होम / Haryana Result : प्रदेश के सांसदों में केवल यह ही बचा सके अपना किला, बाकी…

Haryana Result : प्रदेश के सांसदों में केवल यह ही बचा सके अपना किला, बाकी…

BY: • LAST UPDATED : October 10, 2024

संबंधित खबरें

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Result : हरियाणा में भाजपा को पूर्ण बहुमत हासिल हो चुका है। वहीं आपको बता दें कि पूर्व सीएम और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल अकेले ऐसे सांसद हैं, जिन्होंने अपने लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत सभी 9 विधानसभा सीटों पर विजयी परचम फहराया है।

केंद्रीय मंत्री और गुरुग्राम से सांसद राव इंद्रजीत की बात करें तो उनके 9 विधानसभा क्षेत्रों में से 3 पर कांग्रेस जीती। रोहतक से कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा और सिरसा से सांसद कुमारी सैलजा इन विधानसभा चुनाव में  सभी 9-9 सीटों पर अपनी पार्टी के प्रत्याशियों को जितवा नहीं पाए। जिस कारण कांग्रेस में काफी हताशा का माहौल पनपा हुआ है।

Haryana Result : यहां सभी सीटों पर खिला कमल

करनाल : लोकसभा चुनाव में मनोहर लाल ने अपने क्षेत्र में आने वाली सभी 9 सीटों पर बड़ी ऐतिहासिक विजय हासिल की है। इस बार विधानसभा चुनाव में करनाल जिले की 5 और पानीपत की 4 विधानसभा सीटों पर कमल ही कमल रहा। कांग्रेस अंदरूनी हालातों का शिकारी बनी।
अंबाला : यहां के विधानसभा चुनाव में 3 सीटों पर भाजपा ने जीत हासिल की है, जबकि 6 सीटों पर कांग्रेस के विधायक बने हैं। लोकसभा चुनाव में भाजपा अंबाला कैंट, पंचकूला, कालका और यमुनानगर क्षेत्र में आगे थी। लेकिन इस बार भाजपा के पास सिर्फ अंबाला कैंट, यमुनानगर कालका की सीट ही झोली में आई।
गुरुग्राम : यहां राव इंद्रजीत के गढ़ में कांग्रेस की एक सीट बढ़ी। इन विधानसभा चुनाव में भी मेवात की तीनों सीटों नूंह, पुन्हाना और फिरोजपुर झिरका से कांग्रेस ने जीत हासिल की है।
रोहतक में कांग्रेस ने दो सीटें खाई हैं। हालात ऐसेे रहे यहां विधानसभा चुनाव में सांसद दीपेंद्र हुड्डा भी अपना गढ़ नहीं बचा पाए जिनके भी कई मायने निकाले जा रहे हैं। बीजेपी ने कोसली में सेंधमारी कर दी और बहादुरगढ़ में निर्दलीय राजेश जून कांग्रेस पर भारी पड़े।
हिसार : लोकसभा चुनाव में 6 सीटों पर कांग्रेसी सांसद जयप्रकाश और तीन पर भाजपा आगे रही थी। विधानसभा चुनाव में भाजपा ने उलटफेर करते हुए यहां पांच सीटें जीतीं। तीन पर कांग्रेस और एक पर निर्दलीय सावित्री जिंदल ने जीत दर्ज की है।

Haryana New Cabinet : मंत्रिमंडल में अबकी बार कई नए चेहरों को मिलेगा मौका, महिला चेहरों में ये तगड़ी दावेदार

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Action Against Illegal Colonie : अवैध कॉलोनियों को लेकर हरकत में आया विभाग, चला पीला पंजा, प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस फ़ोर्स मौके पर मौजूद 
Safer Internet Day : सतर्क रहें…भुगतान प्राप्ति के लिए क्यूआर कोड स्कैन या ओटीपी-पिन साझा न करें, ये हो सकते हैं स्कैम के तरीके 
Abhay Chautala ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा ‘दो’ तरह की राजनीति करती है कांग्रेस, बोले -हरियाणा में हार की जिम्मेवारी हुड्डा की
LPG Pipeline : उत्तरी क्षेत्रीय पाइपलाइन द्वारा डाली जा रही एलपीजी पाइपलाइन का किसानों ने किया विरोध, जानें क्या है इस विरोध की वजह 
Panipat News : तीन माह के बच्चे की मौत, पुलिस कंट्रोल रूम को मिली हत्या की सूचना, पिता को लिया हिरासत में, बाद में हकीकत आई सामने  
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT