इंडिया न्यूज़, चंडीगढ़
Weather Condition In Haryana : देशभर में ठंड पड़ रही है, लेकिन हरियाणा में इसका सितम कम होने के स्थान पर बढ़ रहा है। प्रदेश ठंड से कंपकंपाने के साथ कोहरे और धुंध की सफेद चादर में लिपटा है। हरियाणा और दिल्ली एनसीआर के अधिकतर इलाकों में हवाओं की गति में कमी की वजह से जबरदस्त कोहरा और धुंध की सफेद चादर ने अपने आगोश में ले लिया है।
Cold winds increased the temperature हिमाचल से साथ लगते अंबाला, कैथल, यमुनानगर और कुरुक्षेत्र में ठंडी हवाओं ने इसके सितम को और बढ़ा दिया है। इससे कामकाज तो कम हो ही रहा है। इसके साथ-साथ लोगों के कदमों को भी थाम लिया है। मकर संक्रांति पर्व की रात से पूरा एक बार फिर हरियाणा कोल्ड-डे की स्थिति में पहुंचा है।
Haryana Today Weather Update
मकर संक्रांति पर्व पर एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से दो पवनों के मेल से पूरे प्रदेश पर बादलवाही है, जिसकी वजह से ठंड अपने असली रंग रूप और अंदाज में जलवा आमजन को दिखा रहीं हैं। आने वाले दो दिनों तक इसी प्रकार का ठंड का आकार और स्वरूप संपूर्ण हरियाणा और एनसीआर दिल्ली पर रहने वाला है। आने वाले दिनों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में और अधिक गिरावट देखी जाएगी।
winter season broke the record हरियाणा में इस शीत ऋतु ने शीत दिनों की स्थिति के कई बरसों के रिकॉर्ड तोड़ दिया है। राजकीय महाविद्यालय नारनौल के पर्यावरण क्लब के नोडल अधिकारी डॉ चंद्रमोहन ने बताया कि इस बार बारिश, हिमपात, ओलावृष्टि, ठंड, कोहरा, पाला, न्यूनतम तापमान, अधिकतम तापमान, मानसून, वैस्टर्न डिस्टरबेंस, शीतलहर, कोल्ड डे चक्रवात, आदि प्रमुख सिस्टम में लगातार चरम गतिशीलता देखने को मिल रही है यह आगे भी रहने की संभावनाएं बन रही है, इस बार शीत ऋतु के दिनों में बढ़ोतरी देखी जाएगी।
उत्तरी पर्वतीय इलाकों में भारी से भारी मात्रा में हिमपात जारी है और उसका प्रभाव मैदानी राज्यों पर उत्तरी बफीर्ली हवाओं द्वारा कड़ाके की और हांड जमाने वाली ठंड का प्रभाव विशेषकर हरियाणा और एनसीआर दिल्ली एनसीआर पर जारी है।
Haryana Today Weather Update
Also Read : Republic Day Celebration 2022 गणतंत्र दिवस पर कौन मंत्री कहां फहराएंगे झंडा, यहां देखें पूरी सूची
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Surajkund International Crafts Mela : दुनिया के सबसे बड़े शिल्प मेले…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Smack Smuggling Case : सीआईए थ्री पुलिस टीम ने 12.55 ग्राम…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), AAP State President Sushil Gupta : आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष…
भगवान श्रीराम के पिता दशरथ ने विश्राम कर भगवान शिव की स्थापना की थी पूजा…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), MLA Ramkumar Gautam : सफीदों से भाजपा विधायक रामकुमार गौतम…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Krishna Lal Panwar : प्रदेश के विकास एवं पंचायत मंत्री…