इंडिया न्यूज, Haryana News: हरियाणा की 2 राज्यसभा सीटों के लिए मतदान सुबह 9 बजे शुरू हो चुका है। मतदान शाम 4 बजे तक होगा और उसके बाद 5 बजे गिनती शुरू हो जाएगी। देर शाम तक नतीजा घोषित कर दिया जाएगा। बता दें कि मतदान के लिए कई विधायक हरियाणा विधानसभा पहुंचने शुरू हो गए हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सुबह 9 बजे पहुंचकर लोकतंत्र के इस पर्व में भागीदारी निभाई। वहीं विधायकों का वोटिंग को लेकर लगातार आना जारी है।
वहीं हरियाणा विधानसभा में वोट डालने पहुंचे आदमपुर से कांग्रेस विधायक कुलदीप बिश्नोई मीडिया से रू-ब-रू हुए और कहा कि अपनी अंतरात्मा की आवाज पर वोट दूंगा।
मालूम रहे कि हरियाणा की दो राज्यसभा सीटों पर 3 नामांकन दाखिल हुए हैं। भाजपा से कृष्ण लाल पंवार, कांग्रेस से अजय माकन और निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर कार्तिकेय शर्मा चुनावी मैदान में है। पहले उम्मीदवार को प्राथमिकता के तौर पर जीत हासिल करने के लिए 31 वोट चाहिए। दूसरी सीट के लिए 30 वोट चाहिएं। भाजपा के पास 40, जजपा के 10, कांग्रेस 31, इनेलो 1, हलोपा 1 और 7 निर्दलीय विधायक हैं।
10 साल बाद सत्ता का सपना देख रही कांग्रेस का सपना चकनाचूर नायब सैनी ही…
मंत्रियों पर भारी पड़ी लोगों की नाराज़गी India News Haryana (इंडिया न्यूज), CM Nayab Saini :…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), JP Nadda Attacks Congress : जम्मू कश्मीर और हरियाणा विधानसभा…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), PM Narendra Modi : हरियाणा में मिली शानदार जीत का…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Election Results : हरियाणा विधान सभा चुनाव के परिणाम…
नायब सिंह सैनी ने उस समय में पार्टी को बड़ी जीत दिलाई है, जब प्रदेश…