India News (इंडिया न्यूज़), Haryana Rain Alert, चंडीगढ़ : प्रदेश के आजकल कुछ शहरों में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग की मानें तो कल से यानि 2 अगस्त से सूबे में फिर मानसून सक्रिय होने के आसार हैं। अभी तक की बात करें तो हरियाणा में 606 गांवों व 33 शहरी क्षेत्र बाढ़ प्रभावित हैं। जिस कारण कई बीमारियों ने भी अपने पांव पसार रखे हैं। 24 घंटे के स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार 205 लोगों को बुखार हुआ है, अब तक कुल मरीजों की संख्या 10219 तक जा पहुंची है।
वहीं बारिश और बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में आई फ्लू के केस तेजी से बढ़ते दिखाई रहे हैं क्योंकि इस दौरान संक्रमण तेजी के साफ फैलता है। 24 घंटे में पूरे प्रदेश में 450 आई फ्लू के केस सामने आए हैं जिस कारण अब इनकी संख्या बढ़कर 5169 हो गई है। इतना ही नहीं, स्किन के रोगियों की संख्या भी बढ़कर 13024 हो गई है।
कुल मिलाकर देखा जाए तो बारिश और बाढ़ ने इस बार पूरे प्रदेश में काफी तबाही मचाई है। अनेक लोग अपने घरों से बेघर हुए। खेतों में भी बाढ़ के कारण फसलों को भारी नुकसान हुआ है। अभी भी अधिकांश स्थानों पर पानी भरा देखा जा सकता है। सरकार द्वारा भी प्रदेश के 12 जिलों को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र घोषित किया गया है।
यह भी पढ़ें : Chirayu Yojana के तहत बढ़ेगा स्वास्थ्य लाभार्भियों का दायरा : सीएम मनोहर लाल
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Election : हरियाणा में 5 अक्टूबर को मतदान की…
चोर करीब 10.50 लाख रुपए की नगदी और करीब दो लाख रुपये के गहने और…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Road Accident : पानीपत में एक तेज रफ्तार कार की टक्कर से…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Panipat Crime : पानीपत के गांव नरायणा में देर रात को पति…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Faridabad : फरीदाबाद में शनिवार को मतदान के दौरान चुनावी ड्यूटी पर…
परिजनों ने पार्लर संचालक पर कार्रवाई करने की मांग की India News Haryana (इंडिया न्यूज), Jind…