होम / Haryana Orbital Rail Corridor Project : मोदी और मनोहर की जोड़ी ने हरियाणा को नंबर 1 बनाने का काम किया : अमित शाह

Haryana Orbital Rail Corridor Project : मोदी और मनोहर की जोड़ी ने हरियाणा को नंबर 1 बनाने का काम किया : अमित शाह

• LAST UPDATED : October 27, 2022
  • फरीदाबाद में 6,600 करोड़ से अधिक लागत की परियोजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास

इंडिया न्यूज, Haryana News (Haryana Orbital Rail Corridor Project) : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने फरीदाबाद में आयोजित कार्यक्रम में 6,600 करोड़ रुपए से अधिक लागत की चार परियोजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास मौके पर कहा कि ये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से हरियाणा की जनता को दिवाली का तोहफा है। इससे पहले भारी उद्योग राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर और हरियाणा बीजेपी अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने फूल माला तथा शॉल भेंट कर अमित शाह का अभिनंदन किया। इसके साथ ही केंद्रीय रेल एवं संचार, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव का शॉल भेंट कर स्वागत किया गया।

अमित शाह ने लगभग 5,618 करोड़ रुपए लागत की हरियाणा आॅर्बिटल रेल कॉरिडोर परियोजना का शिलान्यास, सोनीपत जिले के बड़ी में बने 590 करोड़ लागत के रेल कोच नवीनीकरण कारखाने का उद्घाटन किया। उन्होंने 315 करोड़ 40 लाख रुपये की लागत से रोहतक में बने देश के पहले सबसे लंबे एलिवेटेड रेलवे ट्रैक का लोकार्पण किया।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कामकाज को सराहा

Amit Shah Haryana Visit

Amit Shah Haryana Visit

इस अवसर पर जनता को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने हरियाणा सरकार और मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कामकाज की खूब सराहना की। अमित शाह ने हरियाणा सरकार के 8 साल पूरा होने पर हरियाणा की जनता को बधाई दी। उन्होंने कहा कि मनोहर लाल ने 8 साल का कार्यकाल बहुत यशस्वी तरीके से पूरा किया। मुख्यमंत्री हरियाणा का चहुंमुखी विकास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में हरियाणा सरकार ने 8 साल में हरियाणा को बदलने का काम किया है। मनोहर लाल के रूप में आजादी के बहुत समय के बाद पूरे हरियाणा को एक मुख्यमंत्री मिला है। उन्होंने कहा कि पहले या तो मुख्यमंत्री सिरसा या फिर रोहतक के होते थे, हरियाणा के नहीं होते थे। हमारा मुख्यमंत्री पूरे प्रदेश का मुख्यमंत्री है।

मनोहर सरकार ने भ्रष्टाचार और गुंडागिरी को खत्म किया

अमित शाह ने कहा कि 8 साल पहले का हरियाणा याद करें तो एक सरकार में भ्रष्टाचार होता था तो दूसरी सरकार में गुंडागिरी। इस सरकार ने भ्रष्टाचार और गुंडागिरी को खत्म किया और ईमानदारी के साथ विकास के रास्ते पर आगे बढ़ते हुए हरियाणा को शिखर तक पहुंचाने का काम किया। उन्होंने कहा कि मनोहर लाल ने सभी वर्गों की चिंता की है। अमित शाह ने कहा पिछली सरकारों से तुलना करते हुए कहा कि 50 साल की सरकारें एक ओर और 8 साल की हमारी सरकार एक ओर, पलड़ा हमारा भारी है।

8 साल में हरियाणा सरकार की उपलब्धियों का जिक्र

इस दौरान केंद्रीय गृहमंत्री ने पिछले 8 साल में हरियाणा सरकार की उपलब्धियों का भी जिक्र किया और मुख्यमंत्री सहित उनकी पूरी टीम को शाबाशी दी। उन्होंने कहा कि हरियाणा पहला राज्य है जो धुआं मुक्त बना है। हरियाणा में हर घर में गैस का चूल्हा है। खाद्यान्न और दुग्ध उत्पादन में हरियाणा दूसरे स्थान पर है। नेशनल गेम्स और ओलंपिक में हरियाणा पहले स्थान पर रहा है।

हरियाणा देश का पहला पढ़ी-लिखी पंचायतों वाला राज्य बना है। पूरा हरियाणा खुले में शौच मुक्त है। 6 प्रतिशत से अधिक की विकास दर के साथ हरियाणा हर क्षेत्र में आगे रहा है। मैन्युफैक्चरिंग की विकास दर तो 10 प्रतिशत रही है। अमित शाह ने कहा कि 10 साल पहले सॉफ्टवेयर निर्यात में हरियाणा का नाम तक नहीं था, लेकिन आज हरियाणा दूसरे नंबर का राज्य बना है। सड़क पर चलने वाली हर दूसरी गाड़ी हरियाणा में बनती है।

हरियाणा में विश्व की 400 फॉर्च्यून कंपनियां कर रही काम

अमित शाह ने कहा कि पिछले 8 सालों में हरियाणा में बहुत बड़ा परिवर्तन आया है। हरियाणा में विश्व की 400 फॉर्च्यून कंपनियां काम कर रही हैं। प्रदेश सरकार ने गुरुग्राम को उद्योग का हब बनाने का काम किया है। 8 साल पहले हरियाणा निर्यात में 16वें स्थान पर था, लेकिन अब सातवें नंबर पर है, लैंडलॉक श्रेणी में तो हरियाणा देश में दूसरे नंबर पर है। हरियाणा सरकार ने पिछले 8 वर्षों में 98000 लोगों को सरकारी नौकरी देने का काम किया है। प्रदेश में लिंगानुपात में भी खासा सुधार हुआ है। वर्तमान सरकार ने सभी गैंगों का सफाया करने का काम किया। श्री मोदी श्री मनोहर की जोड़ी ने हरियाणा को नंबर 1 बनाने का काम किया है।

8 साल में हमारी सरकार ने व्यवस्था में काफी परिवर्तन किया

इस दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अपने संबोधन में कहा कि हरियाणा देश के अग्रणी राज्यों में से एक है। हमारी सरकार ने पिछले 8 सालों में व्यवस्था परिवर्तन करने का काम किया है, लोगों को आनलाइन तरीके से योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। वहीं पूरे प्रदेश में नेशनल हाइवे और रेल लाइन का जाल बिछाया है।

शिक्षा, स्वास्थ्य सहित अन्य क्षेत्रों में हरियाणा सरकार ने बेहतर काम किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने गांव में 24 घंटे बिजली देने का काम किया। पिछले 48 साल की सरकारों से तुलना करें तो इस सरकार के 8 साल भारी पड़ेंगे। मुख्यमंत्री ने गृह मंत्री को विश्वास दिलाया कि देश की प्रगति में हरियाणा अपना पूरा योगदान देगा।

आज डबल इंजन की सरकार 8 वर्ष पूरा कर रही : अश्विलनी वैष्णव

इस मौके पर केंद्रीय रेल एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि आज पवित्र दिन है जब डबल इंजन की सरकार 8 वर्ष पूरा कर रही है। उन्होंने कहा कि आज गृहमंत्री ने हरियाणा को बहुत बड़ी सौगात दी है। इससे हरियाणा का भविष्य बदलेगा। रेल कोच नवीनीकरण कारखाना से बहुत बड़ा इको सिस्टम तैयार होगा।

उन्होंने कहा कि पिछली सरकार के समय में हरियाणा में रेल के विकास के लिए महज 315 करोड़ की राशि आवंटित की जाती थी लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में एक हजार चार सौ करोड़ का सालाना आवंटन हरियाणा में रेल के विकास के लिए किया जाता है।

अश्विनी वैष्णव ने कहा कि हरियाणा में रेलवे प्रोजेक्ट्स पर तेजी से काम चल रहा है। रेलवे ने हरियाणा के सात स्टेशनों का कंपलीट रिडवलपमेंट सेंक्शन किया है। फरीदाबाद में 262 करोड़ की लागत से वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन का टेंडर फाइनल हो गया है, इसी तरह से गुरुग्राम, चंडीगढ़, अंबाला कैंट, करनाल, कुरुक्षेत्र और पानीपत में वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन बनाने के मास्टर प्लान की तैयारी है।

जहां भाजपा वहां-वहां सुशासन और विकास

वहीं केंद्रीय बिजली और भारी उद्योग राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि जहां-जहां बीजेपी की सरकार है, वहां-वहां सुशासन और विकास है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथ में देश का सम्मान भी सुरक्षित है, देश का खजाना भी सुरक्षित है और देश की सीमाएं भी सुरक्षित हैं।

हरियाणा बीजेपी अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने अमित शाह का हरियाणा आगमन पर अभिनंदन करते हुए कहा कि मनोहर टीम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आशीर्वाद से हरियाणा में विकास की नई इबारत लिख दी है। धनखड़ ने हरियाणा को विभिन्न विकास परियोजनाओं की सौगात देने के लिए अमित शाह और अश्विनी वैष्णव का आभार जताया।

इसके अतिरिक्त हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि प्रदेश सरकार का प्रयास रहा है कि केंद्र और प्रदेश की योजनाओं का लाभ आखिरी छोर पर बैठे व्यक्ति तक मिले। उन्होंने अश्विनी वैष्णव का धन्यवाद करते हुए कहा कि 5,618 करोड़ रुपए लागत की हरियाणा आर्बिटल रेल कॉरिडोर परियोजना हरियाणा की औद्योगीकरण की तस्वीर और तकदीर बदलने का काम करेगी।

ये भी पढ़ें : MC Sanitation Employees Protest : नहीं थम रहा सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन, हिसार में स्थिति बिगड़ी

ये भी पढ़ें : Kedarnath Dham : केदारनाथ मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद

ये भी पढ़ें : COVID India Updates : एक दिन बाद फिर केस 1000 के पार

Connect With Us : Twitter, Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox