होम / Haryana Polls 2024 : कांग्रेस ने देश में सिर्फ …, जानें यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने क्या-क्या जड़े आरोप

Haryana Polls 2024 : कांग्रेस ने देश में सिर्फ …, जानें यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने क्या-क्या जड़े आरोप

• LAST UPDATED : September 28, 2024
  • योगी आदित्यनाथ बोले- कांग्रेस समस्या है और बीजेपी समाधान है

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Polls 2024 : हरियाणा में चुनावी दौर में कई बड़ी हस्तियां अपने-अपने प्रत्याशियों को जिताने के लिए हरियाणा में पहुंचींं हैं। इसी कड़ी में यूपी सीएम आदित्यानाथ फरीदाबाद NIT में भाजपा प्रत्याशी सतीश फागना के समर्थन में आयोजित रैली में पहुंचे। इस दौरान उमड़े भारी जनसमूह में आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर जमकर निशाने साधे। उन्होंने कहा कि 500 साल का रामलला के मंदिर का इंतजार भाजपा राज में खत्म हुआ है लेकिन कांग्रेस राम मंदिर के मुद्दे के समाधान में कई रोड़ अटकाए रही।

Haryana Polls 2024 : कांग्रेस ने हमेशा भाई-भतीजावाद को बढ़ावा दिया

वहीं यूपी सीएम ने यह भी कहा कि कांग्रेस देश की समस्या का नाम है। कांग्रेस ने देश में सिर्फ समस्या ही पैदा की है जिससे देश कमजोर हुआ है। कांग्रेस ने भाई-भतीजावाद को बढ़ावा दिया है, इसने देश में भ्रष्टाचार और परिवारवाद फैलाया है। कांग्रेस समस्या है और बीजेपी समाधान है।

बीजेपी ने देश को मजबूत किया

योगी ने कहा कि आज पूरे विश्व में भारत का नाम है। बीजेपी ने पूरे देश को मजबूत किया है। वहीं यूपी में पिछले 7 साल में कोई दंगा नहीं हुआ। पिछली सरकारें प्रदेश को कमजोर करती थी। आज उत्तर प्रदेश दंगा मुक्त है। कांग्रेस आतंकवाद को बढ़ावा देती थी। पीएम मोदी देश को आगे बढ़ा रहे हैं। बीजेपी का मतलब सुरक्षा सुशासन और रोजगार की गारंटी है। बीजेपी का मतलब प्रधानमंत्री के नेतृत्व में विकास की गारंटी है। देश में आतंकवाद की जड़ धारा 370 थी जिसका हल पीएम कर चुके हैं।

आज हरियाणा आगे बढ़ रहा

उन्होंने यह भी कहा कि आज हरियाणा आगे बढ़ रहा है। कांग्रेस सिर्फ मुसलमानों को प्राथमिकता देती थी।
आज देश के दुश्मन छुप गए हैं। कांग्रेस के भ्रष्टाचार में हरियाणा डूबा हुआ था। हरियाणा में और विकास की नई धारा स्थापित हुई है। करोड़ों गरीबों के घरों में शौचालय बनवाए गए हैं। आज भाजपा शासित राज्य सुरक्षित है,
नायब सैनी के नेतृत्व में हरियाणा आगे बढ़ रहा है। हरियाणा में आज विकास की नई धारा स्थापित हुई है।

Haryana Congress Menifesto: कांग्रेस का घोषणा पत्र जादुई पिटारा, महिलाओं को दो हजार देने का वादा, फ्री बिजली समेत किसान आयोग का होगा गठन

OP Dhankhar : बादली विधानसभा के गांव छप्पार में पहुंचे भाजपा उम्मीदवार धनखड़, ये किया बड़ा दावा

Bhupesh Baghel: ‘यहां कांग्रेस के पक्ष में…’, भूपेश बघेल ने हरियाना चुनाव को लेकर कही बड़ी बात

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox