होम / Haryana Polls 2024 : यमुनानगर के जगाधरी में पहुंची सैलजा, ये किया बड़ा दावा

Haryana Polls 2024 : यमुनानगर के जगाधरी में पहुंची सैलजा, ये किया बड़ा दावा

• LAST UPDATED : September 30, 2024
  • बोली- हरियाणा में भ्रष्टाचार, अवैध माइनिंग और अपराध की भरमार से लोग काफी त्रस्त

  •  लोग कांग्रेस को आशा की किरण से देख रहे 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Polls 2024 : हरियाणा में इस सप्ताह विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं जिसको लेकर इस सप्ताह में चुनाव प्रचार में काफी तेजी नजर आ रही है। सभी पार्टियां अपने उम्मीदवारों को जिताने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रही हैं। इसी कड़ी में प्रदेश के जिला यमुनानगर के जगाधरी पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा पहुंची।

Haryana Polls 2024 : कांग्रेस प्रत्याशी अकरम खान और साडोरा प्रत्याशी रेनू बाला के समर्थन में किया संबोधित

इस दौरान उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि दावा किया कि हरियाणा में इस बार कांग्रेस की सरकार भारी बहुमत से बनेगी। लोग एक आशा की किरण के साथ कांग्रेस की तरफ देख रहे हैं। जगाधरी से कांग्रेस प्रत्याशी अकरम खान और साडोरा से कांग्रेस प्रत्याशी रेनू बाला के समर्थन में आयोजित सभा में पहुंची।

वर्तमान सरकार से हर वर्ग दुखी

उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए पुन: दावा किया कि हरियाणा में भारी बहुमत से कांग्रेस की सरकार बनेगी। आज पूरे हरियाणा में भ्रष्टाचार का बोलबाला है, अपराध का वातावरण है, अवैध खनन का बोलबाला है। लोगों की  कोई सुनवाई नहीं हो रही, लोग परेशान हैं। कांग्रेस ही लोगों के पास एकमात्र विकल्प है, जिससे वह मानती है कि आने वाली सरकार कांग्रेस की होगी।

कांग्रेस प्रत्याशी अकरम खान ये बोले

वहीं कांग्रेस प्रत्याशी अकरम खान ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर लोगों को समस्याओं से छुटकारा दिलवाया जाएगा। 10 साल से भाजपा ने प्रदेश को जमकर लूटा है। पेंशन के लिए भी बुजुर्गों को काफी धक्के खाने पड़ रहे हैं।

Amit Shah Statement: ‘कांग्रेस सत्ता में आई तो सिर्फ अपना खजाना भरेगी’, शाह के एक बयान ने कांग्रेस की उधेड़ दीं धज्जियां

Amit Shah: “राहुल गांधी हर समय एमएसपी की बात करते हैं, उन्हें…”, अमित शाह का कांग्रेस पर तीखा हमला

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox