प्रदेश की बड़ी खबरें

Haryana Polls 2024 : कांग्रेस को बड़ा झटका, हुड्डा की रैली के बाद अब इन्होंने छोड़ी पार्टी, भाजपा का थामा दामन

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Polls 2024 : प्रदेशभर में विधानसभा चुनाव को लेकर जोर-शोर से प्रचार शुरू हो चुका है। इसी दौरान कई लोग एक-पार्टी से दूसरी पार्टी में शामिल हो रहे हैं। इसी बीच अंबाला शहर में भूपेंद्र सिंह हुड्डा व उदयभान की रैली के बाद देर शाम कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा। यहां कांग्रेस के दो पार्षद भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर शामिल हो गए।

आपको जानकारी दे दें कि वार्ड-1 के पार्षद जसबीर सिंह और वार्ड-19 के पार्षद राकेश सिंगला दोनों ने कांग्रेस को झटका देते हुए भाजपा का दामन थाम लिया है। दोनों ही पार्षदों का भाजपा में आने पर असीम गोयल और जिलाध्यक्ष मनदीपराणा ने पार्टी का पटका पहनाकर भव्य सम्मान किया।

Haryana Polls 2024 : भाजपा को यहां और मजबूती मिलेगी : गोयल

भाजपा प्रत्याशी गोयल ने कहा कि भाजपा, नरेंद्र मोदी की नीतियों और मुख्यमंत्री नायब सैनी की कार्यशैली से प्रभावित होकर दोनों पार्षद आज भाजपा परिवार में शामिल हुए हैं। दोनों ही पार्षदों के आने से भाजपा को मजबूती मिली है।

ये बोले दोनों पार्षद

भाजपा में शामिल होने के बाद पार्षद जसबीर ने कहा कि वह अब भारतीय जनता पार्टी के लिए दिन-रात एक कर काम करेंगे और तीसरी बार भी अम्बाला शहर में भाजपा की जीत के लिए तत्पर रहेंगे। वहीं पार्षद राकेश सिंगला का कहना है कि कांग्रेस में वे असहज महसूस कर रहे थे।

Bajrang Puniya: ‘क्राइम और बेरोजगारी में हरियाणा देश में सबसे आगे’, चुनाव के बीच बजरंग पुनिया का बीजेपी पर वार

Haryana Election 2024: “BJP ने फैलाई बेरोजगारी की बीमारी…” बीजेपी पर क्यों क्यों कसा तंज, राहुल गांधी ने बताया कारण

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Haryana Assembly Elections: “CM पद से हटाए जाने पर…”, कांग्रेस पार्टी का मनोहर लाल खट्टर पर बड़ा दावा

Haryana Assembly Elections: "CM पद से हटाए जाने पर...", कांग्रेस पार्टी का मनोहर लाल खट्टर…

12 mins ago

Rewari Rape News : मंदिर जा रही युवती का पहले अपहरण, फिर किया गैंगरेप

दिनों-दिन बढ़ता क्राइम बन रहा चिंता का विषय India News Haryana (इंडिया न्यूज), Rewari Rape…

21 mins ago

Haryana Congress: कांग्रेस आई एक्शन मोड में, चित्रा सरवारा के बाद अब इस नेता को किया पार्टी से निलंबित

Haryana Congress: कांग्रेस आई एक्शन मोड में, चित्रा सरवारा के बाद अब इस नेता को…

52 mins ago

Haryana Election 2024: चुनावी दौर के बीच मनोहर लाल खट्टर का बड़ा दावा,”हरियाणा में बीजेपी तीसरी बार सरकार बनाएगी…”

Haryana Election 2024: चुनावी दौर के बीच मनोहर लाल खट्टर का बड़ा दावा,"हरियाणा में बीजेपी…

1 hour ago