होम / Ambala Soldier Martyred : लेह लद्दाख में शहीद हुआ हरियाणा का जवान गुरप्रीत सिंह 

Ambala Soldier Martyred : लेह लद्दाख में शहीद हुआ हरियाणा का जवान गुरप्रीत सिंह 

• LAST UPDATED : July 25, 2024

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Ambala Soldier Martyred : लेह लद्दाख में हरियाणा के जवान ने देश की रक्षा करते हुए अपने प्राण न्योछावर कर दिए। जानकारी के मुताबिक भारतीय सेना में तैनात अम्बाला के बराड़ा (शेरपुर गांव) के रहने वाले 32 वर्षीय गुरप्रीत सिंह शहीद हो गए हैं। परिवारजनों को वीरवार सुबह करीब 10 बजे फोन पर भारतीय सेना के अधिकारियों ने गुरप्रीत सिंह के शहीद होने की सूचना दी।

Ambala Soldier Martyred : गश्त के दौरान ग्लेशियर से नीचे गिर गया गुरप्रीत

सेना के अधिकारियों से जैसे ही सूचना मिली परिजन सन्न रह गए। घर में सभी का रो रोकर बुरा हाल हो गया। बताया जा रहा है कि लेह में तैनात गुरप्रीत गश्त के दौरान ग्लेशियर से नीचे गिर गया और पानी में बह गया। घटना बीते रविवार की बताई जा रही है। जिसके बाद भारतीय सेना ने गुरप्रीत सिंह की तलाश की तो उन्हें वीरवार को गुरप्रीत सिंह का शव मिला। जिसके बाद वीरवार को गुरप्रीत सिंह के परिजनों को सूचित किया गया।

 12 साल पहले भारतीय सेना ज्वाइन की थी

गुरप्रीत अपने माता-पिता का अकेला बेटा था। गुरप्रीत सिंह की एक बहन है। गुरप्रीत सिंह अपने पीछे माता दविन्द्र कौर पिता दलीप सिंह दो बेटों सहजवीर सिंह तेजवीर सिंह और पत्नी हरलीन कौर को छोड़ गए। गुरप्रीत सिंह ने 12 साल पहले भारतीय सेना ज्वाइन की थी। गुरप्रीत सिंह के पिता दलीप सिंह ने बताया कि वीरवार सुबह ही सेना के अधिकारियों का फोन आया कि आपका बेटा गुरप्रीत सिंह शहीद हो गया है।

उन्होंने बताया कि अधिकारियों ने कोई कारण नहीं बताया। गुरप्रीत सिंह 4 जुलाई को ही घर से छुट्टी खत्म कर लेह क्षेत्र में गया था। जानकारी अनुसार बीते रविवार को गुरप्रीत सिंह के परिजनों को सेना से गुरप्रीत सिंह के लापता होने की खबर मिली थी। वीरवार सेना के जवानों को उसका शव मिला। जिसके बाद परिजनों को गुरप्रीत के शहीद होने की सूचना दी गई।

यह भी पढ़ें : Jind Soldier Martyred : नरवाना का शहीद प्रदीप नैन पंचतत्व में विलीन

यह भी पढ़ें : Martyr Lance Naik Pradeep Nain के घर पहुंचे सीएम नायब सैनी 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox