प्रदेश की बड़ी खबरें

Haryana Rajasthan Yamuna Water Agreement : राजस्थान को पानी देगा हरियाणा : मनोहर लाल

  • दोनों राज्यों के मुखमंत्रियों की बैठकें लिया गया फैसला 

India News (इंडिया न्यूज़), Haryana Rajasthan Yamuna Water Agreement, चंडीगढ़ : राजस्थान की पानी की जरूरतों को लेकर दिल्ली में दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों की मीटिंग हुई, जिसमें हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इसके लिए अपनी सहमति जता दी। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री भैरो सिंह शेखावत की मध्यस्थता में हुई मीटिंग में हरियाणा ने कहा कि हथनीकुंड से अपनी जरूरत का पानी लेने के बाद अतिरिक्त बचे हुए पानी का स्टॉक राजस्थान को दिया जाएगा। पानी की यह आपूर्ति हरियाणा के बॉर्डर इलाके में की जाएगी। इस मीटिंग में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा भी मौजूद रहे।

बैठक में तय हुआ है कि हरियाणा बरसात के दिनों में यमुना का अतिरिक्त पानी राजस्थान को देगा और यमुना का यह पानी राजस्थान को दक्षिण हरियाणा की तरफ से दिया जाएगा और राजस्थान इस पानी का स्टोरेज करेगा, ताकि पीने के काम आ सके। मामले को लेकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बताया कि हरियाणा यमुना से दिल्ली को उसके हिस्से का पानी पहले हुए समझौते और सुप्रीमकोर्ट के आदेशानुसार देता रहेगा। इसमें कोई कटौती नहीं की जाएगी। राजस्थान में पानी की कमी है, इसलिए यह राजस्थान के साथ हरियाणा ने समझौता किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र के बाद हरियाणा और अब राजस्थान में भाजपा सरकार बनने के बाद वहां के मुख्यमंत्री भजन लाल ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री के माध्यम से यह प्रस्ताव किया गया था।

राजस्थान के 2 जिलों सीकर, झुंझनू और चूरू को मिल सकेगा लाभ

इस प्रस्ताव को हरियाणा ने मान लिया है क्योंकि इसमें हरियाणा को कोई नुकसान नहीं, बल्कि फायदा है। बरसात के दिनों में कितना पानी अतिरिक्त होता है और इसे किस माध्यम से राजस्थान भेजा जाएगा, इसके लिए दोनों राज्यों के अधिकारी कार्ययोजना तैयार करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि पश्चिमी यमुना की क्षमता पूरी तरह सुरक्षित रहेगी। गजेंद्र शेखावत ने बताया कि इस समझौते से राजस्थान के तीन जिलों सीकर, झुंझनू और चूरू को लाभ होगा। वहां पानी की उपलब्धता नहीं है और इन जिलों में पानी देने के लिए एक विस्तृत डीपीआर बनाई जाएगी।

यह भी पढ़ें : Farmers Protest : चौथे दौर की वार्ता भी रही कई घंटे, गेंद अब किसानों के पाले में, मांगा समय

यह भी पढ़ें : Farmers Protest : डीजीपी शत्रुजीत कपूर ने दाता सिंह-खनौरी बॉर्डर का किया निरीक्षण

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Haryana Assembly Elections: देवेंद्र कादियान का प्रचार करने का अनोखा तरीका, विदेशों से धमकियां मिलने का लगाया आरोप

Haryana Assembly Elections: प्रचार करने का देवेंद्र कादियान का अनोखा तरीका, विदेशों से धमकियां मिलने…

31 mins ago

Arvind Kejriwal: चुनावी दौर में बढ़ी हलचल, अरविंद केजरीवाल ने किस पर किए सवालों के बरसात?

Arvind Kejriwal: चुनावी दौर में बढ़ी हलचल, अरविंद केजरीवाल ने किस पर किए सवालों के…

55 mins ago

Haryana Weather: आज नहीं होगी बारिश, इस क्षेत्र का तापमान पहुंचा 37 डिग्री, जानें कब बदलेगा मौसम

Haryana Weather: आज नहीं होगी बारिश, इस क्षेत्र का तापमान पहुंचा 37 डिग्री, जानें कब…

2 hours ago

Haryana Congress: भाजपा की बढ़ी मुश्किलें, सावित्री जिंदल के बाद अब कांग्रेस प्रत्याशी चंद्रप्रकाश को समर्थन

Haryana Congress: भाजपा की बढ़ी मुश्किलें, सावित्री जिंदल के बाद अब कांग्रेस प्रत्याशी चंद्रप्रकाश को…

3 hours ago