प्रदेश की बड़ी खबरें

Haryana Political Crisis LIVE update : CM मनोहर लाल ने पूरी हरियाणा कैबिनेट के साथ सौंपा इस्तीफा

  • दोहपर 1 बजे होगा शपथ ग्रहण समारोह

India News (इंडिया न्यूज़), Haryana Political Crisis LIVE update , चंडीगढ़ : लोकसभा चुनाव से ऐन वक्त पहले हरियाणा में भाजपा-जजपा गठबंधन टूट गया है। इसके बाद चंडीगढ़ में भाजपा विधायक दल की बैठक के बाद सीएम अपने मंत्रिमंडल के साथ राजभवन पहुंचे और पूरी कैबिनेट का इस्तीफा सौंप दिया है। इसके बाद नए सिरे से मंत्रिमंडल का गठन होगा। बताया गया है कि आज दोपहर अब 1 बजे शपथ ग्रहण समारोह होगा।

उधर सूत्राें के हवाले से जानकारी आई है कि डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने अपनी सरकारी गाड़ियाें को लौटा दिया है।  जजपा विधायक देवेंद्र बबली भी भाजपा की बैठक में शामिल होनें की खबरें आई हैं। फिलहाल अब नजरें बैठक पर हैं क्योंकि बैठक में ही तय होगा कि पार्टी चुनाव में मनोहर लाल के नेतृत्व में ही उतरेगी या कोई नया चेहरा सामने आएगा। सूत्रों के अनुसार, मंत्रिमंडल के कुछ चेहरे बदले जाएंगे। नई कैबिनेट में निर्दलीयों को ज्यादा महत्व दिया जाएगा।

सिरसा के विधायक और हरियाणा लोकहित पार्टी के अध्यक्ष गोपाल कांडा का कहना है कि हरियाणा में भाजपा-जजपा गठबंधन टूट चुका है। इस लोकसभा चुनाव में भाजपा सभी 10 सीटें जीतेगी। जजपा के बिना भी हरियाणा सरकार आगे बढ़ेगी। निर्दलीय विधायक नयन पाल रावत पहले ही बोल चुके हैं कि हमारा हमेशा ही समर्थन सीएम मनोहर लाल के साथ है।

बहुमत का आंकड़ा 46, बीजेपी के साथ 48 विधायक

90 सदस्यों वाली हरियाणा विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 46 है और मौजूदा समय में बीजेपी के पास 41 विधायक हैं। उन्हें 6 निर्दलीय विधायकों का भी समर्थन प्राप्त है। इसके अलावा बीजेपी को गोपाल कांडा की हरियाणा लोकहित पार्टी का भी समर्थन प्राप्त है। अगर जेजेपी अलग होती है तो भी बीजेपी के पास 48 विधायकों का समर्थन है। वहीं कांग्रेस के 30 विधायक हैं, जबकि जेजेपी के पास 10 विधायक हैं। इंडियन नेशनल लोकदल (अभय चौटाला) के पास एक विधायक है और एक एमएलए निर्दलीय है।

सीएम पद की रेस में ये

अगर मुख्यमंत्री मनोहर लाल इस्तीफा देते हैं तो संजय भाटिया और नायब सैनी सीएम की रेस में हैं। नवंबर 2024 में मनोहर लाल सरकार का कार्यकाल खत्म होगा। 2019 में हुए हरियाणा विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 90 सीटों में से 40 सीटें जीती थी, लेकिन वह बहुमत का आंकड़ा नहीं छू पाई थी। कांग्रेस को जहां 31 सीटें मिली थी। वहीं, जेजेपी को 10 सीटों पर जीत मिली थी और भाजपा ने जजेपी के साथ मिलकर सरकार बनाई थी फिलहाल, लोकसभा चुनाव में बीजेपी और जजेपी में गठबंधन न होने की चचार्एं हैं। भाजपा अकेले 10 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है। हालांकि, जजेपी के नेता दुष्यंत चौटाला दिल्ली में भाजपा हाईकमान से मुलाकात करने पहुंचे हैं।

यह भी पढ़ें : Haryana BJP JJP Alliance Crisis : प्रदेश में भाजपा-जजपा गठबंधन टूटा!, नई सरकार का गठन संभव

यह भी पढ़ें : Dwarka Expressway Inauguration LIVE : प्रधानमंत्री ने किया द्वारका एक्सप्रेसवे का उद्घाटन

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Rohtak के गांव सांघी नहर में एक युवक का शव तैरता हुआ मिला

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Rohtak : जिला रोहतक के गांव सांघी के पास से…

2 hours ago

Kalka Jan Ashirwad Rally : सीएम नायब सैनी ने कालका से भाजपा प्रत्याशी शक्ति रानी शर्मा के लिए की मतदान की अपील

रायपुररानी में जन आशीर्वाद रैली में कांग्रेस के खिलाफ गरजे कार्यकारी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी…

3 hours ago

Haryana Assembly Elections को लेकर चलाए जा रहे जांच अभियान के दौरान 48.27 लाख की राशि बरामद 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Elections : आगामी 5 अक्टूबर को होने वाले…

3 hours ago

CM Nayab Saini : कांग्रेस ने झूठी घोषणाओं से जनता को बरगलाया तो भाजपा ने उन घोषणाओं को सिद्ध कर दिखाया

शाहाबाद में जन आशीर्वाद रैली मे कांग्रेस के खिलाफ गरजे कार्यकारी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी…

3 hours ago

Manohar Lal Khattar : तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने के बाद करनाल में अलग से बसाया जाएगा आईएमटी शहर

कांग्रेस के घर में हुए विवाद हो चुके हैं जग जाहिर,पूरी पार्टी को भोगना पड़ेगा…

4 hours ago

Jind Crime : पत्नी की हत्या कर शव झाड़ियों में फेंकने के दोषी पति सहित चार को उम्र कैद

 जुर्माना नहीं भरने पर काटनी होगी तीन माह की कैद India News Haryana (इंडिया न्यूज),…

4 hours ago