प्रदेश की बड़ी खबरें

Murder of Roadways Employee : रोडवेज कर्मचारी की हत्या की गूंज पूरे प्रदेश में गूंजी, रोडवेज का चक्का जाम

India News (इंडिया न्यूज), Murder of Roadways Employee, चंडीगढ़ : हरियाणा के अंबाला छावनी बस अड्डे पर ड्यूटी के दौरान रोडवेज कर्मचारी की कुछ बदमाशों ने हत्या कर दी थी। इसकी गूंज अब पूरे प्रदेश में गूंज रही है। वहीं अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी न होने के कारण परिजनों और रोडवेज कर्मचारियों में काफी आक्रोष लगातार देखा जा रहा है।

वहीं मृतक कर्मचारी के परिजन और अन्य स्टाफ कर्मी शव को लेकर धरना लगाए बैठे हैं और लगातार इंसाफ की मांग कर रहे हैं। उन्होंने पुलिस से मांग की है कि अपराधियों को जल्द से जल्द दबोचा जाए। इसके साथ ही सरकार से एक सरकारी नौकरी की भी परिजनों ने मांग की है।

लड़ाई का यह था कारण

आक्रोष स्वरूप पूरे हरियाणा के रोडवेज कर्मचारी अब हड़ताल पर जा चुके हैं और इंसाफ की मांग कर रहे हैं। रोडवेज कर्मचारियों का कहना है कि अंबाला में ड्यूटी पर तैनात रोडवेज कर्मचारियों ने जब बस अड्डे के अंदर आए कार चालकों को कार बाहर ले जाने के लिए कहा तो उन्होंने रोडवेज कर्मचारी से मारपीट करनी शुरू कर दी जिसमें रोडवेज कर्मचारी की जान चली गई।

वहीं आपको बता दें कि अभी तक पुलिस द्वारा हत्यारों को पकड़ा नहीं गया है, जिस कारण रोडवेज कर्मचारी काफी खफा हैं। मृतक के परिजनों और रोडवेज स्टाफ का कहना है कि जब तक हत्यारों को गिरफ्तार नहीं किया जाता, मृतक के परिजनों को नौकरी और मुआवजा नहीं दिया जाता, तब तक यह हड़ताल और चक्का जाम लगातार जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें : 4 Children Fed Poison in Rohtak : पिता ने अपने 4 बच्चों को खिलाया जहर, 3 की मौत, 1 गंभीर

यह भी पढ़ें : Rohtak Murder News : दिवाली की रात युवक की गोली मारकर हत्या

यह भी पढ़ें : DGP Strict on Illegal Liquor : अवैध शराब की बिक्री करने वाले खुर्दो के खिलाफ होगी सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Rohtak के गांव सांघी नहर में एक युवक का शव तैरता हुआ मिला

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Rohtak : जिला रोहतक के गांव सांघी के पास से…

2 hours ago

Kalka Jan Ashirwad Rally : सीएम नायब सैनी ने कालका से भाजपा प्रत्याशी शक्ति रानी शर्मा के लिए की मतदान की अपील

रायपुररानी में जन आशीर्वाद रैली में कांग्रेस के खिलाफ गरजे कार्यकारी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी…

3 hours ago

Haryana Assembly Elections को लेकर चलाए जा रहे जांच अभियान के दौरान 48.27 लाख की राशि बरामद 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Elections : आगामी 5 अक्टूबर को होने वाले…

3 hours ago

CM Nayab Saini : कांग्रेस ने झूठी घोषणाओं से जनता को बरगलाया तो भाजपा ने उन घोषणाओं को सिद्ध कर दिखाया

शाहाबाद में जन आशीर्वाद रैली मे कांग्रेस के खिलाफ गरजे कार्यकारी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी…

3 hours ago

Manohar Lal Khattar : तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने के बाद करनाल में अलग से बसाया जाएगा आईएमटी शहर

कांग्रेस के घर में हुए विवाद हो चुके हैं जग जाहिर,पूरी पार्टी को भोगना पड़ेगा…

4 hours ago

Jind Crime : पत्नी की हत्या कर शव झाड़ियों में फेंकने के दोषी पति सहित चार को उम्र कैद

 जुर्माना नहीं भरने पर काटनी होगी तीन माह की कैद India News Haryana (इंडिया न्यूज),…

4 hours ago