होम / Haryana Rain Alert : प्रदेश के 16 जिलों में बरसात का अलर्ट

Haryana Rain Alert : प्रदेश के 16 जिलों में बरसात का अलर्ट

• LAST UPDATED : August 14, 2023
  • विभाग का कहना-16 अगस्त से कमजोर होगा मानसून

India News, इंडिया न्यूज़, Haryana Rain Alert, चंडीगढ़ : स्वास्थ्य विभाग ने प्रदेश के 16 जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है जिसमें अंबाला, पंचकूला और यमुनानगर भारी बारिश की चेतावनी है। विभाग का कहना है कि आज और कल अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल और करनाल में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। हरियाणा में 15 अगस्त के बाद 16 से 20 अगस्त तक मानसून पर कमजोर रहेगा।

अभी 9.8 लाख एकड़ खरीफ की बिजाई बाकी

बता दें कि हरियाणा में अगस्त में कम बारिश का सीधा असर खरीफ फसलों की बिजाई पर पड़ा है। अब तक प्रदेश में 26.92 लाख हेक्टेयर में खरीफ फसलों की बिजाई हो चुकी है। धान की 12.58 लाख हेक्टेयर रकबे में रोपाई हो चुकी है। बिजाई का लक्ष्य 30.95 लाख हेक्टेयर है। यानी 9.8 लाख एकड़ खरीफ की बिजाई बाकी है।

वहींं आपको यह भी बता दें के प्रदेश में मानसून सीजन में अब तक 347.2 एमएम बारिश हो चुकी है। यह 266.5 MM से करीब 30% ज्यादा है। मानसून सीजन में प्रदेश में 460MM बरसात होती है। अगस्त में बारिश कम होने के कारण बिजली की खपत भी बढ़ी है।

यह भी पढ़ें : Shimla Landslide : शिमला में भूस्खलन से मंदिर ढहा, 9 की मौत, कई लोग दबे

यह भी पढ़ें : PM on Har Ghar Tiranga Abhiyan : प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में हिस्सा लेने का आग्रह किया

Tags:

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox