पद की शपथ ली। जी हां, महिपाल ढांडा को हरियाणा की नई सरकार में मंत्री पद मिला, दिग्गजों की उपस्थित में ढांडा ने शपथ ग्रहण की है। शपथ ग्रहण समारोह पंचकूला के दशहरा ग्राउंड में हो रहा है जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल हैं। नायब सैनी शपथ ग्रहण में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्‌डा, केंद्रीय मंत्री अमित शाह, नितिन गडकरी और राजनाथ सिंह के साथ कई राज्यों के CM व डिप्टी CM भी पहुंचे हैं।

Haryana Oath Ceremony Live Update : महिपाल ढांडा ने यहां से शुरू किया था अपना सफर

महिलापाल ढांडा ने 1980 के दशक में RSS की युवा शाखा के साथ अपने सफर की शुरुआत की थी। वे कॉलेज जीवन में एबीवीपी के प्रदेश सहमंत्री बने। स्नातक के बाद भारतीय जनता युवा मोर्चा से जुड़ गए। उनको युवा मोर्चा का प्रदेशाध्यक्ष बनाया गया। इसके साथ पहले भाजपा के किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष और फिर प्रदेशाध्यक्ष भी बनाया गया।

Haryana Oath Ceremony Live Update : इसराना से कृष्ण लाल पंवार ने भी नायब कैबिनेट में बनाई जगह, ली मंत्री पद की शपथ

खेती के साथ हैचरी का व्यवसाय

महिपाल ढांडा के परिवार का खेती के साथ हैचरी का व्यवसाय है। वे मूल रूप से पानीपत के कवी गांव से हैं। उनके पिता ताराचंद ढांडा सिंचाई विभाग में नौकरी करते थे। महिपाल ढांडा (49) की प्रारंभिक शिक्षा गांव के स्कूल और सफीदों में हुई। उन्होंने पानीपत के आर्य पीजी कॉलेज से अपनी स्नातक की पढ़ाई की। साल 2014 में पानीपत ग्रामीण विधानसभा से महिलाप ढांडा ने भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था। उनके सामने निर्दलीय प्रत्याशी धारा सिंह रावल थे।

लगातार जीत पर जीत हासिल कर रहे

उन्होंने धारा सिंह रावल को 36132 वोट से हराया। 2019 के चुनाव में उनका टिकट कटने की चर्चा भी चली। भाजपा आलाकमान ने उन पर भरोसा कायम रखा और उनको टिकट दिया। उन्होंने देवेंद्र कादियान को 21961 वोटों से हराया। उनके मंत्री बनने की चर्चा तेज चली, लेकिन वे इस दौड़ से बाहर निकल गए। 2024 विधानसभा चुनाव में उन्होंने जीत की हैट्रिक लगाई और अब उन्हें फिर से मंत्री पद दिया गया है।

Haryana Oath Ceremony Live Update : अंबाला कैंट से 7वीं बार विधायक बने विज भी नायब कैबिनेट में शामिल, ली शपथ, मंच पर ये दिग्गज भी मौजूद

Nayab Singh Saini Oath Ceremony : और नायब सैनी ने ली हरियाणा के सीएम पद की शपथ, ये तस्वीर आई सामने

Nayab Singh Saini Swearing-in Ceremony Live: शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी, जेपी नड्डा संग कई अन्य नेता भी मौजूद

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Haryana Oath Ceremony Live Update : नायब कैबिनेट में राजेश नागर को मिला मंत्री पद, दूसरी बार बने विधायक

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Oath Ceremony Live Update: हरियाणा के जिला पंचकूला में…

23 mins ago

Haryana Oath Ceremony Live Update : राव इंद्रजीत की लाडली आरती राव पहली बार बनीं विधायक, … और मिल गया बड़ा पद

नई सरकार में एक उप मुख्यमंत्री समेत 13 मंत्री बनाए गए India News Haryana (इंडिया…

41 mins ago

Fire Accident: भीषण दुर्घटना! चार फैक्टरियों में लगी भीषण आग, अफरातफरी का बना माहौल

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Fire Accident: बहादुरगढ़ के एचएसआईडीसी सेक्टर 16 में सोमवार की…

1 hour ago