इंडिया न्यूज, Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने राज्यसभा चुनाव जीतने वाले भाजपा के सांसद कृष्ण लाल पंवार और निर्दलीय चुनकर आए सांसद कार्तिकेय शर्मा को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह जीत हरियाणा की जनता की जीत है। दोनों सांसद राज्यसभा में जाकर हरियाणा के हितों को उठाएंगे। मुख्यमंत्री ने हरियाणा विधानसभा पहुंचकर दोनों नवनिर्वाचित सांसदों को बधाई देकर मिठाई खिलाई।
एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा विधानसभा में कुल विधायकों का आंकड़ा 90 है। राज्यसभा चुनाव के दौरान एक विधायक ने वोट नहीं डाला, जबकि कांग्रेस के एक विधायक का वोट रद हो गया। ऐसे में कुल विधायकों की संख्या 88 हुईै। राज्यसभा में जो भी उम्मीदवार कुल संख्या का एक तिहाई वोट में आ जाएगा, वह जीत जाएगा। इससे नीचे रहने वाला उम्मीदवार हार जाएगा। हरियाणा विधानसभा में 88 विधायकों का एक तिहाई 29.34 बनता है। पहली और दूसरी परेफरेंस मिलाकर दोनों उम्मीदवारों के नंबर इतने बनते हैं, जबकि कांग्रेस के उम्मीदवार के इतने नहीं बनते थे। तभी वे हारे। मुख्यमंत्री ने कहा कि चुनाव के दौरान एक बार रिकाउंटिंग भी हुई थी।
एक सवाल का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि विधायक कुलदीप बिश्नोई ने खुला वोट दिया। उन्होंने अपनी अंतर आत्मा की आवाज सुनकर वोट दिया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार की नीतियों से प्रभावित होकर ही ऐसा किया होगा। कुलदीप बिश्नोई ने राष्ट्रीय विचार से जुड़ने का एक अवसर अपनी अंतरआत्मा के साथ मजबूत किया है।
एक सवाल का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि कांग्रेस का एक वोट कैसे रद हुआ, यह उन्हें नहीं पता लेकिन हमारी पार्टी के पूरे वोट पड़े। कांग्रेस ने इस चुनाव से पहले अपने विधायकों की एक सप्ताह की ट्रेनिंग करवाई थी, लेकिन उनकी इस ट्रेनिंग पर भाजपा की एक दिन की ट्रेनिंग भारी पड़ी। वे फेल हो गए और हम पास हो गए।
यह भी पढ़ें : हरियाणा राज्यसभा चुनाव रिजल्ट 2022 : कार्तिकेय शर्मा 2966 वोट हासिल कर जीते
10 साल बाद सत्ता का सपना देख रही कांग्रेस का सपना चकनाचूर नायब सैनी ही…
मंत्रियों पर भारी पड़ी लोगों की नाराज़गी India News Haryana (इंडिया न्यूज), CM Nayab Saini :…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), JP Nadda Attacks Congress : जम्मू कश्मीर और हरियाणा विधानसभा…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), PM Narendra Modi : हरियाणा में मिली शानदार जीत का…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Election Results : हरियाणा विधान सभा चुनाव के परिणाम…
नायब सिंह सैनी ने उस समय में पार्टी को बड़ी जीत दिलाई है, जब प्रदेश…