Haryana Solar Pump सोलर पम्प के मामले में हरियाणा अग्रणी राज्य : मनोहर लाल

सूक्ष्म सिंचाई को बढ़ावा देने के लिए अभियान चलाएं
राज्य में लगाए गए 25897 सोलर वाटर पम्प
इंडिया न्यूज, चंडीगढ़।
Haryana Solar Pump मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा उत्थान महाभियान (पीएमकुसुम) के तहत सूक्ष्म सिंचाई को बढ़ावा देने में हरियाणा सोलर वाटर पम्पों के संचालन के साथ देश का अग्रणीय राज्य बन गया है। मुख्यमंत्री ने चंडीगढ़ में प्रतीकात्मक उद्घाटन कर किसानों को सोलर पंप प्रदान किए। इन पंपों पर सरकार 75 प्रतिशत सब्सिडी दे रही है। इस मौके पर सौर ऊर्जा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले व्यक्तियों को भी सम्मानित किया।

सोलर वाटर पम्पिंग प्रोग्राम की पुस्तिका का विमोचन (Haryana Solar Pump)

मुख्यमंत्री ने सोलर वाटर पम्पिंग प्रोग्राम की पुस्तिका तथा किसानों के लिए उपयोगिता पुस्तिका का विमोचन भी किया। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में 50 हॉर्स पावर से कम बिजली के ट्यूबवेल, जो खेती के लिए उपयोग में लिए जा रहे हैं, उन्हें सौर ऊर्जा में बदलने के निर्देश दिए। इस मौके पर बिजली मंत्री रणजीत सिंह भी उपस्थित थे। प्रदेश के जिलों से उपायुक्त तथा नव एवं नवीकरणीय विभाग के अधिकारी आॅनलाइन जुड़े। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सौर पम्प लगाने वाली हिसार की महिला किसान कृष्णा व त्रिलोक सिंह व नूंह से शशी आहूजा व ईसाक खान से संवाद किया और उनसे योजना के बारे में विस्तार से जानकारी ली। बातचीत के दौरान किसानों ने मुख्यमंत्री को अवगत करवाया कि उन्हें केवल 25 प्रतिशत राशि ही खर्च करनी पड़ी है, शेष राशि सरकार की ओर से उपलब्ध करवाई गई है।

सूक्ष्म सिंचाई योजना के लिए विशेष अभियान चलाएं (Haryana Solar Pump)

मुख्यमंत्री ने जिला उपायुक्तों को निर्देश दिए कि वे सूक्ष्म सिंचाई योजना को बढावा देने के लिए विशेष अभियान चलाएं और सरकार की हर खेत को पानी देने की योजना को लोगों तक पहुंचाए। उन्होंने कहा कि लोगों को खुली सिंचाई की बजाय सूक्ष्म सिंचाई, टपका सिंचाई या फव्वारा सिंचाई या सामुदायिक तालाबों से सिंचाई की परियोजना अपनाने के प्रति अधिक से अधिक जागरूक करें।

Also Read: Corona Cases Today देश में 1,17,100 केसों ने बढ़ाई चिंता

Connect With Us: Twitter Facebook

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Sonipat News : प्राध्यापक की हत्या करने के दोषी छात्र व उसके दो साथियों को उम्रकैद, एक-एक लाख रुपए जुर्माना

India News Haryana (इंडिया न्यूज),Sonipat News :सोनीपत जिला के गांव पिपली स्थित राजकीय महाविद्यालय में…

31 seconds ago

Pramod Vij : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में फिर से प्रदेश विकास की रफ्तार पकड़ेगा

भाजपा प्रत्याशी ने 5 अक्तूबर को भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की…

31 mins ago

Anil Vij : “आप” का दीपक बुझ चुका है, अब आम आदमी पार्टी हरियाणा में आकर क्या उजाला करेगी ?

आम आदमी पार्टी का दीपक अब बुझ चुका है, ये हरियाणा में आकर क्या उजाला…

48 mins ago

Karimganj Border : असम पुलिस ने करीमगंज सीमा पार करने की कोशिश कर रहे बांग्लादेशी नागरिकों को वापस भेजा

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Karimganj Border असम पुलिस ने शुक्रवार सुबह करीमगंज सीमा पार…

49 mins ago