हरियाणा राज्यसभा चुनाव: अब भाजपा-जजपा और निर्दलीय विधायक दो दिन सुखविलास में रहेंगे

इंडिया न्यूज, Haryana News: राज्यसभा की दो सीटों पर 10 जून को मतदान होने जा रहे हैं, जिसके लिए कांग्रेस के बाद अब भाजपा-जजपा ने भी मोर्चाबंदी शुरू कर दी है। भाजपा, जजपा और निर्दलीय विधायक शाम 4 बजे तक चंडीगढ़ स्थित सुखविला रिसोर्ट ओबेरॉय होटल में पहुंचेंगे।

हरियाणा में 10 जून को 2 राज्यसभा सीटों के लिए मतदान

माना जा रहा है कि इस दौरान राज्यसभा चुनाव के मद्देनजर सभी विधायकों को वोटिंग करने की प्रक्रिया बताई जाएगी। बताया जाएगा कि किस विधायक ने किसे वोट करना है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल, उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, पार्टी प्रभारी विनोद तावड़े, प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ समेत चुनाव के लिए पर्यवेक्षक लगाए गए। मालूम रहे कि हरियाणा में 10 जून को 2 राज्यसभा सीटों के लिए मतदान होना है। हरियाणा की 2 सीटें सुभाष चंद्रा और दुष्यंत गौतम की सीटें 1 अगस्त को खाली हो जाएंगी।

कार्तिकेय के संबंध लाएंगे रंग

हाल ही में कांग्रेस से अजय माकन, भाजपा से कृष्ण लाल पंवार और निर्दलीय कार्तिकेय शर्मा ने नामांकन भरा था। कार्तिकेय को इससे पहले जननायक जनता पार्टी का समर्थन है। निर्दलीय उम्मीदवार कार्तिकेय शर्मा को भाजपा का भी समर्थन मिल गया है। पहली सीट पर वोटिंग के बाद भाजपा के पास 9 वोट होंगे। सूत्रों की मानें तो कांग्रेसी नेताओं से कार्तिकेय के अच्छे संबंध हैं। इस कारण कांग्रेस के लिए क्रॉस वोटिंग का खतरा भी बना है।

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Panipat Crime News : नशा तस्कर व सप्लायर गिरफ्तार, 3 किलो 985 ग्राम गांजा बरामद

India News Haryana (इंडिया न्यूज),  Panipat Crime News : सीआईए वन पुलिस टीम पानीपत ने…

11 mins ago

Amit Shah : जम्मू-कश्मीर में एनसी और कांग्रेस के शासन के दौरान 40,000 लोग मारे गए, आतंकवाद बढ़ा: अमित शाह

पुंछ में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस पर निशाना साधा…

47 mins ago

Varinder Shah Panipat Urban Assembly : मैं निगम की “सीढ़ियां चढ़ने की मजबूरी” नहीं ढोऊंगा, तीर की तरह काम करेगा नगर-निगम 

भ्रष्टाचार पर होगा वार, बेईमानी नहीं होगी कतई भी स्वीकार भाजपा की तरह विकास की…

1 hour ago