प्रदेश की बड़ी खबरें

Haryana Old Age Pension Updates : बुजुर्गों के लिए खुशखबरी, अब 2500 नहीं, 2750 रुपए मिलेंगे

India News, (इंडिया न्यूज), Haryana Old Age Pension Updates, चंडीगढ़ : प्रदेश के बुजुर्ग इस माह लाभान्वित होने जा रहे हैं। जी हां, कुछ दिनों बाद उनके खातों में बढ़ी हुई पेंशन डल जाएगी। मालूम रहे कि कुछ माह पहले ही हरियाणा सरकार ने बुजुर्गों को यह सम्मान देने की घोषणा की थी जिसे इस माह अमलीजामा पहनाया जा रहा है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा CM घोषणा के तहत बढ़ी हुई पेंशन 15 मई के बाद खातों में डाली जाएगी। इस बार प्रदेश के कुल 17.85 लाख बुजुर्गों के खातों में 2500 रुपए नहीं, 2750 रुपए आएंगे। अब विभाग के पास बजट आ चुका है और विभाग ने बढ़ी हुई पेंशन भी देने की तैयारी कर ली है।

सामाजिक पेंशन दायरे में कुल 31 लाख लाभार्थी

आपको जानकारी दे दें कि प्रदेश में कुल सामाजिक पेंशन दायरे में 31 लाख लाभार्थियों की संख्या है यानि इतने लोग पेंशन ले रहे हैं। अभी हाल ही में प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा बजट पेश करने के दौरान वृद्धावस्था सम्मान पेंशन, विधवा पेंशन और दिव्यांग पेंशन सहित सामाजिक सुरक्षा दायरे की योजनाओं में 250 रुपए की वृद्धि का ऐलान किया गया था।

पेंशन को लेकर बजट आ गया : ओमप्रकाश यादव

पेंशन को लेकर न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ओमप्रकाश यादव ने कहा है कि बजट आ गया है और राज्य के पेंशन लाभार्थियों के बैंक खातों में 15 से 20 मई तक पेंशन की राशि डाल दी जाएगी।

यह भी पढ़ें : Bhadrakali Shaktipeeth Temple : जानें क्या है कुरुक्षेत्र के श्रीदेवी कूप भद्रकाली मंदिर का इतिहास

यह भी पढ़ें : The Kerala Story Film Tax Free : हरियाणा में फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ टैक्स फ्री

यह भी पढ़ें : OP Dhankar on Mission 2024 : धनखड़ सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में करेंगे संगठनात्मक प्रवास

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Offices Allotted To Ministers : मंत्रियों को सचिवालय में कार्यालय हुए अलॉट, जानिए किस मंत्री को मिला कौन सा नंबर कमरा

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Offices Allotted To Ministers : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी…

27 mins ago

Strict Instructions For Farmers : कर दी ये गलती तो….दो सीज़न इस योजना का नहीं उठा पाएंगे लाभ 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Strict Instructions For Farmers  : कृषि विभाग हरियाणा द्वारा हर सीजन…

1 hour ago

Cabinet Minister Arti Singh Rao ने किया कार्यभार ग्रहण, बोलीं – विकास करवाना पहली प्राथमिकता

कैबिनेट मंत्री आरती सिंह राव ने किया कार्यभार ग्रहण मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मुंह…

2 hours ago

Cabinet Minister Mahipal Dhanda : प्रदेश में तीसरी बार सरकार बनाना सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों की जीत 

शेष बचे विकास कार्यों को दी जाएगी गति ग्रामीण क्षेत्रों में सरकार की योजनाओं का…

3 hours ago

Rohtak Murder News : रोहतक में रात को सोते हुए व्यक्ति पर तेजधार हथियार से वार, चिकित्सकों ने किया मृत घोषित

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Rohtak Murder News : रोहतक की फतेहपुर कॉलोनी खोखराकोट में एक…

3 hours ago