हरियाणा में नगर निकाय चुनाव, तैयारियां जोरों पर

इंडिया न्यूज, Haryana News: हरियाणा में नगर निकाय चुनाव 19 जून को होने जा रहे हैं। इस चुनाव में प्रधान बनने की कई इच्छुक महिलाएं भी हैं। प्रदेश में 46 नगर निकाय चुनाव होंगे और इनमें प्रधान पद के लिए कुल 177 महिलाएं उतरी हैं।

जानकारी के अनुसार 18 नगर परिषद चुनाव के लिए 85 महिलाएं मैदान में उतरी हैं। 18 में से 7 नगर परिषदों का मेयर पद महिलाओं के लिए आरक्षित है। वहीं इन 7 पदों में से एक एससी महिला के लिए आरक्षित किया गया है। इसके अतिरिक्त 28 नगर पालिकाओं में 9 महिलाओं के लिए आरक्षित हैं, जिसमें से 3 एससी महिला के लिए आरक्षित हैं। इसके लिए 92 महिलाएं चुनावी रण में हैं।

अधिक जानकारी देते हुए हरियाणा राज्य चुनाव आयुक्त धनपत सिंह ने का कि 18 नगर परिषदों में कुल 456 वार्ड हैं। इनमें कुल 185 उम्मीदवारों द्वारा चुनाव लड़ा जाएगा, इनमें से 100 पुरुष तथा 85 महिलाएं हैं।

नगर परिषद के पार्षद …

धनपत सिंह ने बताया कि नगर परिषद सदस्यों के लिए 1792 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं, इनमें से 1076 पुरुष तथा 716 महिलाएं हैं। भाजपा ने 102, आम आदमी पार्टी ने 47, इनेलो ने 16, बीएसपी ने 1 उम्मीदवार को नगर परिषद सदस्य चुनाव में उतारा है।

नपा में पार्षद …

28 नगर पालिकाओं के कुल 432 वार्डों में 220 उम्मीदवार अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ रहे हैं। इनमें 128 पुरुष तथा 92 महिलाएं हैं। भाजपा ने 19, आम आदमी पार्टी ने 26, इनेलो ने 11, बीएसपी ने 7 और जजपा ने चार उम्मीदवारों को नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए उतारा है।

यह भी पढ़ें : हरियाणा में गर्मी से लोग बेहाल, कल रात हल्की बारिश के आसार

Connect With Us : Twitter Facebook

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Postal Department द्वारा 7 से 10 अक्तूबर तक विशेष जागरूकता कैंप किए जाएंगे आयोजित 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Postal Department :  डाक विभाग द्वारा आम व्यक्ति को डाकघर…

5 hours ago

Martyr Mahendra Singh का सैनिक सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार, ग्रामीणों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Martyr Mahendra Singh : जिला के गांव लावण निवासी लगभग…

6 hours ago

Haryana Assembly Election Counting : यही रात अंतिम….यही रात भारी….8 अक्तूबर 8 बजे खुलेगी किस्मत की पिटारी 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Election Counting : हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कल…

6 hours ago

Accident In Bhiwani : ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से एक महिला की मौत, तीन की हालत गंभीर

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Accident In Bhiwani : भिवानी जिला के गांव बलियाली में…

7 hours ago

Rewari News : रेवाड़ी में 21 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Rewari News : रेवाड़ी जिले के गांव गुरावड़ा में एक…

8 hours ago