होम / पीएम मोदी के कारण सभी को समान रूप से तिरंगा फहराने का गौरव मिला : कार्तिक शर्मा

पीएम मोदी के कारण सभी को समान रूप से तिरंगा फहराने का गौरव मिला : कार्तिक शर्मा

• LAST UPDATED : August 15, 2022

प्रभजीत सिंह लक्की, यमुनानगर | Haryana Rajya Sabha MP Kartik Sharma :
हरियाणा से राज्यसभा सांसद कार्तिक शर्मा 75वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आज यमुनानगर पहुंचे और यहां अनाजमंडी में आयोजित समारोह में तिरंगा फहराया। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी ऐश्वर्या पंडित भी मौजूद रहीं। ध्वजारोहण करने से पहले राज्यसभा सांसद पुलिस लाइन पहुंचे, जहां उन्होंने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
ऐश्वर्या पंडित के अलावा इस अवसर पर एडीसी आयुक्त सिन्हा, एसडीएम सुशील कुमार व आला अधिकारी मौजूद रहे।

अभियान के लिए पीएम की जितनी सराहना की जाए उतनी कम

Rajya Sabha MP Karthik Sharma
पुलिस लाइन में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करतीं डॉक्टर ऐश्वर्या पंडित

पुलिस लाइन में शहीदों को श्रद्धांजलि देने के बाद पत्रकारों से बातचीत में कार्तिक शर्मा ने कहा, इस बार देश के हर व्यक्ति को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयास से समान रूप से तिरंगा फहराने का गौरव प्राप्त हुआ है। इसके लिए पीएम की जितनी सराहना की जाए उतनी कम है। हर घर तिरंगा अभियान के तहत हर व्यक्ति अपने घर पर तिरंगा फहरा रहा है।

हरियाणा में 10 हजार स्थानों पर कार्यक्रम हुए और 60 लाख तिरंगे फहराए गए

Rajya Sabha MP Karthik Sharma
पुलिस लाइन में शहीदों को नमन करते हरियाणा से राज्यसभा सांसद कार्तिक शर्मा

कार्तिक शर्मा ने कहा कि हरियाणा में 15 अगस्त के मौके पर 10 हजार स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए और 60 लाख घरों पर तिरंगे फहराएं गए हैं। हरियाणा के लोगों ने बढ़ चढ़ कर इस अभियान में भागीदारी दी है। पूरा देश व प्रदेश भक्ति रंग में रंगा हुआ है।

सभी महिलाएं, बच्चे व बुजुर्ग भी तिरंगा फहरा कर सोशल मीडिया पर फोटो डालें

Rajya Sabha MP Karthik Sharma
पुलिस लाइन में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते सांसद कार्तिक शर्मा

राज्यसभा सांसद ने कहा कि सभी बच्चे, बुजुर्ग तिरंगा फहरा कर अपना फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करें, ताकि सोशल मीडिया भी इस अभियान का साक्षी बने। हरियाणा के लोग तो हर अभियान में अपनी 100 प्रतिशत भागीदारी देने के लिए जाने जाते हैं। हरियाणा देशभक्ति, खेल और संस्कृति का अनूठा संगम है।

Read More : तिरंगा देश की शान, हर नागरिक करे इसका सम्मान : कार्तिक शर्मा

Read More : द ग्रेट इंडिया रन 829 KM का सफर तय कर पहुंची सोनीपत

Read More : आजादी का अमृत महोत्सव : हर घर पर फहराएं विजयी विश्व तिरंगा प्यारा : कार्तिक शर्मा

यह भी पढ़ें :  द ग्रेट इंडिया रन पहुंची रूपनगर, धावकों ने पूरा किया 535 KM का सफर

यह भी पढ़ें :  होशियारपुर पहुंची द ग्रेट इंडिया रन, 5वें दिन धावकों ने 100 किलोमीटर दौड़ की पूरी

Connect With Us: Twitter Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox