HTML tutorial
होम / Haryana Total CM List : जानिए हरियाणा में अभी तक कितने मुख्यमंत्री प्रदेश की संभाल चुके कमान?

Haryana Total CM List : जानिए हरियाणा में अभी तक कितने मुख्यमंत्री प्रदेश की संभाल चुके कमान?

• LAST UPDATED : October 16, 2024

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Total CM List : हरियाणा में 2024 के विधानसभा चुनावों में भाजपा को प्रचंड बहुमत मिला है, जिसके बाद से लगातार हरियाणा सीएम के फेस को लेकर लगातार चर्चांए जारी थी, जिस पर आज गृहमंत्री अमित शाह ने नायब सैनी को विधायक दल का नेता चुना है। अब नायब सैनी फिर प्रदेश का कार्यभार संभालेंगे। हरियाणा के अभी तक के बने कुल मुख्यमंत्रियाें की बात करें तो हरियाणा प्रदेश बनने के बाद से कई सीएम पद की कमान संभाल चुके हैं। आईए अभी तक के मुख्यमंत्रियों पर एक नजर डालें:-

  • भगवत दयाल : हरियाणा की राजनीति में प्रदेश के सबसे पहले मुख्यमंत्री भगवत दयाल बने थे। उनका कार्यकाल 1 नवम्बर, 1966 से लेकर 23 मार्च, 1967 रहा। यानि कुल 142 दिन सीएम का पदभाल संभाला।
  • राव बीरेन्द्र सिंह : दूसरे मुख्यमंत्री राव बीरेन्द्र सिंह रहे, जिन्होंने 24 मार्च, 1967 से लेकर 20 नवम्बर, 1967 तक कुल 241 दिन प्रदेश की सेवा की।
  • बंसी लाल : तीसरे सीएम बंसी लाल जिन्होंने 21 मई, 1968 से लेकर, 14 मार्च, 1972 और फिर 14 मार्च, 1972 से 30 नवम्बर, 1975 तक कुल 7 साल 193 दिन सेवा की।
  • बनारसी दास गुप्ता : प्रदेश के चौथे सीएम बनारसी दास गुप्ता रहे, जिन्होंने 1 दिसम्बर, 1975 से 30 अप्रैल, 1977 तक कुल 1 साल, 150 दिन सेवा की।
  • देवी लाल : 5वें सीएम रहे देवी लाल रहे जिन्होंने 21 जून, 1977 से 28 जून, 1979 तक 2 साल, 7 दिन प्रदेश का कार्यभार संभाला।
  • भजन लाल : छठे नंबर पर हैं भजन लाल जोकि 28 जून, 1979 से लेकर 23 मई, 1982 और फिर 23 मई, 1982 से 4 जून, 1986 तक हरियाणा के सीएम रहे।
  • बंसी लाल : हरियाणा में एक बार फिर बंसी लाल की सरकार आई जिनका कार्यकाल 5 जून, 1986 से लेकिर 20 जून, 1987 तक कुल 1 साल, 15 दिन रहा।
  • देवी लाल : देवी लाल का कार्यकाल 20 जून, 1987 से 2 दिसम्बर 1989 तक कुल 2 साल, 165 दिन रहा।
  • ओमप्रकाश चौटाला : ओमप्रकाश चौटाला भी प्रदेश के सीएम बने जिन्होंने 2 दिसम्बर, 1989 से लेकर 22 मई, 1990 तक कुल 171 दिन तक प्रदेश की कमान संभाली।
  • बनारसी दास गुप्ता : 22 मई, 1990 से 12 जुलाई, 1990 तक कुल 51 दिन बनारसी दास गुप्ता सीएम रहे।
  • ओमप्रकाश चौटाला : 12 जुलाई, 1990 से लेकर 17 जुलाई 1990 5 दिन ओमप्रकाश चौटाला फिर मुख्यमंत्री रहे।
  • हुकम सिंह : इसके बाद हुकम सिंह 17 जुलाई, 1990 से लेकर 22 मार्च, 1991 तक 248 दिन।
  • ओमप्रकाश चौटाला : एक बार फिर ओमप्रकाश चौटाला 22 मार्च, 1991 से लेकर 5 अप्रैल 1991 तक कुल 14 सीएम बने।
  • भजन लाल : भजन लाल 23 जून, 1991 से लेकर 10 मई, 1996 तक 4 साल, 322 दिन।
  • बंसी लाल : बंसी लाल 11 मई, 1996 से लेकर 24 जुलाई, 1999 तक कुल 3 साल, 74 दिन।
  • ओमप्रकाश चौटाला : एक बार फिर से ओमप्रकाश चौटाला 24 जुलाई, 1999 से लेकर 2 मार्च, 2000 और 2 मार्च, 2000 से 5 मार्च 2005 तक कुल 5 साल, 224 दिन सीएम रहे।
  • भूपिंदर सिंह हुड्डा : भूपिंदर सिंह हुड्डा 5 मार्च, 2005 से 25 अक्टूबर, 2009 और फिर 25 अक्टूबर, 2009 से 26 अक्टूबर, 2014 तक कुल 9 साल, 235 दिनों तक मुख्यमंत्री बने रहे।
  • मनोहर लाल : वहीं मनोहर लाल खट्टर 26 अक्टूबर, 2014 से 27 अक्टूबर, 2019 और 27 अक्टूबर, 2019 से 12 मार्च, 2024 तक 9 साल, 342 दिन तक सीएम का पद संभाले रहे।
  • नायब सिंह सैनी : अभी हाल ही में नायब सिंह सैनी 12 मार्च से लगातार सीएम पद पर पदस्थ।

Haryana New CM : प्रदेश में फिर नायब सरकार, सीएम पद की संभालेंगे कमान

Mohan Lal Badoli: कांग्रेस अपने वरिष्ठ नेताओं के अहंकार की वजह से…, भाजपा अध्यक्ष मोहन लाल बडोली ने कांग्रेस पर साधा निशाना

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox