प्रदेश की बड़ी खबरें

Haryana Officers Transfer : सीएमओ से लेकर जिलों के डीसी और एसपी तक …, बड़े स्तर पर हो रही बदलाव की तैयारी!

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Officers Transfer : हरियाणा में भाजपा ने देर रात जहां अपने मंत्रियों को पदभार सौंप दिए हैं वहीं अब जानकारी सामने आ रही है कि जल्द ही प्रदेश में अफसरशाही में बड़े और अहम बदलाव किए जाएंगे। जी हां, मुख्यमंत्री कार्यालय में बड़े स्तर पर बदलाव हो सकते हैं, जिसमें मुख्य सचिव के पद पर भी नई नियुक्ति शामिल है।

आपको अहम जानकारी दे दें कि मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद 31 अक्टूबर को सेवानिवृत्त होने जाा रहे हैं, जिसके बाद हरियाणा कैडर के सबसे वरिष्ठ आईएएस अधिकारी विवेक जोशी नए मुख्य सचिव बन सकते हैं। इतना ही नहीं, यह भी जानकारी सामने आ रही है कि प्रदेश में सीएमओ से लेकर जिलों के डीसी और एसपी तक ट्रांस्‍फर हाेंगी।

Haryana Goverment: नायब सरकार का बड़ा फैसला, कांग्रेस के MLA को सौंपी अहम जिम्मेदारी, जानिए किस दिन लेंगे शपथ

Haryana Officers Transfer : विवेक जोशी फिलहाल केंद्र में दे रहे सेवाएं

मालूम रहे कि वरिष्ठ आईएएस अधिकारी विवेक जोशी इस समय में केंद्र में अपनी सेवाएं दे रहे हैं, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव पद पर भी नई नियुक्ति होनी है, क्योंकि मौजूदा प्रधान सचिव वी उमाशंकर को केंद्र सरकार में नियुक्त किया गया है। मंत्रिमंडल के बाद लगातार अब प्रदेश सरकार में अतिरिक्त प्रधान सचिव, राजनीतिक सलाहकार, ओएसडी और मीडिया सलाहकार आदि पदों के लिए भी लॉबिंग जारी है। बदलाव केवल ऊपरी लेवल पर नहीं, बल्कि डीसी और एसपी स्तर के अधिकारियों तक देखे जा सकते हैं।

देर रात कैबिनेट में मंत्रियों को विभाग आवंटित किए जा चुके

मालूम रहे कि सीएम नायब सिंह सैनी कैबिनेट में मंत्रियों को विभाग आवंटित किए जा चुके हैं जिसमें नायब सैनी के पास गृह और वित्त समेत सहित 13 विभाग होंगे। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार देर रात अपनी कैबिनेट के विभागों का बंटवारा कर दिया। सीएम ने गृह, वित्त और आबकारी समेत कुल 12 विभाग अपने पास रखे हैं, जबकि सात बार के विधायक व सबसे वरिष्ठ नेता अनिल विज को ऊर्जा, ट्रांसपोर्ट और श्रम विभाग दिया गया है। विपुल गोयल को भी भारी भरकम विभाग दिए गए हैं। उनके पास रेवेन्यू व डिजास्टर, निकाय विभाग, सिविल एविएशन विभाग रहेगा। वहीं, राव नरबीर को उद्योग, श्याम सिंह राणा को कृषि और महिपाल ढांडा को उच्च व स्कूल शिक्षा विभाग दिया गया है।

Cabinet Minister Shyam Singh Rana : कृषि मंत्रालय मिलने के बाद श्याम सिंह राणा का ये बयान आया सामने…

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

CM Saini: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से की मुलाकात

India News Haryana (इंडिया न्यूज), CM Saini: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार…

29 mins ago

Karnal Paddy Procurement : इस सीजन में इतने लाख मैट्रिक टन धान की होगी खरीद, ये किया गया वादा

इशिका ठाकुर, India News Haryana (इंडिया न्यूज), Karnal Paddy Procurement : हरियाणा में धान खरीद…

38 mins ago

Vipul Goyal: ‘भूपेंद्र हुड्डा अपने ससुराल…’, विपुल गोयल ने कांग्रेस पर साधा निशाना

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Vipul Goyal: हरियाणा के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने हाल…

51 mins ago

Home Remedies for Headache : सिरदर्द से हैं परेशान तो आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, जल्दी मिलेगी राहत

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Home Remedies for Headache : जब मौसम में बदलाव होता…

57 mins ago

Shruti Choudhry: ‘विकास कार्यों पर तेजी…’, श्रुति चौधरी ने अधिकारियों को दिए निर्देश

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Shruti Choudhry: सिंचाई एवं महिला बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी…

1 hour ago