होम / Haryana Politics: ‘जेजेपी नेताओं का भाजपा में स्वागत’, मुख्यमंत्री नायब सैनी का कांग्रेस और आप पर जुबानी हमला

Haryana Politics: ‘जेजेपी नेताओं का भाजपा में स्वागत’, मुख्यमंत्री नायब सैनी का कांग्रेस और आप पर जुबानी हमला

BY: • LAST UPDATED : September 3, 2024

संबंधित खबरें

इशिका ठाकुर, India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Politics: मुख्यमंत्री सैनी ने जेजेपी की विधायकों के अलग अलग पार्टी में शामिल होने के सवाल पर उन्होंने तंज कसा और कहा जेजेपी की नीतियां और सोच उनके खुद के लिए ही सीमित है। लंबे समय से उनके नेता पार्टी में घुटन महसूस कर रहे थे। भाजपा में शामिल होने से उन्हें राहत मिली है। हमने नेताओं का स्वागत किया है।

जन आशीर्वाद रैली को किया संबोधित

करनाल के नीलोखेड़ी विधानसभा क्षेत्र के तरावड़ी में आयोजित जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) पर तीखा हमला बोला। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस और आप के संभावित गठबंधन को भ्रष्टाचार का गठजोड़ बताते हुए कहा कि दोनों पार्टियां खुद को ईमानदारी का प्रतीक बताती हैं, लेकिन हकीकत में उनका असली चेहरा भ्रष्टाचार से भरा हुआ है। उन्होंने याद दिलाया कि लोकसभा चुनावों के दौरान भी इन दोनों दलों ने मिलकर जनता को भ्रमित करने की कोशिश की थी, लेकिन जनता ने उन्हें नकार दिया।

Accident in Punjab Ludhiana : लुधियाना-जालंधर बाईपास पर बस दुर्घटनाग्रस्त, एक यात्री की मौत, 35 जख्मी

कांग्रेस और आप पर किया जुबानी हमला

मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि कांग्रेस और आप का गठबंधन सिर्फ सत्ता हासिल करने के लिए होता है, जबकि उनकी नीतियों और कार्यशैली में कोई भी जनसेवा का भाव नहीं है। उन्होंने कहा कि दोनों दलों के नेता बड़े-बड़े वादे करते हैं, लेकिन उन वादों के पीछे केवल जनता को गुमराह करना ही उनका उद्देश्य है। सैनी ने आरोप लगाया कि इन पार्टियों के नेता खुद को ईमानदार साबित करने की कोशिश में लगे रहते हैं, लेकिन जब उनके भ्रष्टाचार के मामले सामने आते हैं, तो वे अपने असली रूप में नजर आते हैं।

भाजपा से जुड़ने में मिलेगी मजबूती

जेजेपी के विधायकों के भाजपा में शामिल होने पर बोलते हुए मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि जेजेपी की नीतियों से उनके अपने ही नेता असहज महसूस कर रहे थे और भाजपा की विचारधारा उन्हें बेहतर और सुरक्षित विकल्प लगी। सैनी ने कहा कि भाजपा में शामिल होने वाले नेताओं का पार्टी में स्वागत है और उनके आने से भाजपा को मजबूती मिलेगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि भाजपा की नीतियां और विकास के एजेंडे के कारण ही अन्य दलों के नेता भी भाजपा से जुड़ने को तैयार हैं।

मुख्यमंत्री सैनी ने अपने संबोधन में विश्वास जताया कि आने वाले चुनावों में भाजपा की सरकार फिर से बनेगी और जनता का आशीर्वाद उन्हें मिलेगा। उन्होंने कहा कि जनता अब इन विपक्षी पार्टियों के झूठ और बहकावे में नहीं आएगी, क्योंकि भाजपा की ईमानदार नीतियों और विकास कार्यों ने सभी के दिलों में अपनी जगह बना ली है।

कुदरत का कहर! देखिए वीडियो

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Karnal Congress leaders Joined BJP : मेयर चुनाव से पहले कांग्रेस को करनाल में बड़ा झटका, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सहित आधा दर्जन लोग मुख्यमंत्री की अगुवाई में भाजपा में हुए शामिल
71st Senior National Women’s Kabaddi Championship में इंडियन रेलवे की टीम ने मारी बाज़ी, सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह 
Haryana School Education Board ने 10 वीं और 12 वीं के एडमिट कार्ड किए जारी, जानें कैसे करें डाउनलोड 
Human Trafficking : 10 दिन से लापता नाबालिग पहुँची घर, परिजनों ने जताई थी अपहरण की आशंका, नाबालिगा ने किए हैरान कर देने वाले खुलासे
CM Nayab Saini In KU : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के 34वें दीक्षांत समारोह में सीएम सैनी ने की शिरकत, कुवि ने सीएम को डॉक्टर ऑफ लिटरेचर की उपाधि से नवाजा
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT