होम / हरियाणा राज्यसभा चुनाव: अब भाजपा-जजपा और निर्दलीय विधायक दो दिन सुखविलास में रहेंगे

हरियाणा राज्यसभा चुनाव: अब भाजपा-जजपा और निर्दलीय विधायक दो दिन सुखविलास में रहेंगे

• LAST UPDATED : June 8, 2022

इंडिया न्यूज, Haryana News: राज्यसभा की दो सीटों पर 10 जून को मतदान होने जा रहे हैं, जिसके लिए कांग्रेस के बाद अब भाजपा-जजपा ने भी मोर्चाबंदी शुरू कर दी है। भाजपा, जजपा और निर्दलीय विधायक शाम 4 बजे तक चंडीगढ़ स्थित सुखविला रिसोर्ट ओबेरॉय होटल में पहुंचेंगे।

हरियाणा में 10 जून को 2 राज्यसभा सीटों के लिए मतदान

माना जा रहा है कि इस दौरान राज्यसभा चुनाव के मद्देनजर सभी विधायकों को वोटिंग करने की प्रक्रिया बताई जाएगी। बताया जाएगा कि किस विधायक ने किसे वोट करना है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल, उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, पार्टी प्रभारी विनोद तावड़े, प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ समेत चुनाव के लिए पर्यवेक्षक लगाए गए। मालूम रहे कि हरियाणा में 10 जून को 2 राज्यसभा सीटों के लिए मतदान होना है। हरियाणा की 2 सीटें सुभाष चंद्रा और दुष्यंत गौतम की सीटें 1 अगस्त को खाली हो जाएंगी।

कार्तिकेय के संबंध लाएंगे रंग

हाल ही में कांग्रेस से अजय माकन, भाजपा से कृष्ण लाल पंवार और निर्दलीय कार्तिकेय शर्मा ने नामांकन भरा था। कार्तिकेय को इससे पहले जननायक जनता पार्टी का समर्थन है। निर्दलीय उम्मीदवार कार्तिकेय शर्मा को भाजपा का भी समर्थन मिल गया है। पहली सीट पर वोटिंग के बाद भाजपा के पास 9 वोट होंगे। सूत्रों की मानें तो कांग्रेसी नेताओं से कार्तिकेय के अच्छे संबंध हैं। इस कारण कांग्रेस के लिए क्रॉस वोटिंग का खतरा भी बना है।

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox