होम / Haryana cabinet : हरियाणा आत्मनिर्भर टेक्सटाइल पॉलिसी 2022-25 मंजूर, विधानसभा सत्र 22 दिसंबर से

Haryana cabinet : हरियाणा आत्मनिर्भर टेक्सटाइल पॉलिसी 2022-25 मंजूर, विधानसभा सत्र 22 दिसंबर से

• LAST UPDATED : December 1, 2022

इंडिया न्यूज, Haryana cabinet : हरियाणा कैबिनेट की बैठक के बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल (CM Manohar Lal) ने कहा कि बैठक में हरियाणा विधानसभा का सत्र 22 दिसंबर से शुरू करने को मंजूरी दी गई है। वहीं हरियाणा विधानसभा (सदस्यों के वेतन, भत्ते और पेंशन) अधिनियम के प्रस्ताव को भी मंजूर किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि नई हरियाणा आत्मनिर्भर टेक्सटाइल पॉलिसी 2022-25 को भी मंजूरी मिली है। इसका लक्ष्य कपड़ा क्षेत्र में 4,000 करोड़ रुपए के निवेश और 20,000 रोजगार देना है।

इन प्रस्तावों पर भी लगी मुहर

  • कैबिनेट में हरियाणा लोक सेवा आयोग द्वारा आयुष चिकित्सकों की भर्ती को भी मंजूरी दी गई है।
  • कैबिनेट में शहरी स्थानीय निकाय विभाग के 4 अधिनियमों को निरस्त करने के प्रस्ताव मंजूर।
  • जीएमडीए और एफएमडीए में सीईओ नियुक्ति के संबंध में नियमों में संशोधन के प्रस्ताव को मंजूरी।
  • 1500 विशेष पुलिस अधिकारियों की ईआरवी चालकों के रूप में भर्ती की भी मंजूरी दी गई।
  • पुराने वाहन को स्क्रैप करके नया वाहन लेने पर नागरिक को 10 प्रतिशत की छूट मिलेगी। वाहन के पंजीकरण में भी 25 प्रतिशत की छूट व्यक्ति को मिलेगी।
  • कैबिनेट में वाहनों के वीआईपी नंबरों की ई-नीलामी प्रणाली शुरू करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई।
  • 200 स्क्वेयर मीटर से छोटे प्लाट का डिवीजन नहीं हो सकता था, अब इसको 200 से कम करके 100 स्क्वेयर मीटर कर दिया है। इसके लिए रजिस्ट्री 1980 से पहले की होनी चाहिए।
  • रेवाड़ी एम्स के लिए जमीन को आधिकारिक तौर पर लीज पर देने की मंजूरी।
  • कैबिनेट में जबरन धर्म परिवर्तन के कानून के रूल भी फ्रेम कर दिए गए हैं। दंगाईयों से नुकसान की भरपाई के लिए आज रूल नोटिफाई किए हैं, जिस दिन से नोटिफाई होंगे उस दिन से लागू भी हो जाएंगे।

यह भी पढ़ें : Russia Zombie Virus : 48,500 वर्ष पुराना जिंदा वायरस मिला

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox