होम / Haryana Oath Ceremony Live Update : श्रुति चौधरी ने ली शपथ, बना पाई हरियाणा सरकार में अपनी जगह

Haryana Oath Ceremony Live Update : श्रुति चौधरी ने ली शपथ, बना पाई हरियाणा सरकार में अपनी जगह

• LAST UPDATED : October 17, 2024

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Oath Ceremony Live Update:  हरियाणा में विधानसभा चुनाव में भाजपा ने तीसरी बार ऐतिहासिक जीत हासिल की है। शपथ ग्रहण समारोह में श्रुति चौधरी ने भी मंत्री पद की शपथ ली। जी हां, श्रुति चौधरी हरियाणा की नई सरकार में अपनी जगह बना पाई हैं, दिग्गजों की उपस्थित में उन्होंने शपथ ग्रहण की है। शपथ ग्रहण समारोह पंचकूला के दशहरा ग्राउंड में हो रहा है जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल हैं। इनके अलावा नायब सैनी शपथ ग्रहण में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्‌डा, केंद्रीय मंत्री अमित शाह, नितिन गडकरी और राजनाथ सिंह के साथ कई राज्यों के CM व डिप्टी CM भी पहुंचे हैं।

Haryana Oath Ceremony Live Update : किरण चौधरी बंसीलाल की विरासत को आगे बढ़ रही

वहीं बता दें कि श्रुति चौधरी का राजनीतिक सफर काफी प्रभावशाली है। वह हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री बंसीलाल की विरासत को आगे बढ़ा रही हैं। इससे पहले वह एक बार सांसद रह चुकी हैं और उनके पास राजनीतिक अनुभव की कमी नहीं है। श्रुति चौधरी किरण चौधरी की पुत्री है। उनकी नियुक्ति पर किरण चौधरी ने कहा कि पार्टी आलाकमान ने उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है जिसका वह पूरी निष्ठा से निवर्हन करेंगी। उन्होंने विश्वास जताया कि श्रुति समाज कल्याण के लिए ईमानदारी से काम करेंगी और बीजेपी की नीतियों को सशक्त बनाएंगी।

सकारात्मक बदलाव लाया जाएगा

यह नई सरकार हरियाणा के विकास और कल्याण के लिए नई योजनाओं की घोषणा करने के लिए सक्रिय है। नायब सिंह सैनी की नेतृत्व क्षमता और नए मंत्रियों की ऊर्जा मिलकर एक सकारात्मक बदलाव लाने की उम्मीद जगी है। बीजेपी का यह प्रयास है कि हरियाणा में सामाजिक, आर्थिक और शैक्षिक विकास को गति दी जाए। विकास के अवसर कराए जाएंगे उपलब्धश्रुति चौधरी जैसे अनुभवी नेताओं की मौजूदगी से यह संभव हो सकता है कि हरियाणा के लोगों के लिए बेहतर सुविधाएं और विकास के अवसर उपलब्ध कराए जा सकें। अब देखना होगा कि यह नई सरकार अपने वादों को कितना सफलतापूर्वक पूरा कर पाती है।

Haryana Oath Ceremony Live Update : महिपाल ढांडा को हरियाणा की नई सरकार में मिला मंत्री पद, दिग्गजों की उपस्थित में शपथ की ग्रहण

Haryana Oath Ceremony Live Update : इसराना से कृष्ण लाल पंवार ने भी नायब कैबिनेट में बनाई जगह, ली मंत्री पद की शपथ

Haryana Oath Ceremony Live Update : अंबाला कैंट से 7वीं बार विधायक बने विज भी नायब कैबिनेट में शामिल, ली शपथ, मंच पर ये दिग्गज भी मौजूद

Nayab Singh Saini Oath Ceremony : और नायब सैनी ने ली हरियाणा के सीएम पद की शपथ, ये तस्वीर आई सामने

Nayab Singh Saini Swearing-in Ceremony Live: शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी, जेपी नड्डा संग कई अन्य नेता भी मौजूद