प्रदेश की बड़ी खबरें

Haryana Roadways: दिल्ली, गुरुग्राम के लिए चलीं एसी बसें, चंडीगढ़ रूट पर जल्द होगा संचालन, ये किराया निर्धारित

India News (इंडिया न्यूज), Haryana Roadways, चंडीगढ़ :

यमुनानगर डिपो पर डीजल से चलने वाली कुल 10 एसी बसें आनी हैं। इनमें गत सितंबर में पांच बसें डिपो पर भेजी गई थीं। यही पांचों एसी बसें दिल्ली और गुरुग्राम रूट पर चला दी गई हैं, वहीं एक-दो दिन में चंडीगढ़ रूट पर भी एसी बस चलने लगेगी।

हरियाणा रोडवेज के यमुनानगर डिपो से दिल्ली, गुरुग्राम रूटों पर एसी बसों का संचालन शुरू कर दिया गया। एक-दो दिन में चंडीगढ़ रूट पर भी एसी बस लगा दी जाएगी। तीनों रूटों में दिल्ली के लिए एसी बसों के चार समय रखे गए हैं, जिसमें यमुनानगर बस स्टैंड से सुबह पहली बस पांच बजे है।

निर्धारित किराया

इसके बाद दिल्ली के लिए एसी बस का समय सुबह 8.30, 9.50 व दोपहर 1.25 बजे है, जबकि गुरुग्राम के लिए एसी बस का एक ही समय है, जो यमुनानगर बस स्टैंड से शाम 6.50 बजे है। ऐसे ही चंडीगढ़ के लिए एसी बस का समय शाम 6.50 बजे रहेगा, जहां तक तीनों रूटों पर एसी बसों के किराये की बात है तो दिल्ली 317, गुरुग्राम 360 और चंडीगढ़ 195 रुपये एक तरफ का किराया तय हुआ है।

यमुनानगर डिपो पर डीजल से चलने वाली कुल 10 एसी बसें आनी हैं। इनमें गत सितंबर में पांच बसें डिपो पर भेजी गई थीं। यही पांचों एसी बसें दिल्ली और गुरुग्राम रूट पर चला दी गई हैं, वहीं एक-दो दिन में चंडीगढ़ रूट पर भी एसी बस चलने लगेगी। ऐसे ही डिपो पर पांच और एसी बसें आने पर चंडीगढ़ के लिए दोपहर 3.00 बजे का नया समय शुरू करने दिल्ली के लिए एसी बसों के समय बढ़ाने सहित अन्य रूटों पर एसी बसें चलाने की योजना है।

ड्यूटी इंस्पेक्टर भीम सिंह ने बताया कि अभी दिल्ली, गुरुग्राम व चंडीगढ़ रूटों पर एसी बसें ट्रायल के तौर पर चलाई जा रही हैं। इसमें चालकों से पता किया जाएगा कि एसी बसों में कोई कमी तो नहीं। इस दौरान अगर कोई कमी सामने आती है तो उसे दूर किया जाएगा। अभी तीनों रूटों पर एसी बसों के समय भी अस्थाई हैं, जिसमें आगे यात्रियों की मांग मुताबिक बदलाव किया जा सकता है।

एसी बसों का समय

दिल्ली- सुबह 5, 8.30, 9.50, दोपहर 1.25 बजे।
गुरुग्राम – शाम 4.10 बजे।
चंडीगढ़ – शाम 6.50 बजे।

एसी बसों का किराया

दिल्ली – 317
गुरुग्राम – 360
चंडीगढ़ – 195

यह भी पढ़ें : Brahma Sarovar in Kurukshetra : सर्व पितृ अमावस्या के अवसर पर कुरुक्षेत्र में पवित्र ब्रह्म सरोवर में हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

यह भी पढ़ें : Rath Yatra from 15th October : अभय सिंह चौटाला 15 से निकालेंगे रथ यात्रा, उकलाना से होगी शुरू और नरवाना में होगी खत्म

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Vij Taunts Kejriwal’s Haryana Rally : पहले केजरीवाल पंजाब से हरियाणा के हक का पानी दिलवाए… वे क्या देंगे हरियाणा को आकार

बोले- केजरीवाल का दीपका बुझ चुका, हरियाणा आकर क्या उजाला करेंगे India News Haryana (इंडिया…

41 seconds ago

Haryana Election 2024: ‘आपने ऐसा नहीं किया तो’…, BJP के बागियों को पीयूष गोयल की खुली चेतावनी

Haryana Election 2024: 'आपने ऐसा नहीं किया तो'..., BJP के बागियों को पीयूष गोयल की…

16 mins ago

Gurugram Piyush Goyal : पीयूष गोयल ने कसा तंज, बोले कांग्रेस बड़े-बड़े वादे करके लोगों को गुमराह करने में एक्सपर्ट

बोले- भाजपा संकल्प पत्र हर हरियाणवी की आकांक्षाओं को पूरा करने वाला India News Haryana…

20 mins ago

Haryana Election 2024: AAP प्रतियाशी प्रेम गर्ग ने पंचकूला के मतदाताओं से किया बड़ा वादा, जानिए क्या कहा?

Haryana Election 2024: AAP प्रतियाशी प्रेम गर्ग ने पंचकूला के मतदाताओं से किया बड़ा वादा,…

39 mins ago

Innocent Child Rape and Murder : पड़ोसी बच्ची को चीज दिलाने के बहाने ले गया जंगल, पहले किया रेप फिर कर डाली हत्या

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को किया गिरफ्तार India News Haryana (इंडिया न्यूज), Innocent…

51 mins ago

Haryana Assembly Elections: “हरियाणा सरकार सो रही है”: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने किस पर किया कटाक्ष

Haryana Assembly Elections: "हरियाणा सरकार सो रही है": कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने किस पर…

52 mins ago