होम / Haryana Rain Alert : प्रदेश के 4 जिलों में तेज बारिश की चेतावनी

Haryana Rain Alert : प्रदेश के 4 जिलों में तेज बारिश की चेतावनी

• LAST UPDATED : August 14, 2024
  • 24 घंटे में सबसे ज्यादा बारिश गुरुग्राम में हुई

India News Haryana (इंडिया न्यूज़), Haryana Rain Alert : हरियाणा में गत दिनों हुई तेज बारिश के बाद से मानसून लगातार सक्रिय है। यही वजह है कि मौसम विभाग ने लगातार चौथे दिन भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, भिवानी और चरखी दादरी में आज तेज बारिश आ सकती है।

Haryana Rain Alert : पंचकूला में 3 घंटे के लिए हैवी रेन का अलर्ट

वहीं पंचकूला में 3 घंटे के लिए हैवी रेन का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार 24 घंटे में सबसे ज्यादा बारिश गुरुग्राम में हुई। यहां बारिश 17 एमएम रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा, महेंद्रगढ़ में 5 एमएम, करनाल में 4 में एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। इनके अलावा 8 जिले ऐसे रहे जहां, हल्की बूंदाबांदी हुई। अन्य जिलों में बारिश नहीं हुई, हालांकि बादल छाए रहे।

प्रदेश में नदियों के बहाव बढ़ा

पहाड़ों और मैदानों में बारिश होने के कारण प्रदेश में नदियों के बहाव में बढ़ोतरी हुई है। मारकंडा नदी खतरे के निशान से ऊपर पहुंच चुकी है। इस कारण से कुरुक्षेत्र के आसपास बसे कई गांवों में प्रशासन ने अलर्ट जारी किया हुआ है। दो दिन पहले यमुना का पानी यमुनानगर में 50 से अधिक गांवों में घुस गया था। वहीं सोम नदी में पानी का बहाव कम हुआ है, लेकिन खेतों में रेत आ गई है, जिससे फसल तबाह हो गई है।

16 अगस्त तक खराब रहेगा मौसम

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के प्रोफेसर डाॅ. मदन खीचड़ ने बताया कि मानसूनी हवाओं के चलते 16 अगस्त तक मानसून की सक्रियता अधिक रहेगी। 15 से 16 अगस्त तक राज्य में तेज वर्षा हो सकती है।

यह भी पढ़ें : Haryana Government News : मुख्यमंत्री ने प्रदेशभर में 600 परियोजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास

Hindenburg Report : सेबी चेयरपर्सन पर लगे आरोपों से छोटे-छोटे निवेशकों के हित गंभीर खतरे में : कुमारी सैलजा

Former Home Minister Anil Vij ने कहा : पार्टी की विचारधारा पर पूरा खरा उतरने वाले को ही मिलेगी टिकट 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Panipat BJP : भाजपा प्रत्याशी प्रमोद विज के नेतृत्व में पूर्व कांग्रेसी युवा नेताओं ने थामा बीजेपी का दामन
CM Nayab Saini : “8 तारीख को रिजल्ट आने के बाद मेनिफेस्टो को अपने पास रख लेना, जो वादे पूरे होते जाएंगे उन पर टिक लगाते जाना”
BJP Manifesto 2024 : भाजपा ने संकल्प पत्र के जरिए मास्टर स्ट्रोक लगाया, नॉन स्टॉप 20 बड़े वादे
Manohar Lal : लगातार बढ़ता भाजपा का कुनबा, ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष सहित बड़े ब्राह्मण नेता भाजपा में शामिल
Weather And Agriculture : बारिश ने अगेती धान उत्पादक किसानों की बढ़ाई मुश्किलें
JP Nadda : 10 साल पहले हरियाणा में जाति को जाति से लड़ाना, भाई भतीजावाद की राजनीति चलती थी : जेपी नड्डा
Honey Trap मामले का सवा साल से फरार चल रहा आरोपित चढ़ा पुलिस के हत्थे
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox