हरियाणा राज्यसभा चुनाव LIVE Update: गूटबाजी के चलते कांग्रेस की जीत की डगर आसान नहीं

इंडिया न्यूज, चंडीगढ़। हरियाणा कांग्रेस में गुटबाजी अक्सर नजर आती है, उससे राज्यसभा चुनाव के लिए पार्टी के प्रत्याशी अजय माकन की राह आसान नजर नहीं आ रही। वहीं दूसरी ओर निर्दलीय उम्मीदवार कार्तिकेय शर्मा की जीत पक्की है। माकन को भी जीत तभी मिल सकती है जब उन्हें कांग्रेस के कुल 31 विधायकों में से 30 का वोट मिल सके, लेकिन कांग्रेस में गुटबाजी के चलते हालात सही नहीं नजर आते।

कार्तिकेय शर्मा को जीत के लिए चाहिए 30 वोट

गौरतलब है कि हरियाणा में राज्यसभा की दो सीटों पर मतदान लगातार चल रहा है। एक सीट के लिए निर्दलीय उम्मीदवार कार्तिकेय शर्मा और कांग्रेस के उम्मीदवार अजय माकन के बीच कड़ा मुकाबला है। कार्तिकेय को भाजपा का समर्थन हासिल है। उन्हें जीत के लिए 30 वोट ही चाहिए।

कांग्रेस से नाराज चल रहे विधायक भी करेंगे पक्ष में मतदान

कार्तिकेय शर्मा के समर्थकों का कहना है कि हरियाणा में कांग्रेस से नाराज चल रहे विधायक उनके पक्ष में ही मतदान करेंगे। कार्तिकेय शर्मा को भी उम्मीद है कि कांग्रेस से मतभेद के कारण पार्टी के विधायक उन्हें मतदान करेंगे।

पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद शर्मा के पुत्र हैं कार्तिकेय शर्मा

बता दें कि कार्तिकेय शर्मा पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद शर्मा के पुत्र हैं। प्रदेश में शर्मा का रुतबा काफी अच्छा है और विनोद शर्मा कांग्रेस की सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं। इसके अलावा अंबाला शहर के पूर्व विधायक विनोद शर्मा केंद्रीय मंत्री भी रह चुके हैं।

जजपा का भी समर्थन

कार्तिकेय को दुष्यंत चौटाला की पार्टी जजपा के सभी 10 विधायकों का वोट मिलना तय माना जा रहा है। इसके अलावा भाजपा के बचे हुए 10 विधायकों के वोट मिलने की भी उन्हें पूरी उम्मीद है। वहीं 7 निर्दलीय और कांग्रेस के नाराज चल रहे विधायकों के समर्थन से कार्तिकेय शर्मा की जीत पक्की नजर आ रही है।

यह भी पढ़ें : हरियाणा राज्यसभा चुनाव 2022 के लिए मतदान जारी

Connect With Us : Twitter Facebook

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Haryana Election Result 2024 : 57 साल के इतिहास में लगातार तीसरी बार सरकार बनाकर भाजपा ने रचा इतिहास

 10 साल बाद सत्ता का सपना देख रही कांग्रेस का सपना चकनाचूर नायब सैनी ही…

5 hours ago

CM Nayab Saini के नेतृत्व में भाजपा की धाकड़ जीत

मंत्रियों पर भारी पड़ी लोगों की नाराज़गी India News Haryana (इंडिया न्यूज), CM Nayab Saini  :…

6 hours ago

JP Nadda Attacks Congress : “जहां कांग्रेस है वहां करप्शन है, कमीशन है, क्रिमिनलाइजेशन है” 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), JP Nadda Attacks Congress : जम्मू कश्मीर और हरियाणा विधानसभा…

6 hours ago

PM Narendra Modi : हरियाणा के लोगों ने कमाल कर दिया, कमल- कमल कर दिया

India News Haryana (इंडिया न्यूज), PM Narendra Modi : हरियाणा में मिली शानदार जीत का…

7 hours ago

Haryana Assembly Election Results : कम समय में नायब सैनी ने कैसे पलटी बाज़ी

नायब सिंह सैनी ने उस समय में पार्टी को बड़ी जीत दिलाई है, जब प्रदेश…

9 hours ago