होम / Haryana Rohtak Lok Sabha Seat Election : एक्टर रणदीप हुड्डा जल्द राजनीति में करेंगे एंट्री, हरियाणा की इस सीट से लड़ सकते हैं चुनाव

Haryana Rohtak Lok Sabha Seat Election : एक्टर रणदीप हुड्डा जल्द राजनीति में करेंगे एंट्री, हरियाणा की इस सीट से लड़ सकते हैं चुनाव

• LAST UPDATED : March 7, 2024

India News (इंडिया न्यूज़), Haryana Rohtak Lok Sabha Seat Election, चंडीगढ़ : बॉलीवुड स्टार रणदीप हुड्डा जल्द ही भाजपा में शामिल हो सकते हैं और हरियाणा लोकसभा पर चुनाव लड़ सकते हैं। वहीं सूत्रों की मानें तो रणदीप हुड्डा रोहतक लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे क्योंकि वे मूल रूप से रोहतक के ही निवासी हैं। इस समय रोहतक लोकसभा सीट पर भाजपा के ही अरविंद शर्मा सांसद हैं जिन्होंने वर्ष 2019 में कांग्रेस के दीपेंद्र हुड्डा को हराकर पहली बार 47% से ज्यादा सीट हासिल कर विजय हासिल की थी। मालूम रहे कि अरविंद शर्मा को कुल 573,845 वोट मिले थे।

पूर्व सीएम हुड्डा का गढ़ माना जाता है जिला रोहतक

रोहतक पूर्व मुख्यमंत्री और सीनियर कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा का गढ़ माना जाता है। 2019 से पूर्व यह रोहतक सीट कांग्रेस के पास ही थी। भूपेंद्र हुड्डा और उनका पुत्र दीपेंद्र हुड्डा इस सीट से लोकसभा सांसद चयनित हो चुके हैं। माना जा रहा है कि कांग्रेस उपरोक्त सीट पर इस बार भी दीपेंद्र हुड्डा का उम्मीदवार बनाएगी।

फिलहाल सभी सीटों पर भाजपा

हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीटों पर फिलहाल भाजपा का ही कब्जा है क्योंकि गत हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा ने ही प्रदेश की सभी 10 सीटें जीती थी। वर्ष 2014 में इस सीट पर कांग्रेस का सेहरा सजा था लेकिन 2019 में अपनी सीट नहीं बचा पाई थी लेकिन कांग्रेस को उम्मीद है कि इस बार वे सीट पर कब्जा कर लेंगे। वहीं भाजपा भी किसी कीमत पर यह सीट खोना नहीं चाहेगी क्योंकि इसका असर विधानसभा चुनाव में दिखाई देगा।

यह भी पढ़ें : Farmers Protest LIVE Updates : पंधेर बोले- ट्रैक्टर-ट्रॉली तो सिर्फ बहाना, प्रदर्शन करने नहीं देना चाहती सरकार

यह भी पढ़ें : Farmers Protest : किसान 8 मार्च को शंभू बॉर्डर पर मनाएंगे महिला दिवस, पहुंचेंगी हजारों महिलाएं

यह भी पढ़ें : Fakir Chand Aggarwal Passes Away : पूर्व डिप्टी स्पीकर फकीरचंद अग्रवाल का निधन

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Jayant Chaudhary: ऐसी क्या मजबूरी रही जो जयंत चौधरी है चुनावी रेस से दूर, आखिर क्यों नहीं भर रहे चुनावी मैदान में हुंकार
Faridabad Crime: खुदा के घर में भी नहीं रुक रही हैवानियत, मस्जिद के बाथरूम में किया कुछ ऐसा काम, 6 साल का बच्चा बना हवस का शिकार
Haryana-AAP: हरियाणा चुनाव में आज से दिखेगा केजरीवाल का कमाल, यहाँ से शुरू करेंगे अपना रोड शो
Haryana Gangwar: हरियाणा में एक और गैंगवार, जेल में बंद गैंगस्टर के भाई की हत्या, ठेके पर गोलियों से भूना
Manohar Lal Khattar: हरियाणा में BJP को एक और बड़ा झटका, मनोहर लाल खट्टर के भतीजे ने थामा कांग्रेस का दामन
Panipat BJP : भाजपा प्रत्याशी प्रमोद विज के नेतृत्व में पूर्व कांग्रेसी युवा नेताओं ने थामा बीजेपी का दामन
CM Nayab Saini : “8 तारीख को रिजल्ट आने के बाद मेनिफेस्टो को अपने पास रख लेना, जो वादे पूरे होते जाएंगे उन पर टिक लगाते जाना”
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox