Haryana Roadways : कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, अब मिलेगा ओवरटाइम

इंडिया न्यूज, Haryana Roadways : हरियाणा रोडवेज में कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है कि प्रदेश के रोडवेज विभाग ने एक बार फिर से अपने कर्मचारियों के लिए ओवरटाइम व्यवस्था शुरू की है। कुछ शर्तों के आधार पर ओवरटाइम या अन्य लाभ मिलेंगे। बता दें कि शुरुआत में कर्मचारियों को 30 दिन में 60 घंटे ही ओवरटाइम मिल पाएगा जोकि 3 माह तक लागू रहेगा।

हरियाणा कौशल रोजगार निगम की ओर से ड्राइवर और कंडक्टरों की उपलब्धता नहीं कराए जाने तक ही ओवरटाइम की व्यवस्था लागू रहेगी। विभाग ने तय किया है कि किसी भी कर्मचारी को मासिक वेतन के 50% से अधिक ओवरटाइम नहीं दिया जाएगा।  इस संबंध में परिवहन विभाग ने सभी महाप्रबंधकों को पत्र जारी किया है।

1190 कंडक्टर किए जाने हैं भर्ती

मालूम रहे कि हरियाणा रोडवेज में नई 2200 बसों के शामिल होने से ड्राइवर और कंडक्टरों की कमी हो गई है। रोडवेज यूनियन भी नई भर्तियों की मांग कर रही है, इसको देखते हुए विभाग ने फैसला किया है कि 1190 नए कंडक्टर भर्ती किए जाएंगे। रोडवेज की ओर से हरियाणा कौशल रोजगार निगम से 1190 कंडक्टरों की मांग कर दी गई है।

नई व्यवस्था में ड्राइवर-कंडक्टर के लिए 9 घंटे का आराम जरूरी

वहीं हरियाणा रोडवेज की ओर से नई व्यवस्था में ड्राइवर और कंडक्टर के लिए 9 घंटे का आराम जरूरी किया गया है। लगातार 10 दिन से अधिक काम नहीं लिया जाएगा। ड्राइवर और कंडक्टरों को साप्ताहिक अवकाश देना होगा। लंबे रूटों पर केवल कनिष्ठ ड्राइवरों और कंडक्टरों तैनात होंगे। अन्य ड्यूटी पर तैनात कर्मी को मुख्यालय की अनुमति के बिना ड्यूटी पर नहीं लगाया जाएगा। इतना ही नहीं, नई शर्तों के तहत ओवरटाइम केवल लंबे मार्ग या अंतरराज्यीय मार्ग पर मिलेगा।

यह भी पढ़ें : Haryana Coronavirus : प्रदेश में लगातार बढ़ रहे कोरोना के मरीज, आज 898 नए मामले

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

CM’s Sarcasm On Congress : बूढ़ी कांग्रेस रोहतक और हरियाणा को 20 साल पीछे धकेलना चाह रही, भाजपा ऐसा नहीं होने देगी 

रोहतक को 2014 से पहले वाले भयानक दौर में ले जाना चाहते हैं हुड्डा मुख्यमंत्री…

5 hours ago

Brahma Kumaris’ ORC Gurugram : परमात्मा सबसे बड़ा समाजसेवी है जो हमें सच्ची और निस्वार्थ समाज सेवा करना सिखाते : बीके विजय दीदी

आध्यात्मिक जागृति से ही श्रेष्ठ समाज की पुनर्स्थापना : अमित कुमार घोष ब्रह्माकुमारीज़ के ओम…

5 hours ago

Ashok Arora : कांग्रेस सरकार आने पर क्रीमी लेयर की सीमा 8 से बढ़ाकर की जाएगी 10 लाख

पिछड़ा समाज के विभिन्न वर्गों व मुल्तान सभा ने कांग्रेस प्रत्याशी अशोक अरोड़ा को दिया…

6 hours ago

Karnal News : मकान की छत गिरने से युवक की मिट्टी में दबने से मौत

तरावड़ी के लल्यानी गांव में हुआ हादसा India News Haryana (इंडिया न्यूज), Karnal News : करनाल…

6 hours ago

Congress Candidate Varinder Shah : पहली कलम से Property ID और PPP की पीपनी बजा देंगे : वरिंदर शाह

कांग्रेस की जीत का अभियान अब बन चुका है जन आंदोलन- मेरी जीत का मतलब…

6 hours ago

Pundri’s SHO Suspended : दीपेंद्र हुड्डा के हेलीकॉप्टर की सुरक्षा में तैनात पुलिस अधिकारी सस्पेंड, जानिए क्या रही वजह 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Pundri's SHO Suspended : हरियाणा विधानसभा चुनाव प्रचार जोरों पर…

6 hours ago