प्रदेश की बड़ी खबरें

Haryana Polls : प्रदेश में दर्ज 67.90% मतदान के बाद अब नजरें टिकीं रिजल्ट पर

  • सिरसा में सबसे अधिक 75.36 प्रतिशत और सबसे कम फरीदाबाद में 56.49 प्रतिशत रहा मतदान

  • लोकतंत्र के महापर्व में 1,38,19,776 मतदाताओं ने किया मतदान 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Polls : प्रदेश में 15वीं विधानसभा आम चुनाव-2024 के लिए 5 अक्तूबर को 67.90 प्रतिशत मतदान हो चुका है। जिला सिरसा में सबसे अधिक 75.36 प्रतिशत और फरीदाबाद में सबसे कम 56.49 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। अब प्रदेश ही नहीं पूरे देश की 8 अक्तूबर को घोषित होने वाले रिजल्ट पर नजरें टिकी हुई हैं। इसके अलावा ऐलनाबाद विधानसभा क्षेत्र मे सबसे अधिक 80.61 प्रतिशत मतदान और बड़खल विधानसभा क्षेत्र में सबसे कम 48.27 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है।

Haryana Polls : कुल मिलाकर प्रदेश में शांतिपूर्ण रहा मतदान, यहां इतनी वोटिंग

हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी पंकज अग्रवाल ने बताया कि प्रदेश में चुनाव शांतिपूर्ण रहा है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि अम्बाला मे 67.62 प्रतिशत मतदान हुआ है। पंचकूला में 65.23 प्रतिशत, यमुनानगर में 74.20 प्रतिशत, कुरुक्षेत्र में 69.59 प्रतिशत, कैथल में 72.36 प्रतिशत, करनाल में 65.67 प्रतिशत, पानीपत में 68.80 प्रतिशत, सोनीपत में 66.08 प्रतिशत, जींद में 72.19 प्रतिशत और फतेहाबाद में 74.77 प्रतिशत मतदान रहा है।

इसी प्रकार, हिसार में 70.58 प्रतिशत, भिवानी में 70.46 प्रतिशत, चरखी दादरी में 69.58 प्रतिशत, रोहतक में 66.73 प्रतिशत, झज्जर में 65.69 प्रतिशत, महेंद्रगढ़ में 70.45 प्रतिशत, रेवाड़ी में 67.99 प्रतिशत, गुरुग्राम में 57.96 प्रतिशत, मेवात में 72.81 प्रतिशत, पलवल में 73.89 प्रतिशत मतदान रहा है।

20,632 मतदान केंद्रों पर डाले गए वोट

हरियाणा में 90 विधानसभा क्षेत्रों के लिए एक ही चरण में 5 अक्तूबर को मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक हुआ। जिसमें 20,632 मतदान केंद्र स्थापित किए गए थे। प्रदेश के 2,03,54,350 मतदाताओं में से 1,38,19,776 मतदाताओं ने मतदान किया। इनमें से 74,28,124 पुरुष व 63,91,534 महिलाओं तथा 118 थर्ड जेंडर मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है।

उन्होंने बताया कि मतदान का सुचारू रूप से सम्पन्न करवाने के लिए विभिन्न स्तरों पर तैयारियां की गई थी। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार, मतदान प्रक्रिया पर कड़ी और निरंतर निगरानी के लिए मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग की व्यवस्था की गई थी। आयोग द्वारा फील्ड मॉनिटरिंग और निरंतर फीडबैक के लिए 97 केंद्रीय पर्यवेक्षक भी तैनात थे।

चुनावी दौर में 75.97 करोड़ की प्रतिबंधित सामग्री की गई जब्त

पंकज अग्रवाल ने कहा कि प्रलोभन मुक्त चुनाव के लिए लगातार प्रयासों के चलते, चुनावों की घोषणा के बाद से प्रदेश में 75.97 करोड़ रुपए की प्रतिबंधित सामग्री जब्त की गई। चुनावों में कानून व्यवस्था बनाये रखने तथा शान्तिपूर्ण मतदान की दृष्टि से प्रदेश में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की 225 कंपनियों की तैनाती की गई। हरियाणा पुलिस ने भी प्रदेश में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए। विधानसभा चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के लिए 29,462 पुलिकर्मियों, 21,196 होेमगार्ड के जवान तथा 10,403 एसपीओ की तैनाती की गई।

Haryana Weather: कैसा रहेगा हरियाणा के जिलों का तापमान, होगी बारिश या बढ़ेगी गर्मी, जाने यहां

जरूरतमंद लोगों को प्रदान की गई व्हीलचेयर सुविधा

मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की सुविधा के लिए न्यूनतम सुविधाएं सुनिश्चित की गई। अग्रवाल ने बताया कि मतदान के अनुभव को सुखद और यादगार बनाने के लिए निर्वाचन आयोग की प्रतिबद्धता के तहत सभी मतदान केंद्रों पर पीने का पानी, बिजली, शौचालय, रैंप, र्प्याप्त आश्रय, हेल्पडेस्क जैसी न्यूनतम सुविधाएं प्रदान की गईं। जरूरतमंद लोगों को व्हीलचेयर सुविधा प्रदान की गई। युवा मतदाताओं को प्रोत्साहित करने के लिए 114 मतदान केंद्रों का प्रबंधन युवाओं द्वारा किया गया। लैंगिक समावेशिता और सुगमता को बढ़ावा देने के तहत 115 मतदान केंद्रों का प्रबंधन पूरी तरह से महिलाओं द्वारा किया गया जबकि 87 का प्रबंधन दिव्यांग कर्मचारियों द्वारा किया गया।

Haryana Assembly Elections : इस सांसद के नाम पर चुनाव में हो गया खेला, जानें पूरा मामला

स्वीप गतिविधियों से मतदाताओं को किया जागरूक, करवाई विभिन्न प्रतियोगिताएं

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने यह भी बताया कि मतदान के दिन से पहले लोकतांत्रिक उत्सव को बढ़ावा देने के लिए व्यवस्थित मतदाता शिक्षा और चुनावी भागीदारी स्वीप गतिविधियों का आयोजन किया गया। मतदान के दिन युवाओं में मतदान के प्रति उत्साह को और अधिक बढ़ाने के लिए नुक्कड़ नाटक, स्थानीय प्रभावशाली व्यक्ति और प्रतीक, स्वदेशी खेल गतिविधियों के साथ-साथ पौधरोपण अभियान, पेंटिंग और वाद-विवाद प्रतियोगिताओं जैसी विभिन्न गतिविधियों में स्थानीय विषयों और तत्वों का उपयोग किया गया।

बढ़चढ़ कर मतदान करने के लिए मतदाताओं का आभार

पंकज अग्रवाल ने मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण व सफलता से करवाने के लिए चुनावी ड्यूटी में लगे सभी अधिकारियों व कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सहयोग से प्रदेश में चुनाव शांतिपूर्ण रहा। इसके साथ ही मतदान करने वाले सभी मतदाताओं को धन्यवाद किया जिन्होंने लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़चढ़ कर भाग लिया।

Haryana Exit Poll : हरियाणा के इन जिलों में BJP का क्या है हाल, नतीजों से पहले एग्जिट पोल का बड़ा दावा 

Haryana Election 2024: हरियाणा में कांग्रेस की महिला नेता से हुई सरेआम छेड़छाड़, बीजेपी ने कांग्रेस की लगाई जमकर वाट

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Ratan Tata Hospitalised: अचानक रतन टाटा की बिगड़ी तबीयत, मुंबई के हॉस्पिटल ICU में भर्ती

Ratan Tata Hospitalised: अचानक रतन टाटा की बिगड़ी तबीयत, मुंबई के हॉस्पिटल ICU में भर्ती…

7 mins ago

Farmers Protest: धान की खरीद ना होने से सड़को पर उतरे किसान, हाइवे किया जाम, जमकर की नारेबाजी

Farmers Protest: धान की खरीद ना होने से सड़को पर उतरे किसान, हाइवे किया जाम,…

18 mins ago

Haryana Elections 2024: चुनावी नतीजों से पहले क्या बोल गए हरियाणा के CM सैनी? जलेबी को लेकर दीपेंद्र हुड्डा का दावा

Haryana Elections 2024: चुनावी नतीजों से पहले क्या बोल गए हरियाणा के CM सैनी? जलेबी…

22 mins ago

kurukshetra Election News : लाडवा सबसे हॉट सीट, यहां की जानी है काउंटिंग, मतगणना केंद्र के आसपास कड़ी सुरक्षा

India News Haryana (इंडिया न्यूज), kurukshetra Election News : हरियाणा में 15वीं विधानसभा आम चुनाव-2024 के…

23 mins ago

Karnal Mandi: मंडी के बाहर लगा ताला, करनाल में किसानों की बड़ी चेतावनी, पढ़ें पूरी खबर

Karnal Mandi: मंडी के बाहर लगा ताला, करनाल में किसानों की बड़ी चेतवानी, पढ़ें पूरी…

47 mins ago