Haryana Sports Minister : संदीप सिंह ने सीएम को सौंपा खेल मंत्रालय

इंडिया न्यूज, चंडीगढ़ (Haryana Sports Minister): हरियाणा के खेल मंत्री और ओलंपियन संदीप सिंह ने खेल मंत्रालय की जिम्मेदार मुख्यमंत्री मनोहर लाल को सौंप दी है। ज्ञात रहे कि संदीप सिंह पर महिला कोच ने आपत्तिजनक आरोप लगाए हैं। जिसे लेकर रविवार को ही चंडीगढ़ के सेक्टर 26 पुलिस थाने में धारा 354, 354ए, 354 बी, 342 और 506 के तहत केस दर्ज किया गया है।

चंडीगढ़ पुलिस के मुताबिक केस दर्ज करने के बाद इसकी जांच की जा रही है। वहीं संदीप सिंह ने कहा कि वे जांच में पूरा सहयोग देंगे और जब तक निर्दोष साबित नहीं होते वे खेल मंत्रालय की जिम्मेदारी नहीं लेंगे। उन्होंने आज ही खेल मंत्रालय की जिम्मेदारी सीएम मनोहर लाल को सौंप दी।

यह है मामला

ज्ञात रहे कि गत दिनों जूनियर महिला कोच ने खेल मंत्री के खिलाफ शारीरिक शोषण के संगीन आरोप लगाए थे। आरोप था कि मंत्री ने उनसे गलत व्यवहार किया। पुलिस को दिए बयान में महिला कोच ने कहा कि मंत्री ने चंडीगढ़ स्थित अपने सरकारी आवास पर मुझसे छेड़छाड़ की। इस दौरान मेरी टी शर्ट फट गई।

संदीप सिंह ने सभी आरोप नकारे

महिला द्वारा आरोप लगाने के बाद खेल मंत्री संदीप सिंह ने सभी आरोप निराधार और झूठे बताते हुए सरकार से इस मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की थी। संदीप सिंह का कहना था कि सभी आरोप राजनीति से प्रेरित हैं।

Connect With Us : Twitter, Facebook

Harpreet Singh

Share
Published by
Harpreet Singh

Recent Posts

Ratan Tata Hospitalised: अचानक रतन टाटा की बिगड़ी तबीयत, मुंबई के हॉस्पिटल ICU में भर्ती

Ratan Tata Hospitalised: अचानक रतन टाटा की बिगड़ी तबीयत, मुंबई के हॉस्पिटल ICU में भर्ती…

13 mins ago

Farmers Protest: धान की खरीद ना होने से सड़को पर उतरे किसान, हाइवे किया जाम, जमकर की नारेबाजी

Farmers Protest: धान की खरीद ना होने से सड़को पर उतरे किसान, हाइवे किया जाम,…

23 mins ago

Haryana Elections 2024: चुनावी नतीजों से पहले क्या बोल गए हरियाणा के CM सैनी? जलेबी को लेकर दीपेंद्र हुड्डा का दावा

Haryana Elections 2024: चुनावी नतीजों से पहले क्या बोल गए हरियाणा के CM सैनी? जलेबी…

27 mins ago

kurukshetra Election News : लाडवा सबसे हॉट सीट, यहां की जानी है काउंटिंग, मतगणना केंद्र के आसपास कड़ी सुरक्षा

India News Haryana (इंडिया न्यूज), kurukshetra Election News : हरियाणा में 15वीं विधानसभा आम चुनाव-2024 के…

29 mins ago